/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
लालू से जेल में मिलें कई राजद नेता,कहा-पार्टी एकजुट
मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पहुंचाया नाश्ता, रघुवंश,प्रभूनाथ,जयप्रकाश, जर्नादन समेत कई नेताओं ने लालू प्रसाद से की मुलाकात
रांची,1अक्टूबर। चारा घोटाले के एक मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंच गये है।
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के कैदी नंबर 3312 बने लालू प्रसाद से आज जेल में मुलाकात करने के लिए राजद नेताओं व कार्यकर्त्ताओं की लंबी कतार लगी रही। जेल के बाहर राजद कार्यकर्त्ताओं की भीड़ सुबह से ही जुटी रही। लालू प्रसाद से आज सुबह सबसे पहले मिलने वाली नेताओं में राजद विधायक दल की नेता सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय कारा पहुंचे। बताया गया है कि अन्नपूर्णा देवी अपने घर से लालू प्रसाद के लिए नाश्ता लेकर पहुंची थी। इसके बाद राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह जेल में उनसे मिलने पहुंचे। जेल से बाहर आने पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने लालू प्रसाद को गीता की पुस्तक भेंट की है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख से गीता के महान श्लोक पढ़ने का आग्रह किया, इसके अलावा हर सुबह जेल में कम से कम एक घंटे तक मार्निंग वॉक करने की सलाह दी है और इसके साथ ही जेल में रहने वाली जनता (कैदियों) की समस्याओं के समाधान का भी आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पार्टी का हर कार्यकर्त्ता व सिपाहियों की जिम्मेवारी है कि वे संगठन की मजबूती में जुटे रहे।
राजद सांसद प्रभूनाथ सिंह ने भी आज जेल में जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि लालू प्रसाद का नेतृत्व बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप और रघुवंश प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश के राजद अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह, विधायक जर्नादन पासवान, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण यादव समेत अन्य नेताओं ने पार्टी प्रमुख से मुलाकात की।
लालू को जेल मैनुअल के तहत सारी सुविधाएं दी जा रही हैःजेल आईजी
उच्च बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का दिया ब्यौरा
झारखंड के कारा महानिरीक्षक शैलेंद्र भूषण ने कहा है कि चारा घोटाले के एक मामले में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद चार राजनीतिक बंदियों को जेल मैनुअल के तहत सुविधाएं दी जा रही है और इन बंदियों को कहीं अन्यंत्र स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है।जेल आईजी शैलेंद्र भूषण ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में जेल मैनुअल के तहत उच्च श्रेणी के बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में चार उच्च श्रेणी के कैदियों को रखा गया है,जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्र के अलावा सांसद जगदीश शर्मा व पूर्व सांसद आर.के.राणा तथा उच्च बंदियों को अलग सेल में रखा गया है।उन्होंने बताया कि इन बंदियों को चौकी, मच्छरदानी, टीवी, भोजन बनाने के लिए जेल में बंद दो बंदी मुहैय्या कराया जाएगा, जबकि वó में कुरता, धोती, पैजामा, ऊनी शर्ट-पैंट, तौलिया, मोजा दिया जाएगा, जबकि भोजन में 3.50ग्राम अरवा चावल, 117ग्राम दाल, 235 ग्राम सब्जी, 235ग्राम आलू, 467ग्राम दूध-दही, मांसाहारियों को 1.75ग्राम मीट या मछली, 29ग्राम घी, चीनी व फल प्रतिनिधि के हिसाब से उपलब्ध कराया जाएगा। जबकि जेल मैनुअल की धारा 985 के तहत जेल अधीक्षक से वे बाहरी व्यक्ति से मिल सकेंगे। जबकि सेक्शन 990 के तहत बंदी को जेल से बाहर का कपड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी और बाहर से किताब, पत्रिका व समाचार पत्र उपलब्ध कराए जा सकेंगे, वहीं सेक्शन 997 के तहत सामान्य कैदियों से एक घंटा अधिक या फिर जेल अधीक्षक की अनुमति से इससे अधिक समय तक मुलाकातियों से मिलने दिया जाएगा। वहीं विशेष अनुमति पर निर्धारित समय से अधिक समय भी मुलाकातियों के लिए दिया जाएगा वहीं उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार परिजनों व अपने वकील से मिलने की अनुमति दी जाएगी। एक प्रश्न के उत्तर में जेल आईजी ने लालू प्रसाद के मामले में जेल में किसी भी तरह के नियमों की अनदेखी की खबरों का खंडन किया।
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से कल सुनायी जाएगी सजा
राजद प्रमुख लालू प्रसाद व पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र, सांसद जगदीश शर्मा समेत अन्य आरोपियों को 3 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह की अदालत द्वारा सजा सुनायी जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग को लेकर भी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है,इसके लिए आवश्यक पूर्वाभ्यास भी किया जा रहा है।
जगन्नाथ मिश्र रिम्स के 11 नंबर कॉटेज में शिफ्ट
चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिये गये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को तबीयत बिगड़ने के बाद रिम्स में भर्त्ती कराया गया है और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें आईसीयू से 11 नंबर कॉटेज में शिफ्ट कर दिया। रिम्स के मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों की टीम जगन्नाथ मिश्र के स्वास्थ्य जांच में जुटे है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)