Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

रास चुनाव में हार्स-ट्रेडिंग मामले में सीबीआई छापामारी

Published

on

1
रांची,4अप्रैल। झारखंड में वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में हार्स-ट्रेडिंग मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल के कई विधायकों के अलावा राज्यसभा सांसद के.डी. सिंह के करीबी और विभिन्न व्यवसासियों के ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। सीबीआई की अलग-अलग टीम द्वारा राजधानी रांची और राज्य भर के विभिन्न जिलों में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर आज सुबह आठ बजे से एक साथ छापामारी अभियान की शुरुआत की गयी।
सीबीआई की अलग-अलग टीम ने आज राजधानी रांची में दस ठिकानों पर छापामारी कर चुनाव में नोट के बदले वोट मामले में सबूत व दस्तावेज इकट्ठा करने की कोशिश की। सीबीआई की टीम ने रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक विष्णु भैया के धुर्वा स्थित आवास, राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी के हवाई नगर स्थित आवास, राष्ट्रीय जनता दल के ही जर्नादन पासवान के भी विधायक परिसर स्थित सरकारी आवास, ऑजसू पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री चंप्रकाश चौधरी के करीबी पवन सिंह के रांची स्थित लेक रोड स्थित ठिकाने, व्यवसायी अनूप संतालिया के रांची स्थित एमआर टॉवर स्थित ठिकाने और व्यवसायी तिलक आजवानी के आवास, राजद विधायक संजय प्रसाद यादव के सरकारी आवास शामिल है।
जबकि सीबीआई की टीम ने जामताड़ा स्थित विष्णु भैया के आवास, गिरिडीह के बोरो स्थित कांग्रेस विधायक सरफराज अहमद के आवास, चतरा के प्रतापपुर स्थित राजद विधायक जर्नादन पासवान के पैतृक आवास, जमशेदपुर स्थित सांसद केडी सिंह के करीबी मुकेश राय के आवास, राजद विधायक संजय सिंह यादव के गोड्डा जिले के महगामा स्थित ससुराल, देवघर स्थित आवास में राजद विधायक सुरेश पासवान, गढ़वा जिले में कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव के पैतृक आवास, पलामू के हुसैनाबाद स्थित संजय सिंह यादव के पैतृक आवास पर छापामारी की खबर है।
रांची और राज्य भर के विभिन्न ठिकानों पर सीबीआई छापामारी के क्रम में जांच अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज हाथ लगे है। हालांकि सीबीआई की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने छानबीन के क्रम में कंप्यूटर के कई हार्ड-डिस्क, लैपटॉप व बैंक एकाउंटों की छानबीन की है। उच्च न्यायालय की ओर से मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है और इस मामले में सीबीआई को अदालत में स्टेट्स रिपोर्ट भी सौंपनी है। इस ॰ष्टिकोण से भी यह छापामारी अभियान काफी महत्वपूर्ण है।

झामुमो, कांग्रेस व राजद विधायकों के ठिकानों पर छापामारी
सीबीआई द्वारा वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में नोट के बदले वोट मामले में झामुमो, कांग्रेस व राजद के कई विधायकों और चार निजी व्यक्तियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की।बताया गया है कि सीबीआई ने जिन विधायकों के ठिकानों पर छपामारी की उनमें राजद विधायक अन्नपूर्णा देवी, जनार्दन पासवान, संजय कुमार सिंह यादव, सुरेश पासवान, , कांग्रेस विधायक डॉ. सरफराज अहमद और, अनंत प्रताप देव तथा झामुमो विधायक विष्णु भैया शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य केडी सिंह के पूर्व पीए मनोज राय, तिलक राज अजमानी, अनुप संथालिया और असम के कोकराझाड़ में रहने वाले जुएल टुडू शामिल हैं। इनके यहां से कई महत्वपूर्ण कागजात, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि जब्त किए गए हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है।

निजी टीवी चैनल के स्टिंग आपरेशन में हुआ था खुलासा
वर्ष 2010 में हुए राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले एक टीवी चौनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसमें कांग्रेस विधायक सावना लकड़ा, राजेश रंजन और योगेंद्र साहु तथा झामुमो विधायक टेकलाल महतो (अब मृत)एवं साइमन मरांडी एवं भाजपा विधायक उमाशंकर अकेला ने वोट के बदले नोट की मांग की है। इस खुलासे के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर निगरानी ने मामले की छानबीन शुरु की और चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन जांच की धीमी प्रगति के कारण उच्च न्यायालय ने मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी।अदालत के निर्देश के बाद इस मामले में सीबीआई ने 21 फरवरी को पांच विधायकों के यहां छापेमारी अभियान चलाया था। इनमें कांग्रेस के सावना लकड़ा, राजेश रंजन, योगेंद्र साव, झामुमो के साइमन मरांडी और भाजपा के उमाशंकर अकेला शामिल थे। इनके यहां से भी कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए थे।

कहां-कहां चला अभियान
कोडरमा, चतरा, गिरिडीह, गढ़वा, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, असम का कोकराझाड़ और रांची।

क्या-क्या हुआ बरामद
कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, निवेश से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन, इनकम टैक्स रिटर्न के कागजात, एनएससी जमीन के कागजात और बैंक पास बुक।

कब क्या हुआ

02अगस्त 2010: एक टीवी चौनल ने स्टिंग आपरेशन कर मामले का किया था खुलासा

04 अगस्त 2010: चार विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। निगरानी जांच के क्रम में बाद में सावना लकड़ा और योगेंद्र साव का नाम जोड़ा गया।

25 सितंबर 2010ः टीवी चौनल ने सीडी निगरानी को सौंप दी।

26 अप्रैल 2012ःसीडी को फॉरेंसिक जांच के लिए गुजरात के गांधीनगर भेजा गया।

24 जनवरी 2013ः रिपोर्ट आई कि सीडी में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

12 अप्रैल 2012ः दुर्गा उरांव ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका कर मामले की सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया

18 अप्रैल 2012ः कोर्ट ने निगरानी से इस मामले में जवाब मांगा।

28 जनवरी 13ः हाईकोर्ट ने दिया सीबीआई जांच का आदेश, निगरानी की भूमिका की भी जांच होगी।

21 फरवरी 13ः पांच विधायकों के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की।

उत्कृष्ट चतरा विधायक के घर सी.बी.आई.का छापा
झारखण्ड में हुए राज्य सभा चुनाव में वोट के बदले नोट यानी हॉर्स ट्रेडिंग के मामलें में सी.बी.आई. की टीम द्वारा आज एक बार फिर प्रदेश के कई विधायकों को अपने निशाने पर लिया गया इसी कड़ी में आज झारखण्ड के उत्कृष्ट विधायक से नवाजे गये चतरा के वर्त्तमान राजद विधायक जनार्दन पासवान के प्रतापपुर स्थित पुश्तैनी आवास पर आज दूसरी बार सी.बी.आई. की टीम ने सुबह तकरीबन दो घंटें तक छापेमारी की तथा टीम द्वारा मकान की सघन तलाशी ली गई । हालाँकि सी.बी.आई. की चार सदस्यीय टीम द्वारा की गई इस छापेमारी के दौरान विधायक श्री पासवान भी स्वयं मौके पर मौजूद थे । गौरतलब है कि पिछलें वर्ष दिनांक 18 मई 2012 को भी सी.बी.आई. की टीम द्वारा उक्त विधायक के आवास पर छापेमारी की गई थी,किन्तु उस वख्त विधायक अपने आवास पर खुद मौजूद नहीं थे । विधायक के कमरे व आवास को करीब दो घंटे तक खंघालने के बाद सी.बी.आई. द्वारा पत्र्ाकारों को किसी भी प्रकार की कोई उपलब्धि अथवा टीम द्वारा कोई जानकारी नहीं दी ।

राजद विधायक के मोबाइल को जब्त किया
राजद विधायक संजय कुमार सिंह यादव के हरिहरगंज स्थित पुरन्दर विगहा स्थित अवास पर गुरुवार को सीबीआई रांची की चार सदस्यीय टीम ने अचानक छापा मारा। सुबह 8. 40 बजे सीबीआई की टीम आवास पर पहुंची। थोडी देर के लिए विधायक के अवास पर अफरातफरी मची रही। लगभग दो घंटो तक सीबीआई की टीम ने घर में मौजूद दस्तावेज,जमीन संबंधित पेपर व नगद राशि, विभिन्न बैंक के पासबुक में उपलब्ध राशि की तहकीकात की।बताया गया है कि सीबीआई के चार सदस्यीय टीम में शामिल इस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार सिंह, अस्टिंट सबइंस्पेक्टर सी. के. हेम्ब्रम व दो गवाहों की टीम ने विधायक के आवास पर पहुँचकर सबसे पहले विधायक के दोनों मोबाइल को जब्त कर लिया। कुछ समय के लिये विधायक संजय कुमार सिंह यादव विचलित हुए। इसके बाद घंटों टीम ने विधायक से विभिन्न बिन्दुओं पर पूछताछ की। टीम अपने साथ वर्ष 2003 से 2009 तक के 56 राष्ट्रीय बचत पत्र व तीन इनकम टैक्स से संबंधित दस्तावेज साथ में ले गई।
स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि उनके पास जो भी नगद, जमीन से संबंधित पेपर हैं वो बहुत पहले के हैं। उन्होंनें बताया कि फिलहाल उन्होने अपनी पुत्री के नाम से दो लाख का राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदा था।

सांसद केडी सिंह के करीबी मुकेश के घर भी हुई छापामारी
झारखंड से निर्वाचित राज्यसभा सांसद के.डी. सिंह के करीबी माने जाने वाले मुकेश राय के जमशेदपुर स्थित घर में भी सीबीआई की टीम ने आज छापामारी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को थाना क्षेत्र्ा अंतर्गत रोड नं. आठ और र्क्वाटर नंबर के.2-33 स्थित मकान में आज सुबह सात बजे सीबीआई की टीम पहुंची। सीबीआई की टीम वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में हॉर्स-ट्रेडिंग की छानबीन के मामले में मुकेश राय के घर पहुंचे थे। पड़ोसियों के अनुसार बिना नम्बर के दो कारों में सवार आठ लोगों की टीम आज सुबह सात बजे ही मुकेश राय के घर पहुंची और बंद कमरे में छानबीन शुरु हुई। बताया गया है कि मुकेश राय खुद को वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव के वक्त झामुमो प्रत्याशी केडी सिंह का आप्त सचिव बताता था और अभी वह मध्य प्रदेश के किसी सांसद का प्रतिनिधि होने का दावा अपने मुहल्लों वालों से करता है। हालांकि इस संबंध में मुकेश या सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सीबीआई टीम की छापामारी के दौरान घर के किसी सदस्य को न तो अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी और न ही किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा था।

कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव के घर सीबीआई ने दो घंटे तक की छानबीन
हॉर्स-ट्रेडिंग मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने आज कांग्रेस विधायक अनंत प्रताप देव के गढ़वा जिले के नगर-उंटारी स्थित पैतृक घर में छापामारी की।
सीबीआई अधिकारियों ने विधायक की अनुपस्थिति में परिजनों व अन्य सदस्यों की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक उनके घर में छानबीन की।बताया गया है कि इस दौरान सीबीआई अधिकारियों की टीम ने विधायक के बेडरुम व अन्य कमरों की तलाशी ली। हालांकि सीबीआई इंस्पेक्टर प्रियरंजन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस छापामारी के क्रम में कोई कागज नहीं मिला है।

सीबीआई ने राजद विधायक सुरेश पासवान से पूछताछ भी की
राज्य सभा चुनाव के हॉर्स ट्रेडिंग मामले में आज सीबीआई की टीम ने देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान के देवघर स्थित आवास और पुनासी स्थित घर में एक साथ छेपेमारी की । बताया गया है कि सीबीआई अधिकारियों ने छानबीन के साथ ही विधायक सुरेश पासवान से पूछताछ भी की।बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक की छानबीन के दौरान सीबीआई अधिकारियों के कई दस्तावेज हाथ लगे है, जिसे सीबीआई अधिकारी अपने साथ ले गये। इससे पहले भी एक साल पूर्व सीबीआई की ओर से हॉर्स-ट्रेडिंग 2012 के मामले में सुरेश पासवान के आवास में छापामारी की गयी थी।
4kod-p1
अन्नपूर्णा देवी के आवास पर सीबीआई का छापा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव के संबंध में वोट के बदले नोट मामले में कोडरमा विधायक अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास पर छापेमारी की। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को 4 की संख्या में सीबीआई अधिकारी राजद विधायक अन्नपूर्णा देवी के आवास पहुंचे। उन्हें न्यायालय का आदेश दिखाया गया जिसके बाद पूरे घर की तलाशी ली गयी। इस दौरान विधायक से 2010 के चुनाव के बाद अर्जित की गयी सम्पत्ति के बारे में पूछताछ की गयी। लगभग दो घटे तक चले इस छापेमारी में कई कागजातों को भी खंगाला गया। जमीन, आवास, पासबुक आदि के बारे में भी पूछताछ की गयी।

छापेमारी राजनीति से प्रेरित- अन्नपूर्णा
2010 के राज्यसभा चुनाव को लेकर की गयी छापेमारी को विधायक अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने बताया कि उस समय दल के निर्णय के बाद झामुमो प्रत्याशी केडी सिंह को वोट दिया गया था और इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि दलीय प्रतिबद्धता के तहत ही चुनाव में उक्त निर्णय लिया गया और वोटिंग की गयी। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति के तहत ही लगातार यह चर्चा की जाती रही है कि राजद टूट रहा है या इसके विधायक दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह छापेमारी भी इसी साजिश का हिस्सा है। +

गौरतलब है कि वर्ष 2010 के राज्यसभा चुनाव में झामुमो समर्थित के.डी. सिंह और कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू ने जीत हासिल की थी। एक निजी टीवी चैनल द्वारा स्टिंग ऑपरेशन कर चुनाव में हार्स-ट्रेडिंग मामले का खुलासा किया गया था। टीवी चैनल के खुलासे को चुनाव आयोग ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए राज्य सरकार को मामले में छानबीन का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद मामले की जांच की जिम्मेवारी निगरानी ब्यूरो को सौंपी गयी, लेकिन निगरानी ब्यूरो दो-ढ़ाई वर्षाें तक कोई खास प्रगति नहीं होने के बाद झारखंड अगेंस्ट करप्शन की ओर से उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गयी। जिसके बाद अदालत ने मामले की जांच की जिम्मेवारी सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने जांच की छानबीन शुरु करने के साथ ही पिछले दिनों भी कई विधायकों के ठिकानों पर छापामारी की और आज पूरे राज्यभर में सीबीआई की ओर से गहन छानबीन की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.