Connect with us

Latest News

लालू प्रसाद की तबीयत स्टेबल, एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों से किया गया संपर्क

Published

on


तेजस्वी ने खुद फोन कर सीएम हेमंत सोरेन को तबीयत खराब होने की दी सूचना
रांची। अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले के सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की गुरुवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी है। इस सूचना पर रिम्स निदेशक भी लालू प्रसाद की तबीयत का हाल जानने पहुंचे। जबकि रिम्स के तमाम विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य जांच में जुटी हैं। वहीं जेल आईजी, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक भी रिम्स पहुंचे।
नई दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से किया गया संपर्क
रिम्स निदेशक निदेशक डॉ0 कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि लालू प्रसाद की तबीयत अब स्थिर है। वे उठ बैठ रहे है और चाय भी पी है। उन्होंने बताया कि उनके लंग्स की समस्या को लेकर नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों से बात की गयी है और जांच में जुटे डॉक्टर लगातार उनसे परामर्श ले रहे है।उन्होंने बताया कि कई तरह की जांच की जा रही है, ब्लड टेस्ट किया गया, इको, ईसीजी भी कराया गया, ब्लड हार्ट की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है।रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है, इसके अलावा आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। यह भी बताया गया है कि उनका एक्सरे भी कराया गया है, चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन जब समस्या आयी है, तो लगातार निगरानी जरूरी है।
बन्ना गुप्ता भी रिम्स पहुंचे
रांची के रिम्स स्थित पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रिम्स पहुंच गये है।हालांकि रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने की खबरों पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि वे रिम्स में साफ-सफाई और सुरक्षा समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पूर्व में ही उन्होंने रिम्स प्रशासन को बता दिया था कि वे कभी रैंडम जांच के लिए रिम्स आ सकते है।
दो वर्षों से इलाज कर रहे डॉ0 उमेश प्रसाद समेत अन्य चिकित्सक नजर बनाये हुए
लालू प्रसाद को सांस लेने में तकलीफ की सूचना मिलने पर एक ओर जहां रिम्स निदेशक पहुंचे, इससे पहले अधीक्षक डॉ0 विवेक कश्यप भ्ज्ञी लालू प्रसाद के वार्ड में पहुंचे और पिछले दो वर्षां से अधिक समय से उनका इलाज रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद बात की। बताया गया है कि लालू प्रसाद में निमोनिया के लक्षण पाये गये हैं और उनकी छाती में संक्रमण है। उनकी कोरोना जांच भी की गयी है।
जेलआईजी व जेल सुपरीटेंडेंट भी रिम्स पहुंचे
वहीं लालू प्रसाद के कैदी होने के कारण जेल प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गयी है। सूचना मिलते ही जेल आईजी वीरेंद्र भूषण, जेल सुपरीटेंडेंट हमिद अख्तर भी रिम्स पहुंचे।
तेजस्वी ने खुद फोन कर सीएम को दी सूचना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद को सांस लेने में कठिनाई की जानकारी सबसे पहले उनकी देखरेख में जुटी नर्स को मिली, जिसके बाद उसने तुरंत अपने वरीय चिकित्सकों को जानकारी दी। इस बीच लालू प्रसाद के सेवादारों के माध्यम से तेजस्वी प्रसाद को भी इसकी जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही तेजस्वी यादव ने खुद फोन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी दी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री भी तुरंत रिम्स पहुंचे। हालांकि जेल मैनुअल की बात को ध्यान में रखते हुए मीडिया के सामने उन्होंने लालू प्रसाद से मिलने या उनकी तबीयत खराब होने की किसी भी खबर से इनकार किया।
राबड़ी देवी चिंतित, लालू प्रसाद ने रांची आने से किया मना
इधर, लालू प्रसाद की धर्मपत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की खबर मिलने के बाद चिंतित है। बताया गया है कि वह भी रांची आना चाहती है, लेकिन लालू प्रसाद ने अपने संपर्कां के माध्यम से उन्हें रांची आने से अभी मना किया है। हालांकि यह संभावना जतायी जा रही है कि शुक्रवार को तेजस्वी यादव तथा तेज प्रताप यादव समेत आरजेडी के कई वरीय नेता बिहार से रांची आ सकते है।
आरजेडी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं की लगी भीड़
लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की खबर मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद कई आरजेडी नेता और लालू प्रसाद के समर्थकों की भीड़ भी रिम्स में लगनी शुरू हो गयी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.