Latest News
रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार में ही हरसंभव मदद मिलेगी-अमित
शाह रांची,16सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिम के संबंध में भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सर्वाच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। वे आज राजधानी रांची में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार रोहिंग्या मुस्लिमों को म्यांमार में ही हरसंभव सहायता मुहैय्या करायी जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष कमजोर हो रहा है, तो इसे मजबूत करने का काम भाजपा का नहीं है, बल्कि विपक्ष को ही अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल की सबसे बड़ी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस अवधि में देश से जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंका गया है तथा योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में पहुंचाया गया है।अमित शाह ने कहा कि झारखंड में पहली बार स्थिर सरकार बनी है और रघुवर दास की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को गति देने काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री दास ने राज्य के हर कोने में विकास को पहुंचाया है तथा प्रदेश में समविकास को गति दे रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास में भरपूर योगदान किया है। 13वें वित्त आयोग में केंद्रीय कर के रुप में 39938करोड़ रुपया ,अनुदान सहायता के रुप में 6087 करोड़, प्लॉक ग्रांट के रुप में 6262 करोड़ रुपया, राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि में 1075 करोड़ तथा स्थानीय निकाय अनुदान में 1891 करोड़ रुपये यानि कुल मिलाकर 55253 करोड़ रुपया मिला था, वहीं अब 14वें वित्त आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय कर के रुप में 124408 करोड़ रुपया अनुदान सहायता, 9469 करोड़, राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि में 1507करोड़ और स्थानीय निकाय अनुदान में 7961करोड़ रुपये यानि कुल 143345करोड़ रुपया है, जो राशि 13वें वित्त आयोग की तुलना में ढ़ाई गुणा अधिक है।उन्होंने राज्य में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी) और संतालपरगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी) संशोधन विधेयक राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार को वापस करना कोई बड़ी बात नहीं है,क्योंकि लोकतंत्र में जनता की भावना को समझना चाहिए और राज्य सरकार ने भी जनता की भावना को समझा है। उन्होंने कहा कि इस समय राजतंत्र नहीं है, लोकतंत्र है, इसलिए यहां तानाशाही नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने इस संशोधन विकास को कई आदिवासी संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद सरकार को इस पर विचार के लिए वापस भेजा है। एक अन्य सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई बात नहीं है और न ही कोई ऐसा सवाल पार्टी के सामने है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और केरल में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा संघर्ष कर रही है और अगले चुनाव में पार्टी को अच्छे परिणाम इन दोनों राज्यों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी से वह काफी आशान्वित है और यहां की भाजपा इकाई तथा संगठन अच्छे ढंग से काम कर रही है तथा पार्टी का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार द्वारा अच्छे ढंग से काम कर रही है तथा प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में लगी है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में स्कूली छात्र प्रद्य्नुम्न हत्याकांड का मामला दुःखद है और हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन मंत्रालयों द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा सदस्यों की संख्या पहले एक लाख 10 हजार थी जो अब बढ़कर 42लाख हो गयी है, जिसमें से 22 लाख सदस्यों से पार्टी ने संपर्क भी स्थापित किया है। उन्होंने लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में पार्टी की पराजय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई बार पार्टी चुनाव हारती है और भाजपा को भी झारखंड में विधानसभा में 50 प्रतिशत सीटों में ही सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में झारखंड का काफी विकास हुआ है।अमित शाह ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति, जनजाति , पिछड़ी जाति या युवा आयोग के गठन से ही इन वर्गां के विकास को जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन वर्गां के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने अनेक काम किये है तथा देश में महंगाई दर भी दो अंकों से घटकर एक अंक में आ गयी है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने इंदिरा साहनी मामले में जो फैसला दिया, उसके बाद आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ायी जा सकती है और उसी हिसाब से झारखंड में भी 50 प्रतिशत आरक्षण है। उन्होंने ने कहा कि पार्टी ने देशभर में 110दिनों का उनका दौरा तय किया है और उसी के तहत वे झारखंड के तीन दिनों के दौरे पर आये है। पार्टी ने बड़े राज्यों में तीन दिनों, छोटे राज्यों में दो दिनों और केंद्र शासित प्रदेश तथा पूर्वात्तर राज्यों में एक-एक दिन का प्रवासका कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस वर्ष को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के रुप में गरीब कल्याण वर्ष के रुप में भी मना रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के काम को तथा पार्टी के सिद्धांतों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इन तीन सालों में जनता का विश्वास दृढ़ हुआ है और लोग मानने लगे है कि भारत सही रास्ते पर चल पड़ा है,क्योंकि मोदी सरकार के पहले के दस वर्ष के दौरान हुए घोटाले और भ्रष्टाचार से जनता का विश्वास उठ गया था।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले तीन साल में देश में पारदर्शी सरकार देने का काम किया है तथा यह निर्णय लेने वाली सरकार है और इस सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप विपक्षी भी नहीं लगा पाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीबों, आदिवासियों ,पिछड़ों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए अनेकों कदम उठाये गये है। देश में 29करोड़ नये बैंक खाता खोले गये, गरीबों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर मुहैय्या कराया गया है तथा देश में जीएसटी के माध्यम से एक कर व्यवस्था को लागू किया गया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये भारत अमेरिका के बाद पहला ऐसा देश है, जिसने दुनिया को यह बताने का काम किया है कि भारत सुरक्षा के लिए किसी सीमा तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्षां से लंबित सेना के लिए एक रैंक एक पेंशन योजना को लागू करने का काम किया। कालेधन के लिए एसआईटी का गठन, नोटबंदी और बेनामी संपत्ति का कानून लाकर केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
