Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

वैकल्पिक सरकार गठन की कवायद शुरु

Published

on

रांची,8जनवरी। तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आज शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन, पार्टी के वरिष्ठ नेता साइमन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, चंपई सोरेन व हाजी हुसैन अंसारी के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है।राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शाम 7.40बजे एयरपोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन ने पत्र्ाकारों से बातचीत में कहा कि ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए वे नई दिल्ली जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी डॉ. शकील अहमद और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह का संदेश मिला है। उन सभी के साथ मिलकर वे नई दिल्ली में राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे।

राजभवन की ओर टिकी निगाहें

मुख्यमंत्री अगली व्यवस्था तक कार्यवाहक के रुप में बने रहेंगे
मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा इस्तीफा दिये जाने और विधानसभा को भंग करने तथा झामुमो की ओर से सरकार से समर्थन वापसी का पत्र राज्यपाल को सौंपे जाने के बाद अब सबकी निगाहें राजभवन की ओर टिक गयी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को अगली व्यवस्था तक कार्यवाहक के रुप में पद पर बने रहने को कहा हैं, वहीं राज्यपाल की ओर से ताजा हालात को लेकर संविधान विशेषज्ञों से भी सलाह-मशविरा किया जा रहा है, साथ ही अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गयी है।

हेमंत ने लालू से बात की

झाविमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने आज ताजा राजनीतिक हालात को लेकर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी दूरभाष पर बात की। बताया गया है कि हेमंत और लालू प्रसाद के बीच करीब आधे घंटे तक बात हुई। राजद के पांच विधायक है और पार्टी की ओर से वैकल्पिक सरकार के गठन में सहयोग का भरोसा दिलाया गया है।

बंधु, विदेश व चमरा ने बलमुचू संग बनायी रणनीति

सरकार बनाने की कवायद के तहत निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की, विदेश सिंह और चमरा लिंडा ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू के साथ बैठक कर रणनीति बनायी।

झामुमो पहल करें,सहयोग करेंगेःबलमुचू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वैकल्पिक सरकार बनाने के लिए पहल करें, पार्टी सहयोग करेंगी।

बंधु ने जेल में कोड़ा से मुलाकात की

निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की ने आज राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा जाकर पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद मधु कोड़ा से भी मुलाकात की। ऐसा समझा जाता है कि बंधु तिर्की ने मधु कोड़ा को राज्य की ताजा राजनीतिक हालात के संबंध में जानकारी दी और उनकी पत्नी सह विधायक गीता कोड़ा से भी वैकल्पिक सरकार में सहयोग के लिए समर्थन देने का आग्रह किया।

झामुमो कोटे के मंत्रियों ने सरकारी सुविधा को वापस किया

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज अर्जुन मुंडा सरकार से समर्थन वापस लेने और मंत्री पद से इस्तीफा दिये के तुरंत बाद सभी सरकारी सुविधाओं को वापस कर दिया। झामुमो नेताओं की ओर से मंत्री रहने के कारण मिल रहे सभी सुविधाओं को वापस कर राजनीतिक मर्यादा के अनुरुप काम किया है।

विस भंग करने की सिफारिश हास्यास्पदःसुप्रीयो

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आनन-फानन में विधानसभा को भंग करने की सिफारिश पर घोर आपत्ति जतायी है। झामुमो कोर कमेटी के सदस्य सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि जब पार्टी की ओर से कल ही समर्थन वापस लेने की घोषणा कर दी गयी थी और अर्जुन मुंडा सरकार अल्पमत में आ गयी थी, तो फिर आज यह फैसला लेना पूरी तरह से हास्यास्पद है।

तिगड़मी भाजपा नेताओं का असली चेहरा सामने आयाःसुबोधकांत

कांग्रेस सांसद सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा आज राज्य की जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि झामुमो तीन दिन पहले से ही समर्थन वापसी के मसले पर विचार कर रहा था और हल इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कर दिया गया, उसके बावजूद आनन-फानन में कैबिनेट की आपात बैठक बुलाकर विधानसभा भंग करने की सिफारिश करना भाजपा नेताओं के तिगड़मी दिमाग की ही उपज थी। उन्होंने कहा कि अल्पमत वाली सरकार इस तरह का फैसला नहीं कर सकती है।

स्थिर सरकार के लिए नया जनादेश जरुरीःपातर

जदयू के वरिष्ठ नेता गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने कहा कि नया जनादेश ही बेहतर विकल्प है। मुख्यमंत्री के साथ इस्तीफा बाहर निकलने राजा पीटर ने कहा कि राज्य की जनता अब नया जनादेश देना चाहती है और नये जनादेश से ही स्थिर सरकार का गठन संभव है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के नेताओं को भी चुनाव में ही जाना चाहिए।


तेजी से बदला राजनीतिक घटनाक्रम

प्रातः8.15बजे- सीएम आवास में सीएस व भाजपा नेताओं का आना शुरु
8.30बजे- मंत्री विमला प्रधान सीएम हाउस पहुंची
8.50बजे- उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक उमाकांत रजक के साथ पहुंचे
8.55बजे- मंत्री गोपाल कृष्ण पातर पहुंचे
9.15बजे- झामुमो ने समर्थन वापसी का पत्र फैक्स से राजभवन को भेजा
9.30बजे- कैबिनेट की बैठक खत्म, विस भंग करने की सिफारिश
9.45बजे- कैबिनेट के फैसले की जानकारी फैक्स से राजभवन को दी गयी
9.50बजे- सीएम ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा
10.00बजे- झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने समर्थन वापसी का पत्र दिया
10.30बजे- झामुमो ने विस भंग करने की अनुशंसा को हास्यास्पद बताया
11.00बजे- भाजपा के कई विधायक व नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
11.30बजे- सीएम, मंत्री व विधायक राजभवन पहुंचे
11.45बजे- मंत्री चंप्रकाश चौधरी व उमाकांत रजक भी राजभवन पहुंचे
11.50बजे- सीएम ने इस्तीफा सौंपा, विस भंग करने कर चुनाव कराने का आग्रह किया
12.00बजे- सीएम राजभवन से बाहर निकले, कहां-नया जनादेश की बेहतर विकल्प
12.10बजे- जदयू नेता व गोपाल कृष्ण पातर ने भी नया जनादेश प्राप्त करने की बात दोहरायी
12.15बजे- सीएम प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे
12.30 बजे- प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरु
1.00बजे- ऑजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी चुनाव को ही बेहतर विकल्प बताया
1.30बजे- कोर कमेटी की बैठक के बाद धर्मेद्र प्रधान ने सीएम के फैसले पर सहमति जतायी
1.35बजे- भाजपा ने राज्यपाल से शीघ्र संवैधानिक जरुरतों को पूरा करने का आग्रह किया
2.00बजे- झामुमो नेताओं का शिबू सोरेन के आवास पर जुटना शुरु
3.00बजे- नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र अनूप सिंह हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे
3.00बजे- हेमंत सोरेन ने दिल्ली में बैठे राजेंद्र प्रसाद सिंह व शकील अहमद से मुलाकात की
4.00बजे- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू दिल्ली से वापस लौटे
5.30बजे- बंधु तिर्की व अन्य निर्दलीय बलमुचू से मिलने पहुंचे
6.00बजे- बलमुचू ने कहा कांग्रेस वैकल्पिक सरकार बनाने के पक्ष में
7.20बजे- साइमन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे
7.30 बजे- मथुरा, चंपई, हुसैन अंसारी भी एयरपोर्ट पहुंचे
7.40बजे- हेमंत सोरेन एयरपोर्ट पहुंचे
8.00बजे-झामुमो नेता सेवा विमान से नई दिल्ली रवाना

भाजपा-झामुमो में संवादहीनता के कारण सरकार गिरीःसुदेश

ऑजसू पार्टी के अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और झारखंड विकास मोर्चा के बीच संवादहीनता की वजह के कारण ऐसी राजनीतिक परिस्थिति उत्पन्न हुई।ऑजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में फैसला करने का मौका जनता को मिलना चाहिए।

भाजपा सीएम के फैसले के साथ, राज्यपाल शीघ्र निर्णय लेंः धर्मेन्द्र प्रधान
कोर कमेटी की बैठक

मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देने के बाद प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विधानसभा भंग करने के मंत्रिपरिषद के फैसले का स्वागत किया गया और मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में इसे एक सही निर्णय बताया गया। भाजपा ने राज्यपाल से मांग की है कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेवारी निभाते हुए तत्काल विधानसभा को भंग कर राज्य की जनत को नया विकल्प चुनने का अवसर प्रदान करें।

चुनाव ही एकमात्र विकल्पःबाबूलाल मरांडी

झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राज्य में अब चुनाव ही एकमात्र विकल्प है।बाबूलाल मरांडी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कल शाम को ही सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, तो आज सुबह आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुलाकर ड्रामा करने की कोई जरुरत नहीं थी।

चुनाव में जाने के पहले विकल्पों पर विचार होःअरुण चटर्जी

मासस विधायक अरुप चटर्जी ने कहा है कि चुनाव में जाने के पहले सभी विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। अरुप चटर्जी ने पत्र्ाकारों से बातचीत में कहा कि वैकल्पिक सरकार में शामिल होने के संबंध में अरुप चटर्जी ने कहा कि पहले यह तो तय हो कि इस तरह की कोई सरकार बनेगी, उसके बाद ही पार्टी फोरम में इस पर विचार कर सरकार को समर्थन देने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.