Latest News
विस में विपक्ष का हंगामा,4382करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश
नेता प्रतिपक्ष की शिकायत पर एसटी-एससी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर झामुमो ने जतायी नाराजगी
रांची,25जुलाई। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में आज दूसरे दिन विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही। झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही सभा में संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 4382 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया।
पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत सभा में मौजूद झामुमो के सभी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर हो-हंगामा करने लगे। झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में हॉर्स-ट्रेडिंग को लेकर मीडिया में जारी ऑडियो-वीडियो सीडी में उनके खिलाफ एडीजी अनुराग गुप्ता द्वारा जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कल उनकी ओर से रांची स्थित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति थाने में एसटी-एससी एक्ट के तहत शिकायत (सन्हा) दर्ज करायी गयी, लेकिन दो घंटे तक थाने में बैठे रहने पर भी उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष के दो घंटे तक बैठने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है, तो फिर अन्य लोगों को कितनी कठिनाई उठानी पड़ती होगी, इसे सहज समझा जा सकता है। हेमंत सोरेन ने कहा कि सत्र में पहले दिन शोक प्रस्ताव के दौरान भी उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र मर रहा है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है, तो क्या व्यक्ति को खेद व्यक्त करने का भी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हो और वह प्राथमिकी दर्ज नहीं करा सके, इस मामले में सदन का मूकदर्शक बने रहना उचित होगा?
झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि यह बेहद दुःखद बात है कि एसटी-एससी थाने में कुर्सी तक नहीं है, बेंच पर नेता प्रतिपक्ष व अन्य नेताओं को दो घंटे तक बैठना पड़ा। उन्होंने बताया कि थाना परिसर में पूरी तरह से झाड़-जंगल उग आया है और भवन भी अत्यंत जर्जर है, जिससे वहां काम करने वाले की भी जान कभी भी संकट में पड़ सकती है। उन्होंने सीडी प्रकरण की जांच की मांग करते हुए कहा कि एडीजी का यह बयान पूरे समाज के लिए दुःखद है, इसे विधानसभा अध्यक्ष व सरकार संज्ञान में ले और कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनप्रतिनिधि खुद ही अपनी समस्या से त्रस्त है,ऐसी स्थिति वे सदन में जनसमस्या को कैसे रखेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने शोर-शराबा कर रहे सदस्यों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन झामुमो के कई सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट आ गये और कुछ सदस्य धरना पर बैठ गये।
इस बीच भाजपा के विरंची नारायण ने रांची मेयर चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व उनके भाई के खिलाफ खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया । उन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोप में झामुमो विधायक के जेल जाने की बात कहते हुए झामुमो तथा कांग्रेस नेताओं पर ही हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पास भी एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें कांग्रेस विधायक निर्मला देवी और नक्सलियों के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग है। भाजपा के ही अनंत कुमार ओझा ने भी विपक्षी सदस्यों पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि विपक्षी सदस्य जिस विषय पर चर्चा कर रहे है और जिस मामले को लेकर एसटी-एससी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है, राज्य सरकार ने उसे संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई होगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने स्थान पर जाकर बैठ जाए और प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही चलने दें, लेकिन झामुमो सदस्यों के हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्वाह्न 11.18बजे सभा की कार्यवाही को 12.10बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सभा की कार्यवाही दुबारा शुरु होने पर भी झामुमो सदस्यां का हंगामा जारी रहा और झामुमो के कई सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे सदस्यों के हाथों में सीडी और पोस्टर थे। इस बीच झाविमो के प्रदीप यादव ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की सिफारिशों को सभा में रखा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि प्रथम अनुपूरक बजट पर 26 व 27 जुलाई को वाद-विवाद व मतदान हो। हंगामे के बीच प्रभारी मंत्री सरयू राय ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 4382.49करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया, जबकि भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधायक निधि अनुश्रवण समिति के प्रतिवेदन को सभा पटल पर रखा। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार 26जुलाई तक पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। विपक्षी सदस्यां के हंगामे के कारण आज प्रश्नोत्तरकाल के साथ ही मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचना पर कोई सवाल-जवाब नहीं हो सका।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
