Latest News
शांति भंग करने वालों से कानून सख्ती से निबटेगा-सीएम
490 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
रांची,18अप्रैल। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला जिले के सिसई में एक भव्य एवं विशाल कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग द्वारा 490 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुल पुलिया न सिर्फ दुरियां कम करने का माध्यम है,बल्कि यह किसी भी राज्य के विकास का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि सड़क व्यवस्था दुरुस्त होने से ग्रामीण किसान अब अपने उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचा सकेगें। बिचौलियों की भूमिका कम होगी। सुदृढ़ सड़क से ही राज्य के विकास को आंका जाता है।
रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा भसबका साथ सबका विकास के संकल्प को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने समाज के मुख्य धारा से भटके हुए लोगों को आत्मसमर्पण करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सरकार उनकी परिस्थि त पर उदारता पूर्वक विचार करते हुए उनका सहयोग एवं पुनर्वास के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्र्ाी ने साफ लफ्जों में कहा कि यदि कोई समाज में शांति भंग करने का प्रयास करता है तो कानूून उनसे निबटने के लिए तैयार है। ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जबाब दिया जायेगा। नारी सशक्तिकरण की महत्ता को बताते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्र्ाी नरेन्द्र मोदी का सपना बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तर्ज पर झारखण्ड सरकार द्वारा पहले पढ़ाई फिर विदाई के लिए कई महत्वकांक्षी कार्यक्रम चलायें जा रहें हैं। हाल ही में गुमला के कुछ नाबालिक छात्र्ााओं ने शादी से इन्कार कर समाज में एक मिशाल पेश की है। उन्होने ऐसे बच्चियों का हौसला अफजाई कर उनकी हिम्मत एवं जज्बा की सराहना की।
श्री दास ने कहा कि उनकी सरकार अपने किये वादों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि जनता अपने विकास की गाथा स्वयं लिखेगी। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए झारखण्ड सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना बनाओं अभियान चलाया है। अब गांव के विकास के लिए योजना ग्रामवासी स्वयं पंचायत सचिवालय में तय करेंगे। सचिवालय एवं जिला समाहरणालय में ंअब गांव के लिए कार्यक्रम तय नहीं किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने जल संकट के बारे में चिन्ता जताते हुए कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए झारखण्ड सरकार ने एक दूरदर्शी योजना तय किया है। अब वर्षा के जल का समुचित उपयोग कर भविष्य के लिए संचय किया जायेग। तालाब, डोभा एवं अन्य जल श्रोतों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अब गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना बनाओं अभियान के तहत् डोभा निर्माण का लक्ष्य रखा गया है इससे न सिर्फ कृषि कार्य होगा। बल्कि पेयजल के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकेगा।
श्री दास ने कहा कि गुमलावासियों की शिकायत थी कि योजना बनाओें अभियान के तहत् केवल अनुसूचित जन जाति के लोगों की योजना स्वीकृत हो रहें हैं। मुख्यमंत्र्ाी ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार न केवल अनुसूचित जनजाति की है बल्कि यह पूरे झारखण्ड के लगभग 3 करोड़ 29 लाख जनता को प्रतिनिधित्व करती है। उन्होने मौके पर हीं उपायुक्त गुमला श्रवण सोय को सभी वर्गों के लिए योजनाओं की सूूची तैयार करने का निदेश दिया।
उन्होंने विकास की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रशासन, सरकार एवं जनता के सम्मिलित प्रयास से ही विकास संभव है। सरकार सिर्फ सहयोग कर सकती है विकास की गाथा तो जनता को स्वयं लिखनी है। उन्होने कहा कि समाज के हर वर्ग के विधवा महिलाओं को पेंशन दिया जायेगा। नारी हमारी अमूल्य सांस्कृतिक परम्परा के वाहक रहे हैं। सृष्टि की रचना में इनकी महत्वपूर्ण भूूमिका होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत ग्रामोदय योजना की शुरुआत की जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सूचना एवं तकनीकी विभाग को इसकी लाइव टेलिकास्ट के लिए निदेश दे दिया गया है।
सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत ने मुख्यमंत्र्ाी के समक्ष मांग रखी कि इस क्षेत्र्ा के पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर इसके विकास के लिए ब्लूप्रिंट बनाकर कार्य किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष एवं सिसई के विधायक दिनेश उरांव ने कहा कि सिसई क्षेत्र्ा की जनता विकास के लिए सरकार के साथ हाथ में हाथ मिलाकर चलनेे को तैयार है। गुमला के विधायक शिवशंकर उरांव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्र्ाी श्री रघुवर दास ने अपने वादों के प्रति पूरी तरह न्याय किया है। विकास की झलक अब जमीन पर दिखने लगी है। पथ निर्माण सचिव मस्त राम मीणा ने उपस्थित सभा का स्वागत करते हुए बताया कि जिले के आठ सड़कों का शिलान्यास एवं एक पथ को लोकार्पण किया जा रहा है। शिलान्यास किये जाने वाले पथों में सिसई-भण्डरा, कुम्हारी-झटनी टोली भया नवाडीह, टोटो-अंजनधाम, बनारी-बनालाट, डुमरी – भीखमपूर-गोबिन्दपूर, बाकुटोली-कुरकुरा-बानों, गुमला बाईपास तथा सिसई-घाघरा है। पालकोट-कोनबीर पथ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गुमला जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, लोहरदगा जिप अध्यक्ष सुनैना देवी, पूर्व विधायक सिसई समीर उरांव, पूर्व विधायक गुमला कमलेश उरांव, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष हीरा साहु, पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख राम बिहारी सिंह, पुलिस अधीक्षक गुमला भीमसेन टूटी, उप विकास आयुक्त गुमला नागेन्द्र सिन्हा सहित अनेेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
