Latest News
वाराणसी-साहेबगंज-हल्दिया जलमार्ग का होगा विकासःगडकरी
झारखंड के 17वें स्थापना दिवस को मुख्य अतिथि के रुप में किया संबोधित, कहा- साहेबगंज में गंगा नदी पर पुल निर्माण शीघ्र होगा शुरु
रांची,15नवंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार वाराणसी-साहेबगंज-हल्दिया जलमार्ग को विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि यदि हवाई मार्ग से सफर करने पर दो रुपया, रेल मार्ग से डेढ़ रुपया और सड़क मार्ग से परिवहन करने पर 1 रुपये का खर्च होता है, तो जलमार्ग से परिवहन पर मात्र 20 पैसे का खर्च आएगा। इसलिए केंद्र सरकार ने देश भर में जल मार्ग को विकसित करने की योजना बनायी है और इस पर तेजी से काम चल रहा है। वे आज झारखंड के 17वें स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से झारखंड अब तक मात्र 2661 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन उनकी सरकार ने दुगुना से भी बढ़ाकर झारखंड के लिए 5390 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने बताया कि अगले 16 दिनों में फिर से वे झारखंड आएंगे और साहेबगंज में गंगा नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर 10 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी।
श्री गडकरी ने झारखंड के लिए 25 ड्राइविंग सेंटर की मंजूरी देने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार जहां चाहे, इन सेंटरों की स्थापना करें, इससे राज्य के करीब पांच लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि देश में अभी 85लाख चालक(ड्राइवरों) की कमी है,इस कमी को दूर करने की दिशा में सरकार की ओर से आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि देश में लॉजिस्टिक कॉस्ट अभी 18 प्रतिशत है, जबकि चीन का यह लागत 8 प्रतिशत व यूरोपीय देशों का 12 प्रतिशत है, केंद्र सरकार भी इस लागत को कम कर 12 प्रतिशत तक करने की योजना बना रही है। इसके तहत वाराणसी-साहेबगंज-हल्दिया जलमार्ग के विकास के लिए 4000 करोड़ रुपये की लागत से काम हो रहा है। उन्हांने यह भी बताया कि झारखंड का साहेबगंज पूर्वात्तर राज्यों और बांग्लादेश तथा म्यांमार के लिए प्रवेश द्वार बनेगा, यह आयात-निर्यात का केंद्र होगा, मल्टी मॉडल हब बनने जा रहा है, यहां रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही जलमार्ग से सीधे बंदरगाह से जुड़ने की सुविधा होगी, इसलिए राज्य सरकार भी इस इलाके के विकास के लिए प्रयास शुरु कर दें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड से लोहा और कोयला ट्रक या रेलवे के माध्यम से नहीं जाएगा, बल्कि जलमार्ग से ही यह बाहर जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलमार्ग के माध्यम से एक पानी जहाज पर 15-20बड़े वाहन, 100-150कारों को लाया और भेजा जाएगा, इससे खर्चे में कमी आएगी, तेल की कीमत भी झारखंड में कम से कम दो रुपये कम हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गंगा नदी को स्वच्छ करने का काम शुरु हो गया है, अगले वर्ष से स्वर्णरेखा समेत अन्य नदियों की भी सफाई का काम शुरु होगा। उन्होंने झारखंड में दो लाख डोभा निर्माण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि आने वाले समय में 6लाख डोभा निर्माण के बाद राज्य में सिंचाई सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और जलस्तर भी ऊपर आ पाएगा, इससे कृषि और उद्य्नोग में निवेश के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
इस मौके पर उदघाटनकर्त्ता के रुप में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी समारोह को संबोधित किया, जबकि समारोह को में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, श्रम मंत्री राज पालिवार, कृषि मंत्री रणधीर सिंह, खेलकूद मंत्री अमर बाउरी, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के अलावा मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, विकास आयुक्त अमित खरे, कार्मिक सचिव निधि खरे, कैबिनेट सचिव एसएस मीणा के अलावा अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। समारोह में जल संसाधन विभाग के नवनियुक्त 520 कनीय अभियंताओं में 10 को नियुक्ति पत्र, पेजयल स्वच्छता विभाग के 49 में से 4 को नियुक्ति पत्र, सीसीएल की ओर से पुनर्वास नीति के तहत वन पट्टा, राज्य सरकार की ओर से वनाधिकार पट्टा, 250 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र, पोषण सखी को नियुक्ति पत्र, केन्दु पत्ता संग्रहण समिति को 15 करोड़ की राशि का भुगतान, टिकाऊ एवं मेडिकेटेड मच्छरदानी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी, ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी सिल्वानुस डुंगडुंग, तीरंदाज लक्ष्मी रानी मांझी और हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को पांच-पांच रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। स्थापना दिवस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के अलावा सत्तारुढ़ भाजपा के कई सांसद, विधायक, झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, आरआरडीए के अध्यक्ष परमा सिंह प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता भी पहुंचे थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
