Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

राष्ट्रपति का आगमन आज,स्वागत की तैयारी पूरी

Published

on

राष्ट्रपति बनने के बाद झारखंड की पहली यात्रा
रांची,28अप्रैल। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे है। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे प्रणब मुखर्जी के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की है।
राष्ट्रपति कल दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पहुंचेंगे और वहां से वे हेलीकॉप्टर से उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हो जाएंगे।
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रणब मुखर्जी दुमका में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्य्नालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद पुनः वापस रांची लौट आएंगे। बिरसा मुंडा हवाईअड्डे से राष्ट्रपति सीधे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। एयरपोर्ट से राजभवन जाने वाले रास्ते में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से रिहर्सल का काम पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रपति के कारकेड में वार्निंग वाहन, पायलट वाहन, वीआईपी वाहन, एंबुलेंस और सबसे पीछे टेल कटर वाहन शामिल होंगे। कारकेड में पहली बार रिम्स की कार्डियक एंबुलेंस शामिल की गयी है, जबकि पिछली बार राष्ट्रपति के दौरे के क्रम में अपोलो की कार्डियक एंबुलेंस उपयोग में लायी गयी थी। राष्ट्रपति के आगमन के उपलक्ष्य में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया है, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कल दोपहर एक बजे सेना के विशेष विमान से नागपुर से बिरसा मुंडा हवाईअड्डा पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से ही एक बजकर पांच मिनट पर वे हेलीकॉप्टर से दुमका के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। दुमका में सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्य्नालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद वे अपराह्न चार बजे रांची के लिए रवाना होंगे। वह अपराह्न पांच बजे रांची पहुंचेंगे। राष्ट्रपति उस दिन रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे राष्ट्रपति गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे। गोड्डा में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के 1120 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखने के बाद दोपहर एक बजे वह देवघर में बाबा बैद्य्ननाथ की पूजा अर्चना करने के बाद दिन का भोजन सर्किट हाउस में करेंगे। देवघर में क्यू काम्पलेक्स एवं देवघर-बासुकीनाथ मार्ग में सोलर स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास करने के बाद वह अपराह्न चार बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। वह पांच बजे बिरसा मुंडा हवाईआड्डा पहुंचेंगे और सेना के विशेष विमान से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
उधर, राष्ट्रपति के दुमका आगमन को लेकर भी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। राष्ट्रपति के दुमका आगमन पर हवाई अड्डा पर अतिथियों के स्वागतार्थ उपस्थित रहने वाले वाले वरीय पदाधिकारियों के संबंध में, कारकेड में क्रमानुसार रहने वाले गाड़ियों, राजभवन में राष्ट्रपति के लिए सुरक्षित किये गये कमरा, राजभवन एवं राजभवन के बाहर पार्किंग स्थल, आउटडोर स्टेडियम में राजकीय महिला पोलिटेकनिक, दुमका का शिलान्यास पट स्थल, आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के आगमन के पश्चात क्रम वार किये जाने वाले कार्यक्रमों, पार्किंग स्थलों इत्यादि के संबंध में वरीय अधिकारियों ने बैठक कर सभी तैयारियां को अंतिम रुप दे दिया है। संताल परगना के आयुक्त ने खुद वरीय पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के दुमका आगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे है।
इस बीच देवघर में भी राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। देवघर में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर स्टेडियम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आधुनिक पंडाल का निर्माण कराया गया है, साथ ही सड़क को भी दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इसके अलावा साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.