Latest News
वोट के लिए नहीं, मुस्लिम व आदिवासियों के लिए खर्च करेंगे सांसद निधिःनथवाणी
अंजुमन इस्लामिया में शैक्षणिक केंद्र का उदघाटन
रांची,7नवंबर। राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने कहा है कि अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति समाज के साथ आज तक छलावा होता रहा है, चुनाव के वक्त नेता इनके साथ चिटिंग करते है, बाद में भी इनकी उपेक्षा होती रही है। उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा सांसद के रुप में अल्पसंख्यक और अनुसूचित जनजाति समुदाय के विकास के लिए काम करते है और आगे भी इन दोनों समाज के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिमल नथवाणी ने कहा कि वोट लेने के लिए नहीं, बल्कि वर्षां से उपेक्षित समाज के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता के कारण ही इन दोनों समुदायों की उन्नति के लिए वे प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सांसद निधि की राशि कभी मिशनरी संस्थाओं को नहीं दिया, क्योंकि उनके पास फंड की कोई कमी नहीं है। परिमल नथवाणी आज रांची में अंजुमन इस्लामिया में शैक्षणिक केंद्र (पुस्तकालय, ई-लाईब्रेरी भवन) के उदघाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे।
अंजुमन इस्लामिया के आपसी विवाद के संबंध में परिमल नथवाणी ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि आपस में क्या विवाद है, लेकिन यह सच्चाई है कि किसी भी विवाद के कारण संगठन या परिवार बिखर जाता है या जितनी ऊंचाई तक जाना चाहिए, वहां तक नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा कि साथ में बैठक विवास को सुलझाना चाहिए,क्योंकि जब बातचीत से भारत और पाकिस्तान तथा भारत व चीन के बीच समस्या का समाधान हो सकता है, तो फिर संगठन का आपसी मतभेद भी आसानी से खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद के रुप में रांची इस्लामनगर के विकास के लिए अपने स्तर से काफी काम किया, वहां काफी निर्धन परिवार के मुस्लिम भाई रहते थे, इनके विकास के लिए पानी, ड्रेनेज व बच्चों के पार्क समेत कई आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी, लेकिन उसे उजाड़ दिया गया, तब अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री थे, उनके खिलाफ सड़क से लेकर मानवाधिकार आयोग और अदालत में लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय में तो उनके अधिवक्ता ने पक्ष रखा, जबकि मानवाधिकार आयोग में इस्लामनगर के विस्थापितों की बात रखने वे खुद गये।
परिमल नथवाणी ने कहा कि वे चाहते है कि मुस्लिम समाज के लोग और अग्रणी संगठन अपने समाज की बच्चियों के विकास के लिए पहल करें, समाज के विकास के लिए लोगों को आगे आना होगा, जब शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता में सुधार आएगा, तभी समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या है,लेकिन आज तक उन्हें पर्याप्त हक नहीं मिला,क्योंकि समाज जब बिखरा रहेग, तो लोग उसे इस्तेमाल कर चले जाते है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस केंद्र में पढ़ने वाले सात से आठ बच्चों को बैंक और अन्य स्थानों में नौकरी हासिल करने में सफलता मिली है।
तालिम से ही अच्छा हिन्दुस्तानी बनेंगेःसीपी सिंह
इस अवसर पर राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी तामिल से ही कोई अच्छा हिन्दुस्तानी बन सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का सभी रास्ता खोलता है, लेकिन यह भी सच्चाई कि लोग धर्म के लिए जीने और मरने की बात करते है, परंतु धर्म का अनुपालन नहीं करते है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी इंसान की मदद करें और इंसानियत को जिन्दा रखने का काम करें। उन्होंने कहा कि जब परिमल नथवाणी राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड आए थे, कुछ लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ये दुबारा नहीं आएंगे, लेकिन यह धारणा गलत साबित हुई। उन्होंने गरीब और स्लम में रहने वाले लोगों की स्थिति में सुधार का प्रयास किया है।
सरकार निर्धनों के उत्थान के लिए प्रयासरतःलुईस मरांडी
राज्य की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार निर्धन और वंचित तबको के विकास के लिए प्रत्यनशील है। उन्होंने राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी द्वारा मुस्लिम और आदिवासी समाज के विकास के लिए किये जा रहे कार्यां की सराहना की। इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष इबरार अहमद, महासचिव हाजी मोख्तार अहमद, संयुक्त सचिव नौशान और उपाध्यक्ष निमामुद्दीन जुबैरी तथा पूर्व कुलपति डॉ. शीन अख्तर समेत समाज के कई बुद्धिजीवी व आमजन मौजूद थे। अंजुमन इस्मामिया परिसर के चौथे तल्ले में आज शैक्षणिक केंद्र का उदघाटन किया गया है, वहां सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक हर तबके के बच्चे अध्ययन कर सकते है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
