Latest News
विदेशी शक्तियां आदिवासी परंपरा-संस्कृति को छिन्न-भिन्न करनेकी कोशिश में- मुख्यमंत्री
लुगुबुरूधाम में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म राजकीय महोत्सव
बोकारो,23नवंबर। झारखंड के बोकारो के ललपनिया के लुगु बुरु धाम में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सरना धर्म राजकीय महोत्सव आज संम्पन्न हो गया। महोत्सव में देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। समापन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास और मंत्री अम्र कुमार बाउरी भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी शक्तियां आदिवासी परंपरा और संस्.ति को लोभ और लालच देकर छिन्न करने का प्रयास कर रही है। ऐसे लोगों की पहचान करने की जरूरत है। महात्मा गांधी भी धर्मान्तरण के खिलाफ थे, उनकी भावना को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने धर्मान्तरण कानून लाया। ऐसा करने वाले सजा और आर्थिक दंड के भागी होंगे। युवा वर्ग इस ओर विशेष ध्यान दे। आपको अपने धर्म, परंपरा, भाषा और संस्.ति को सहेजना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इस महोत्सव राजकीय महोत्सव की घोषणा की। लुगु बुरु धाम को विकसित करने में कोई कसर बाकी नही रखेगी। चाहे जितना पैसा लगे इस धाम को अन्तराष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। आज जो यहां व्यवस्था आप देख रहे हैं सरकार द्वारा किया गया है। सरकार की कोशिश है यहां आने वाले किसी श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल समाज के लिए लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ तीर्थ स्थल है। समाज के लोग जीवन मे एक बार इस स्थल आकर खुद को धन्य करना चाहते हैं, लेकिन समाज में कई ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से लुगु पहाड़ नहीं आ पाते। ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर तीर्थ दर्शन योजना के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं को लुगु पहाड़ दर्शन हेतु लाया गया। सरकार ने करीब 50 लाख की राशि समाज के लोगों को सुविधा प्रदान करने में की है। सरकार की योजना है कि इस स्थल को सांस्.तिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की। यह सरकार का सौभाग्य है कि हमें यह कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर उन्होंने देखा कि संथाल समाज के लोग अपनी भाषा में संबोधित कर रहें हैं और ऐसा करना भी चाहिए। अपनी भाषा और संस्.ति पर सभी को गर्व होना चाहिए। यही उद्देश्य से संथाली भाषा में सरकार 1से 5वीं कक्षा तक की पढ़ाई मेंसुविधा प्रदान करेगी ताकि बच्चे अपनी मातृ भाषा में ज्ञान अर्जित कर सकें। साथ ही अपने धर्म और संस्.ति को जीवंत रखने वाले धर्मगुरू, मानकी मुंडा, ग्राम प्रधान, परगाइनैत व अन्य को सरकार द्वारा 1 हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। अब वे भी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्.ति के साथ विकास पर भी चर्चा होना चाहिए। समाज के बच्चों को शिक्षा इसे आच्छादित करना लक्ष्य तय करें। समय के साथ चलें, क्योंकि बच्चों के सपने पूरा करने के लिए यह समय की मांग है। इस कार्य में बेटा बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। क्योंकि बेटियां देश मान सम्मान दोनों बढ़ा रहीं हैं। जल्द सरकार बच्चियों के जन्म के साथ उन्हें योजना से जोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर बिजली, गरीबों को आवास, सभी को शौचालय, सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करना सरकार का लक्ष्य है। दिसंबर 2018 तक राज्य के सुदूरवर्ती गांव घर तक बिजली पहुंचेगी, 2022 तक सभी घरों तक पाइपलाइन का माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुचेगा। गरीबों को आवास प्रदान किया जा रहा है। स्वच्छता हेतु हर घर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया अपने चरम पर है।
लुगू बुरु धोराम गढ़ में पहुंचे मंत्री अमर बाउरी का समिति के लोगो ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया और मेमोंट भेट किया । श्री बाउरी ने कहा कि हमारी सरकार इस धोराम गढ़ के विकास के लिए संकलिप्त है और इस धरम गढ़ का विकास किया जा रहा है इस बार पहाड़ पर चढ़ने के लिए जगह जगह लाइट और शौचालय का व्यवस्था की गई हैबोकारो रांची नेशनल हाईवे पर पेटरवार में आज सुबह एलपी ट्रक और मैजिक वैन की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक सहित 15 महिलाएं घायल हो गई। मैजिक में सवार सभी लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए रजरप्पा जा रहे थे। बताया गया है कि यह सभी पेटरवार के खत्री टोला गांव के रहने वाले हैं । मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 5 महिलाओं को रांची रिम्स भेजा है जबकि अन्य घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।
इस अवसर पर गिरिडीह सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बोकारो विधायक बिरंचि नारायण, घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू, बेरमो विधायक, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, उपायुक्त बोकारो, पुलिस अधीक्षक बोकारो व अन्य उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
