Latest News
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित
रांची,5जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज राजधानी रांची समेत राज्य भर में कईकार्य्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न मंत्रियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पौधारोपण के साथ ही पर्यावरण को बचाने की अपील लोगों से की।
राज्यपाल ने किया पौधारोपण
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इस विश्व पर्यावरण दिवस को स्मरणीय बनाने की दिशा में राज भवन परिसर में प्रतीकात्मक रुप से पीपल, नीम एवं साल के वृक्ष का रोपण किया। साथ ही राज भवन कर्मियों के संयुक्त प्रयास से लगभग 500 साल के और 50 नारियल के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त राज भवन परिसर में लगभग 1000 फलदार पेड़ यथा- पपीता, चीकू, केला, मूँगा, अनार, लीची, जामून, सरीफा, वाटर एपल, कीनू, नासपाती, सतालू, नक, नींबू, अमरुद, आलू बुखारा, बैर, कमरंगा, बेल, आवँला, आम, अनानास सहित अन्य प्रकार के पेड़ लगाने की भी व्यवस्था की गई है। राज्यपाल ने राज्य के नागरिकों से भी आह्वान किया है कि वे बड़े पैमाने पर फलदार पौधे लगायें। उन्होंने सरकार द्वारा वृहत् पैमाने पर वृक्षारोपण की सराहना करते हुए राज्य के लोगों से अपील की कि वे इसे सकारात्मक रुप से सफल बनाने के लिए जागृत हों। उन्होंने यह भी अपील की कि व्यक्ति घरेलू उत्सवों यथा- विवाहोत्सव, जन्मदिन और अन्य शुभ अवसरों को भी यादगार बनाने के लिए उक्त अवसरों पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक पी.के. जाजोरिया, राज्यपाल के प्रधान सचिव एस.के. शतपथी, रमेश कुमार पाण्डेय, कुलपति, राँची विश्वविऊनालय, वाई.के. सिंह चौहान, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), डा0 अरुण कुमार सिंह, पलाण्डू, मनोज कुमार, बागवानी मिशन, के.के. झा, बागवानी मिशन, विनोद लकड़ा, वन एवं पर्यावरण विभाग, परीक्ष्यमान भा.प्र.से. के अधिकारीगण, राज भवन के पदाधिकारीगण व कर्मीगण उपस्थित थे।
मंत्री सीपी सिंह ने कहा-पर्यावरण व जीवन का अटूट संबंध
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी रांची में कई अन्य भी आयोजित किये गये। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने हिस्सा लिया और लोगों ने पेड़ बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है और भारतीय परंपराएं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने और झारखंड तथा देश को निर्मल तथा स्वच्छ बनानेकी अपील की।
पावर प्लांट से 2.25लाख टन कार्बन का उर्त्सजन
पर्यावरण दिवस पर वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि झारखंड में कोल माइंस, कोल वाशरी और पावर प्लांट के कारण प्रदूषण बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राज्य में पावर प्लांट से करीब 2.25 लाख टन कार्बन का उर्त्सजन होता है।
लुईस मरांडी ने दुमका में किया पौधारोपण
समाज कल्याण मंत्री डॉ0 लुईस मरांडी ने कहा कि पृथ्वी पर जबतक वृक्ष हैं तभी तक अन्य जीव जन्तुओं का जीवन सम्भव है। वृक्षों से ना सिर्फ हमें खाने पीने तथा जीवन के अन्य उपयोगी संसाधन प्राप्त होते हैं बल्कि जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी हमें पेड़ पौधों से ही प्राप्त होती है। उक्त बातें आज उन्होंने उपराजधानी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से फलदार एवं छायादार पौधे लगाये जाने के कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने विभिन्न कार्यालय परिसरों यथा राजकीय पुस्तकालय, झारखण्ड शिक्षा परियोजना कार्यालय तथा सूचना भवन में पौधारोपन करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिये। पेड़ ना सिर्फ उड़ते हुए बादलों को रोक कर उसे वर्षा करने हेतु बाध्य करती है बल्कि अपनी जड़ों के माध्यम से मिट्टी को पकड़कर तेज बारिस में भूतल के उपरी सतह जो बेहद उपजाऊ होती है उसे बहने से भी रोकती है। इस अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय में भी पौधरोपन कार्यक्रम किया गया। जहाँ कई फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाये गये। वृक्ष लगाने के दौरान उपनिदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा ने तमाम जिला वासियों से अपील की है कि वो जहाँ चाहे वृक्ष अवश्य लगायें तथा नारा दिया कि हम सब का अपना हो एक पेड़। डॉ0 लुईस मरांडी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं शिक्षकों को विद्य्नालयों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अच्युतानन्द ठाकुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चन्द्र सिंकू, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण साह, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला खनन पदाधिकारी ए.के. तिवारी, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के अभियंता ए. के. सिंह प्रधानाचार्य $2 बालिका उच्च विद्य्नालय बाल्मिकी सिंह, प्रधानाचार्य $2 नेशनल उच्च विद्य्नालय अजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आश्रम उच्च विद्य्नालय अशोक कुमार साह, झारखण्ड शिक्षा परियोजना के एपीओ, बीपीओ, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न विद्य्नालयों के प्रधानाध्यापक, मध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिवाकर महतो, दिलीप कुमार झा, शिक्षक मदन कुमार, दयानन्द श्रीवास्तव, शशिभूषण श्रीवास्तव, मोहम्मद इफ्तेखर, भोला भारती, विजय कुमार दूबे, पूरण चन्द्र सिंह, मो0 समीम आलम, जमाल नसीर, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मीगण उपस्थित थे।
एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज रांची पुलिस और लायंस क्लब द्वारा राजधानी के सेव सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर मेंकई लोगो नेरक्तदान किया। शिविर में रांची के सिटी एसपी कौशल किशोर सहित दस पुलिस कर्मियों नेरक्तदान किया।
वाहनों का कम प्रयोग पर बल
धनबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर विायक राज सिन्हा ने साईकिल चलाकर लोगों से वाहनो का प्रयोग कम से कम करने एवं बढ़ते प्रदूषण के खतरे को कम करने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने का संदेश दिया । इस मौके पर शिक्षा की पाठशाला समाधान की ओर से सांकेतिक साई किल यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक राज सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। धनबाद केकेन्द्रीय खनन व अनुसन्धान केंद्र मेंभी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया गया । इस दौरान केंद्र के कई वैज्ञानिक समेत निदेशक भी उपस्थित थे।
रन फॉर अपॉरचुनिटी का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग केसमाज सेवी एनजीओ अवसर के द्वारा रन फॉर अपॉरचुनिटी का आयोजन किया गया। इससे पहले सी.आर.पी.एफ कमान्डेंट मुन्ना सिंह नेदीप प्रजोलित कर रैली की शुरुआत गाँधी मैदान से किया जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कर्जन ग्राउंड पहुच कर समाप्त हो गया।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
