Latest News
श्रमिकों की पेंशन राशि में 250की बढ़ोत्तरी
मजदूर दिवस पर सीएम ने कहा-परिवार पेंशन योजना की राशि में भी 200रुपये की बढ़ोत्तरी
रांची,1मई। राज्य सरकार ने एक मई से श्रमिकों की पेंशन राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर 750रुपये करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मजदूर दिवस पर आज रांची में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह के दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार पेंशन योजना की राशि को भी 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रमिकों के लिए राज्य में 20 योजनाएं चल रही है, इसमें उपकरण देने के साथ ही स्वास्थ्य बीमा, पेंशन सुविधा जैसी योजनाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि वे खुद मजदूर रहे है, श्रमिकों की तकलीफ जानते है, कौशल विकास के माध्यम से निपुण कर उनकी क्रय क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिक है। सरकार उनकी आवाज है। उनके विकास और सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमजेएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई के तहत बीमा का लाभ श्रमिकों को दिया जाएगा। इसके लिए प्रीमियम राशि राज्य सरकार देगी, ताकि उनके परिवार को सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक विभाग को निर्देश दिया गया है कि कैंप लगाकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण करें। जन-धन योजना के तहत खाता खोल और उन्हें रुपे कार्ड दें।
रघुवर दास ने श्रमिकों से यह भी अपील की कि वे अपना पंजीयन जरुर कराएं, इससे उन्हें योजनाओं का लाभ्ज्ञ मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में राशि जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिक है। सरकार उनकी आवाज है ओर उनके विकास तथा सम्मान के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्रम दिवस पर आज से पूरे देश में वीआईपी कल्चर समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पहले श्रमिक सम्मान समारोह का उदघाटन मुख्यमंत्री ने किया। बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 6000 श्रमिकों के बीच उपकरण का वितरण किया गया और बेहतर सुरक्षित कार्यस्थल निर्माण तथा वातावरण बनाने के लिए पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। मजदूर दिवस के अवसर पर आज पूरे राज्य में एक लाख श्रमिकों को जरुरी उपकरण, मशीन, साईकिल आदि का वितरण किया जा रहा है, इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। इस मौके पर श्रम मंत्री राज पालिवार और नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के अलावा अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
