Connect with us

Latest News

विचारधारा को मजबूती से रखने के पक्षधर, विरोधियों का भी सम्मान

Published

on

कांग्रेस नेता स्व. डॉ. शैलेश सिन्हा की पहली पुण्यतिथि
रांची। झारखंड में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया केDSCN0356 साथ मजबूती से रखने में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता और शिक्षाविद डॉ0 शैलेश सिन्हा की 28 मई 2016 को पहली पुण्यतिथि पर संगठन ही नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों को भी उनकी कमी खल रही है। सवा सौ साल से अधिक पुरानी कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को हर खुले मंच पर मजबूती के साथ रखने के साथ ही, अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों के विचारधारा का भी सम्मान करना भी, वे अच्छी तरह से जानते थे, यही कारण है कि न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के अंदर, बल्कि दूसरे दलों के नेताओं के साथ भी उनके व्यक्तिगत मधुर संबंध थे। तमाम तरह के राजनीतिक वाद-विवादों के बावजूद वे विरोधी दलों के नेताओं-कार्यकर्त्ताआंे के साथ उसी तरह से अपनापन के भाव से मिलते थे, जिस तरह से संगठन के सदस्यों के साथ उनका मधुर संबंध था।
इलेक्ट्रॉनिक चैनलों या प्रिंट मीडिया अथवा अन्य मंचों पर राजनीतिक विचारधारा को लेकर आयोजित बहस में कांग्रेस पार्टी की नीति-सिद्धांतों को जिस तर्कपूर्ण, सयंमित और मर्यादित तरीके से रखते थे, उससे विरोधी दल के नेता भी उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते थे और परिचर्चा समाप्त हो जाने के बाद अपनी बातांे को बेहतर तरीके से रखने के लिए बधाई देने से भी नहीं चुकते थे।
कांग्रेस पार्टी के कई केंद्रीय नेता भी रांची आने पर सबसे पहले इन्हें ही खोजते थे, ताकि वे अपनी बातों व संगठन के कार्याें को मीडिया के माध्यम से बखूबी तरीके से जनता के समक्ष रख सके। कॉलेज मंे व्याख्याता के पद पर रहने के बावजूद संगठन के हर आला नेताओं के लिए वे समय जरुर निकाल लेते थे, यही कारण है कि दिल्ली में बैठे पार्टी के कई शीर्ष नेता लगातार उनसे राज्य के बारे में फीडबैक लेते रहते थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला केरकेट्टा, थॉमस हांसदा, इंद्रनाथ भगत, भुखला भगत, प्रदीप बलमुचू और सुखदेव भगत की कमेटी में मीडिया टीम में सक्रिय सदस्य के रुप में भूमिका निभाने के कारण अखबार और समाचार चैनलों से जुड़े हर छोटे-बड़े शख्स से उनका गहरा रिश्ता रहा। डेढ़ दशक से भी अधिक समय से मीडिया से जुड़े रहने के कारण हर अखबार के संपादक से लेकर संवाददाता से उनका व्यक्तिगत रिश्ता था और मीडिया के क्षेत्र्ा में आपस की प्रतिद्वंदिता रहने को देखते हुए उन्होंने बड़े ही संयमित तरीके से हर रिश्ते को व्यक्तिगत रुप से निभाने की कोशिश की।
सामाजिक कार्यकर्त्ता के रुप में आमजनों की समस्या के निदान को लेकर हर वक्त तत्पर रहने, शिक्षाविद होने के नाते कॉलेज व विश्ववविद्य्नालय की हर गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही परिवार के लिए भी समय निकालने का प्रयास करते थे, जिसके कारण परिवारिक जीवन भी सुखमय रहा।

मेरे पापा, मेरी प्रेरणा

वे अक्सर मुझसे कहते थे — “इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वो जो जब किसी ओहदे पर बैठें तो उनकी गरिमा बढ़ जाए और दूसरे वो जो जब किसी ओहदे पर बैठे तो उस ओहदे की गरिमा बढ़ जाए। हमें दूसरे तरह का व्यक्ति बनने की कोशिश करनी चाहिए”

मेरे पापा स्व. डॉ. शैलेश सिन्हा  एक प्रबल और संवेदनशील व्यक्तित्व थे। अपने जीवन के तीन दशक उन्होनें कॉन्ग्रेस पार्टी में अलग-अलग पदों पर कार्य करते हुए जनता की सेवा में लगा दिए। आज उनकी पहली पुण्यतिथि है। उनके न होने के दु:ख से शायद मैं कभी न उबर पाऊँ।उनका व्यक्तित्व और जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का एक स्रोत है।

राजनीति , संपन्नता , कुछ भी मेरे पिता को विरासत में नहीं मिली।  जीवन के प्रारंभिक वर्ष अत्यन्त संघर्षपूर्ण थे। शुरुआत कचहरी रोड के छोटे-से टी-स्टॉल से हुई थी। उस समय केवल नियति ही जानती थी कि चाय बेचते उस लड़के की गिनती एक दिन राज्य के जाने-माने नेताओं में होगी। बहुत कम उम्र में ही एक भरे-पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी मेरे पिता पर आ गई । परिस्थिति  मुश्किल  थी  लेकिन  सम्भतः  ये परिस्थितियां  ही थीं  जिसने  उन्हें  अद्भुत  परानुभूति  महसूस  कर  पाने  की  क्षमता दी ।   राजनीति से उनका परिचय  तब हुआ  जब वे कॉलेज में पढ़ते थे। परिचय क्या हुआ उनके तो जीवन की दिशा ही बदल गई। एन एस यु आई  का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इस वाकये पर उन्होनें एक बार कहा था — “हारना ज़रूरी होता है। हम अपनी सफलताओं से कुछ नहीं सीखते और असफलताओं से लगभग सब कुछ सीख जाते हैं।”

उनके मन में राजनीति बस गई थी लेकिन घर-गृहस्थी भी चलानी थी। इसके लिए उन्होनें 1988 में जे.एन. कॉलेज धुर्वा के एन्थ्रोपॉलोजी विभाग में कार्य आरम्भ किया। साथ ही साथ राजनीति भी चलती रही। उन्होनें कॉन्ग्रेस की राजनीति के अलग-अलग दौर देखे। वे पहले युवा राजनीति, फिर जिला स्तर और झारखंड बनने के बाद राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे। झारखंड राज्य बनने के बाद राजनीति में उन्हें एक अलग पहचान मिली। झारखंड की राजनीति को दिशा देने में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होनें कभी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन उनका योगदान किसी चुनावी क्षेत्र का मोहताज  नहीं रहा। ऐसा कई बार होता था कि वे किसी और के दु:ख की वजह से रात-रात भर जागते रहे हों।उनका जीवन निस्वार्थ समर्पण की परिभाषा है। ना जाने ऐसे कितने लोग होंगे जिनके जीवन को उन्होनें दिशा प्रदान की।

उनके ना होने की कमी हमारे जीवन में हमेशा रहेगी। मैं अपनी और अपने पूरे परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करती हूँ।

(लेखिका-मधुरम अपराजिता, डॉ. सिन्हा की पुत्री है)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.