/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
विस्थापितों के लिए सरकार मकान उपलब्ध करायेगी
सीएम ने विस्थापितों को दिलाया भरोसा
रांची,31जुलाई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड को संवारने के लिए रांची में नयी राजधानी का निर्माण पूरे राज्य की आवश्यकता है। इसे बनाने में सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। हटिया के तिरिल,कूटे,लादे इत्यादि गांव के लोगों को पहले सरकार पुर्नवासित करेगी विस्थापित होने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान के अंर्तगत अलग-अलग प्लॉट पर घर बनाकर उपलब्ध कराएगी एवं उनकी बसावटों में सामुदायिक भवन,पार्क,मार्केट प्लेस इत्यादि विकसित करेगी। मुख्यमंत्री आज प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने सभा कक्ष में हटिया के विधायक श्री नवीन जायसवाल के साथ आए संबंधित गांवों के लोगों से वार्ता कर रहे थे।
बड़े कर-वंचकों की सूची तैयार करेंःसीएम
लंबित सर्टिफिकेट केसों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा में हो, करवंचना व बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने पर बल,चेकपोस्टों पर शीघ्र इलेक्ट्रॉनिक वे-ब्रीज बनेगा
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राजस्व राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है। अतएव राजस्व संग्रहण से जुड़े विभागों के पदाधिकारीगण अपने-अपने निर्धारित राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को समय पर प्राप्ति हेतु समयबद्ध रुप से कार्य करें। उन्होंने पड़ोसी राज्यों के वाणिज्य कर पैटर्न के अध्ययन का निर्देश देते हुए कहा कि बड़े कर वंचकों की विभागवार एवं जिलावार सूची तैयार कर समयबद्ध रुप से कारवाई करें। उन्होंने पूरे राज्य में लम्बित सर्टिफिकेट केसों के निष्पादन हेतु टाईमलाईन निर्धारित करने का निदेश देते हुए कहा कि कर देने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ख्याल रखें तथा प्रक्रिया को सरल बनायें। वे आज प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने सभा कक्ष में सूबे के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य के राजस्व संग्रह की समीक्षा कर रहे थे।
झाप्रसे के अधिकारी उमाशंकर प्रसाद के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आदेश
हजारीबाग में जिला परिवहन पदाधिकारी के दौरान पद के दुरुपयोग का आरोप
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उमा शंकर प्रसाद, झा0प्र0से0, सम्प्रति उप विकास आयुक्त, गढ़वा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है। उमाशंकर प्रसाद के विरुद्ध अपने जिला परिवहन पदाधिकारी, हजारीबाग के पदस्थापन की कार्यावधि में पद का दुरुपयोग करते हुए ड्राईविंग लाइसेंस, स्मार्टकार्ड, वाहन रजिस्टेªशन एवं वाहन टैक्स इत्यादि में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने में जिला परिवहन कार्यालय, हजारीबाग के कर्मियों को सहयोग करने एवं कार्यलय में व्याप्त भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप है। उमाशंकर प्रसाद को 21 मार्च 2015 से हिरासत में लिया गया था। उस तिथि से वे निलंबित हैं। उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के पश्चात उन्होनें हिरासत से मुक्त होने पर विभाग में योगदान करने के लिए आवेदन दिया है। निलंबन अवधि में उमाशंकर प्रसाद का मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यालय, उत्तरी छोटानागपुर, हजारीबाग रहेगा एवं निलंबन अवधि में उन्हें मात्र्ा जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
यौन शोषण के आरोपी पदाधिकारी निलंबित
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने विजय केरकेट्टा तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कैरो, लोहरदगा को यौन शोषन के आरोप में निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है। क रकेट्टा अभी फरार हैं एवं उनके विरुद्ध लोहरदगा महिला थाना में कांड संख्या-93/2014, ळत् 299/2014 दर्ज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कृत्यों से सरकार की छवि धूमिल होती है। सरकारी सेवकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण से समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करें। उनपर जून, 2013 में जाति प्रमाण-पत्र्ा एवं आय प्रमाण-पत्र्ा बनवाने आयी एक महिला के साथ शादी का झाँसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है।
जाति प्रमाण पत्र को नियुक्ति व शैक्षणिक कार्यों के लिए मान्य किये जाने का आदेश
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार एवं राजभाषा विभाग के पत्र्ाांक-10007, दिनांक-29.08.2012 द्वारा क्रीमी लेयर के उल्लेख के साथ निर्गत जाति प्रमाण-पत्र्ा को नियुक्ति तथा शैक्षणिक कार्यों के लिए मान्य किए जाने का आदेश दिया है। परीक्षा नियंत्र्ाक, झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद नामांकन के लिए क्रीमी लेयर के विवरण के साथ निर्गत नए प्रपत्र्ा के आधार पर ठब्.प् एवं ठब्.प्प् के आरक्षण की सुविधा नामांकन के लिए मान्य करेंगें।
कान्दरबेड़ा-दो मुहानी पथ के लिए 38.23करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पथ निर्माण विभाग के अन्तर्गत कान्दरबेड़ा-दो मुहानीपथ के 8 वें कि0मी0 में स्वर्णरेखा नदी पर दो लेन के दो उच्चस्तरीय सेतु निर्माण हेतु 38,23,30,000/- रु0 की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस कार्य को वर्ष 2017-18 तक हरहाल में पूरा किया जाना है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)