/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
शशांक शेखर भोक्ता सर्वसम्मति से स्पीकर चुने गये

रांची,25जुलाई। देवघर के सारठ विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) शशांक शेखर भोक्ता आज सर्वसम्मति से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। प्रोटेम स्पीकर साइमन मरांडी ने सर्वसम्मति से भोक्ता को विधानसभाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। वे इस विधानसभा के छठे अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।
प्रोटेम स्पीकर साइमन मरांडी ने आज पूर्वाह्न 10 बजे सभा की कार्यवाही शुरु होने पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु की। उन्होंने बताया कि कल अपराह्न 12बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय समाप्त होने तक चार प्रपत्रों में शशांक शेखर भोक्ता को स्पीकर चुने जाने का प्रस्ताव मिला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भोक्ता को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा और झामुमो के हेमलाल मुर्मू ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। बाद में पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्यों ने शशांक शेखर भोक्ता को अध्यक्ष चुने पर सहमति प्रदान की। प्रोटेम स्पीकर द्वारा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने नवनिर्वाचित स्पीकर को सम्मान के साथ अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया। स्पीकर चुने जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा, कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह, कैबिनेट मंत्री व राजद विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व ऑजसू पार्टी विधायक दल के नेता सुदेश कुमार महतो ने शशांक शेखर भोक्ता को शुभकामना व बधाई दी।
पद की गरिमा को कुछ और आगे ले जाने का प्रयास करुंगाःस्पीकर
विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने कहा है कि वे पद की गरिमा को कुछ और आगे ले जाने का प्रयास करेंगे।अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपने प्रारंभिक वक्तव्य में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सर्वसम्मति के साथ यह दायित्व सौंपने के बाद वे सभी सदस्यों के विश्वासों की कसौटी पर स्वयं को खरा उतारने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गयी है, जो किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है,इसलिए भविष्य में भी सभी से निरंतर सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
उत्तराखंड आपदा में मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख की सहायताःराज्यपाल
राज्यपाल ने मॉनसून सत्र के अभिभाषण में की घोषणा, विपक्षी सदस्यों के शोरगुल में पूरा अभिभाषण पढ़ा
राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने कहा है कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा के शिकार मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार एक-एक लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्णय लिया है। राज्यपाल ने विपक्षी सदस्यों के शोर-गुल के बीच ही अपना पूरा अभिभाषण पढ़ा। विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन आज अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने बताया कि उततराखंड में आये भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से गये पर्यटक व तीर्थयात्री जो अब तक घर वापस नहीं लौटे हैं, गुमशुदा हैं, उनके संबंध में जिलों के उपायुक्त से सूचना प्राप्त कर 38 गुमशुदा व्यक्तियों की सूची उत्तराखंड के मिसिंग सेल को दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गयी है। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में यूपीए के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन प्रदेश को सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करने, सामाजिक न्याय, सौहार्द्र स्थापित करने, राजनीतिक स्थिरता और समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के उद्देश्य से किया गया है।राज्यपाल ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के लिए शुरु की गयी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. अहमद ने राष्ट्रपति शासन और पिछली सरकार में शुरु की गयी अन्य योजनाओं के बारे में भी सदन में विस्तृत रुप से जानकारी दी।
राज्यपाल ने आज सदन में जैसे ही अभिभाषण शुरु किया, झाविमो के प्रदीप यादव ने केरेडारी में पुलिस फायरिंग, विधि व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपनी बात को रखने के लिए खड़े हो गये। इसके साथ ही भाजपा, झाविमो, ऑजसू व भाकपा-माले के अन्य सदस्य भी अपनी-अपनी सीट पर खड़ा होकर शोर-गुल करने लगे। राज्यपाल ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ना शुरु किया भाजपा के उमाशंकर अकेला ने समानांतर भाषण पढ़ना शुरु कर दिया। हालांकि राज्यपाल ने भी पूरे दमखम के साथ अपने अभिभाषण को जारी रखा और बीच-बीच में वे हाथ से इशारा कर शोरगुल कर रहे सदस्यों से शांत होने की अपील करते रहे। अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों के टोका-टाकी के बीच ही राज्यपाल ने अपना वक्तव्य पूरा करते हुए कहा कि जब वे राज्य की तरक्की की बात कर रहे है, तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे है, यह उचित नहीं है।
अर्जुन मुंडा बने नेता प्रतिपक्ष
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को आज सदन में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिये जाने की घोषणा की। विधानसभाध्यक्ष ने आज राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त हो जाने के बाद सदन में यह जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय की ओर से उन्हें एक पत्र मिला है, जिसमें अर्जुन मुंडा को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने का आग्रह किया गया है। शशांक शेखर भोक्ता ने बताया कि 82सदस्यीय झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की संख्या कुल सदस्यों के 10वें हिस्से से अधिक है, इसलिए भाजपा को मुख्य विरोधी दल का दर्जा और अर्जुन मुंडा को नेता विरोधी दल का दर्जा प्रदान किया जाता है।
विस में विद्य्नाचरण व महेंद्र कर्मा समेत अन्य को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्य्नाचरण शुल्क, कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा, खुर्शीद आलम समेत अन्य राजनेता, समाजसेवी, साहित्यकार व कलाकारों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के शिकार व अन्य घटनाओं में निधन होने वाले लोगों के प्रति भी शोक-संवेदना व्यक्त की गयी।
विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने आज अपने शोक संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सली हमले में विद्य्नाचरण शुल्क व महेंद्र कर्मा तथा उदय मुदलियार समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की मौत हो गयी, इनके निधन से राजनीति में गहरी रिक्तता पैदा हुई है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल खुर्शीद आलम खान, पूर्व विधायक मधु सिंह, उत्तरखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व उद्य्नोगपति वीरेन जे शाह, बिहार विप के सदस्य रामाश्रय प्रसाद सिंह, राजद सांसद उमाशंकर सिंह, पूर्व कांग्रेस विधायक रघुनाथ प्रसाद सोडानी, बरकट्टा के पूर्व विधायक सुखदेव यादव, बिहार विप के वरिष्ठ सदस्य बासुदेव सिंह, बरौनी विस की पूर्व विधायक शकुंतला देवी, पूर्व मंत्री कुमुद रंजन झा, खगड़िया के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह, पलासी व सिकटी विस क्षेत्र के पूर्व विधायक मो. अजीमउद्दीन, गयाघाट के पूर्व विधायक प्रो. विनोदनंद सिंह, बिहार विप के सदस्य रामचंद्र प्रसाद, बादशाह प्रसाद आज, समाजवादी स्वतंत्रता सेनानी राधामोहन राय, रामसेवक ठाकुर, पूर्व सांसद व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमचार चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर पूर्वे, दुमका के निकट काठीकुंड में नक्सली हमले में शहीद पाकुड़ के एसपी अमरजीत बलिहार व अन्य जवानों, मशहूर सितारवादक व संगीतकार व भारत रत्न से सम्मानित पं. रविशंकर, महान गणितज्ञ शंकुतला देवी, मिथिला पेंटिंग को विश्व स्तर पर पहुंचाने वाली पùश्री महासुंदरी देवी, कम्प्यूटर माउस के जनक डॉ. एजेलबर्ट, पोलियो वैक्सीन के जनक डॉ. हिलेरी कोपरोवस्की, एक्सआईएसएस के पूर्व निदेशक व कोल्हाल विवि के पूर्व कुलपति फादर बेनी एक्का, दादा साहेब फाल्के पुश्रस्कार से सम्मानित फिल्म अभिनेता प्रणा, फिल्मकार रितुपर्णो घोष, प्रख्यात पार्श्व गायिका शमशाद बेगम के निधन भी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा लातेहार, गुमला व छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों नर नक्सली हमले में शहीद जवनों, कुंभ मेले में हुए हादसे, उत्तराखंड में आयी भयंकर बाढ़ व भू-स्लखन में मारे गये लोगों, मजदूरी कर लौटते समय ट्रक पलटने से पलामू के मारे गये मजदूरों, धनबाद-इंटरसिटी एक्सप्रेस पर नक्सली हमले में मारे गये लोगों तथा दिल्ली में दामिनी व देवघर में दो बच्चियों की दुष्कर्म के बाद की गयी हत्या की लोमहर्षक घटनाओं तथा छपरा स्थित एक स्कूल में जहरीला मिड डे मिल खाकर मारे गये नौनिहालों के प्रति भी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, ऑजसू पार्टी विधायक दल के नेता सुदेश महतो, जदयू विधायक दल के नेता गोपाल कृष्ण पातर, भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह, झाजमं के बंधु तिर्की और मासस के अरुप चटर्जी ने भी इन सभी दिवंगत आत्माओं के निधन पर शोक प्रकट किया। अंत में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में कुछ पलों का मौन रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
