Latest News
लिट्टीपाड़ा विस उपचुनाव में झामुमो को मिली जीत
झामुमो के साइमन मरांडी ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 12900 मतों से हराया
रांची,13अप्रैल। झारखंड में लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी साइमन मरांडी ने अपने निकटतम प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के हेमलाल मुर्मू को 12900 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। उपचुनाव में जीत के साथ ही झामुमो ने अपने पुराने गढ़ को बचाने में कामयाबी हासिल की है। झामुमो के साइमन मरांडी को कुल 65551 मत (46.39प्रतिशत) और हेमलाल मुर्मू को 52651 (37.26प्रतिशत) वोट प्राप्त हुए, जबकि तीसरे स्थान पर किस्तु सोरेन को मात्र 9208(6.52प्रतिशत) प्राप्त हुए। साइमन मरांडी लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार निर्वाचित हुए है।
लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरु होने के साथ ही झामुमो ने बढ़त बना ली और 20 राउंड तक चले मतगणना के दौरान में अधिकांश राउंड में झामुमो प्रत्याशी साईमन मरांडी अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के हेमलाल मुर्मू से आगे रहे। हालांकि कुछ राउंड में भाजपा आज पहले ही राउंड में भाजपा के हेमलाल मुर्मू ने भी मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा उपचुनाव में झामुमो के गढ़ को ध्वस्त करने में विफल रही। भाजपा ने उपचुनाव में पूरी ताकत लगा दी थी, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद सात-आठ दिनों तक लिट्टीपाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया और संतालपरगना के प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका में कैंप कर भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू की जीत सुनिÜचत करने की रणनीति बनायी, इसके अलावा मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, राज पालिवार, विधायक अनंत ओझा, अशोक कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ समेत अन्य नेताआें ने दिन-रात एक कर चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। वहीं झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी को कांग्रेस व राजद समेत अन्य दलों का समर्थन प्राप्त था। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया, जबकि झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने खुद चुनाव प्रचार का कमान संभाल रखा था। इस उपचुनाव में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने भी दो दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित किया, लेकिन झाविमो प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो गयी।
लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में झामुमो का 1980 से ही कब्जा रहा है, इससे पहले 1977 में साईमन मरांडी ने ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी, जबकि 1980 से लेकर 2009 तक साईमन मरांडी और उनकी पत्नी सुशीला हांसदा ने लगातार सात बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट पर कब्जा जमाया, लेकिन वर्ष 2014 के विधानसभा में झामुमो से अलग होने के बाद साईमन मरांडी ने भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ा था और वे चुनाव हार गये थे। वर्ष 2014 के विधानसभा में झामुमो के डॉ. अनिल मुर्मू ने साईमन मरांडी को हराया था, लेकिन डॉ. मुर्मू के आकस्मिक निधन के बाद साइमन मरांडी ने भाजपा का दामन छोड़ दिया और उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन झामुमो ने फिर से साइमन मरांडी को ही पार्टी उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया।
उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और झामुमो के बीच ही नजर आ रहा है। पहले राउंड में भाजपा के हेमलाल मुर्मू को 2136 वोट मिले, जबकि झामुमो के साइमन मरांडी को 3806 मत प्राप्त हुए। इसी तरह से दूसरे राउंड में भाजपा को 2467, झामुमो को 2008, तीसरे राउंड में भाजपा को 2629 व झामुमो को 2552 ,चौथे राउंड में भाजपा को 2180 और झामुमो को 3503,पांचवें राउंड में भाजपा को 2429 और झामुमो को 4080 , छठे राउंड में भाजपा को 2441, झामुमो को 3336, सातवें राउंड में भाजपा को 3182, झामुमो को 3721, आठवें राउंड में भाजपा को 3503, झामुमो को 3096, नौवें राउंड में भाजपा को 2080, झामुमो को 4709, दसवें राउंड में भाजपा को 3432 , झामुमो को 3169, 11वें राउंड में भाजपा को 2837 व झामुमो को 4391, 12वें राउंड में भाजपा को 3467 व झामुमो को 3451, 13वें राउंड में भाजपा को 4414 व झामुमो को 2216, 14वें राउंड में भाजपा को 3393 व झामुमो को 2521, 15वें राउंड में भाजपा को 3015 व झामुमो को 2934, 16वें राउंड में भाजपा को 3015 व झामुमो को 2934 , 17वें राउंड में भाजपा को 1704 व झामुमो को 3606, 18वें राउंड में भाजपा को 2500 व झामुमो को 3410 तथा 19वें राउंड में भाजपा को 1472 व झामुमो को 3978 और 20 वें राउंड में भाजपा को 1294 व झामुमो को 1551 मत प्राप्त हुए।
इससे पहले आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरु हुआ। मतगणना को लेकर 14 टेबल बनाये गये है और 20 राउंड में मतगणना का काम पूरा हुआ। सुबह में चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा खेमे में जबर्दस्त उत्साह था, लेकिन जैसे-जैसे झामुमो उम्मीदवार को बढ़त मिलनी शुरु हुई और 16-17वें राउंड के दौरान निर्णायक बढ़त हासिल हो गयी, धीरे-धीरे भाजपा नेता-कार्यकर्त्ता वहां से खिसकते नजर आये और मतगणना केंद्र पर झामुमो कार्यकर्त्ताओं की संख्या बढ़ती गयी। उपचुनाव में झाविमो के किस्तु सोरेन तीसरे स्थान पर रहे, उन्हें करीब 9000 वोट प्राप्त हुए।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
