Latest News
राज्य के सभी अस्पतालों में सहिया रेस्ट रूम अनिवार्य: डाॅ नितिन कुलकर्णी
एक अप्रैल से सभी जिलों में लागू होगा माॅडल सहिया पेमेंट सिस्टम
रांची,25मार्च। राज्य के स्वास्थ्य सचिव, डाॅ नितिन कुलकर्णी ने सभी जिलों से आये सिविल सर्जन और डी.पी.एम को राज्य के सभी अस्पतालों में सहिया रेस्ट रूम अनिवार्य रूप संचालित करने और उसकी निगरानी करने का निर्देश दिया है। सोमवार को रांची स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयेाजित पार्टिसिपेटरी लर्निंग एंड एक्शन (पी.एल.ए.) कार्यक्रम से संबंधित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि सहिया रेस्ट रूम में किसी का कब्जा नहीं हो। डाॅ कुलकर्णी ने कहा कि सहिया रेस्ट रूम में वैसी हर सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए जो एक महिला को मिलनी चाहिए। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सहिया को समय पर भुगतान मिल सके इसके लिए रांची जिला में सहिया पेमेंट सिस्टम पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया गया था। इसका सकारात्मक परिणाम मिला है और इसे अब राज्य के सभी जिलों में लागू किया जायेगा।
डाॅ कुलकर्णी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की सहिया अस्पताल में किसी मरीज को लेकर आ रही है तो उसे प्राॅपर रिस्पांस मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह काम आॅफिस क्लर्क के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता क्योंकि उसमें इतनी संजीदगी नहीं होती।
सहिया को काम करवाने के लिए टेबल टेबल नहीं भटकना पड़े
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रखंडों में मेडिकल आॅफिसर्स को भी इस बात पर ध्यान देना होगा। सहिया को अपने काम कराने के लिए टेबल टेबल भटकना पड़े, ऐसा नहीं होना चाहिए। एंटीनेटर केयर और ए.एन.सी. में सहिया का रोल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है इस बात को सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि इस काम में जिला कार्यक्रम समन्वयक को प्रत्यक्ष माॅनिटरिंग करना चाहिए।
सभी सहियाओं को मिलेगा सहिया किट
डाॅ नितिन कुलकर्णी ने कहा कि चतरा जिला में सहिया किट बांटा गया है। बाद में इसे सभी जिलों में बांटा जायेगा। लेकिन जिलों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि किट में दवाई खत्म होने के बाद समय पर सहिया को दवाई उपलब्ध हो सके।
सहिया इंसेंटिव का भुगतान समय पर हो
सहिया भुगतान के संबंध में चर्चा करते हुए डाॅ कुलकर्णी ने कहा कि सहिया इंसेंटिव का भुगतान समय पर हो ऐसा सिस्टम बनायें। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले में सहिया इंसेंटिव का भुगतान कम से कम तीन महीने के बाद किया जाता है ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने का कि सहिया कार्यक्रम को सफलता पूर्वक चलाने के लिए सहिया को समय पर पेंमेंट मिलना जरूरी है।
सहिया दिवस में शामिल होंगे सभी सिविल सर्जन
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि समय पर सहिया को भुगतान के लिए सहिया पेमेंट सिस्टम रांची जिला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है और यह निर्णय लिया गया है कि सहिया पेमेंट सिस्टम एक अप्रैल, 2019 से राज्य के सभी जिलों में लागू कर दिया जायेगा। उन्होंने सभी सिविल सर्जन को जिलों में प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले सहिया दिवस की बैठकों में कम से कम दो क्षेत्र की बैठकों में शामिल होने का निर्देश दिया है। इस कार्यशाला में डाॅ कुलकर्णी ने मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जतायी। स्वास्थ्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन से कहा है कि वे अपने जिलों के सभी प्रखंडों में एक समान कार्य करें ताकि निरीक्षण के दौरान अधिकारी किसी भी क्षेत्र में जायें तो उन्हें हर जगह एक समान स्वास्थ्य सुविधायें देखने को मिले।
स्वास्थ्य चैनल के निचले स्तर पर पावर डिलिगेट करना होगाः अभियान निदेशक कृपा नंद झा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक कृपा नंद झा ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को संबोधित करते हुए कहा कि (पार्टिसिपेट्री लर्निंग एंड एक्शन) सहिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य चैनल के निचले स्तर तक पावर डिलिगेट करना होगा। इस तरह के कार्यक्रम को सिर्फ जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डी.पी.एम.) और सिविल सर्जन नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। उनके लिए यह संभव भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कालाजार जैसी बीमारी को ट्रैक करनी हो तो यह सहिया की मदद से ही संभव हो सकता है। जो कि प्रभावित क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध होती है। अभियान निदेशक ने कहा कि पी.एल.ए. एक अच्छा प्लेटफाॅर्म है जिसका प्रयोग कर हम झारखंड के हर नागरिक को हेल्थ इश्युज से संबंधित मामलों का जानकार बना सकते हैं।
झारखंड के सभी जिलों में पी.एल.ए.
इससे पहले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समुदाय उत्प्रेरण कोषांग प्रभारी डाॅ मार्शल आइंद ने कहा कि पार्टिसिपेट्री लर्निंग एंड एक्शन कार्यक्रम एकजुट संस्था के तकनीकी सहयोग से झारखंड के सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरूआत 2016 से पांच जिलों के छह प्रखंडों से की गयी गयी थी। इन जिलों में रांची जिला के बुंडू प्रखंड, हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड, पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी, गोड्डा जिला के पोडयाहाट, खूंटी जिला के सदर और लतेहार के सदर प्रखंड को शामिल किया गया थी। इस कार्यक्रम में सहिया को मुख्य भुमिका प्रदान की गयी है। सहिया ग्रामसभा की बैठक में मातृ और शिशु स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी देती हैं और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं। उन्हें इसकी विशेष ट्रेनिंग दी गयी है। इसके अलावा स्टेट ट्रेनिंग टीम और ब्लाॅक ट्रेनिंग टीम को कार्यक्रम से संबंधित मास्टर ट्रेनिंग दी गयी है। इसे स्वास्थ्य इडिकेटर में सुधार के लिए बेहतर कदम के रूप में देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम में आई.ई.सी. कोषांग प्रभारी डाॅ. जे.पी. सांगा, राज्य परामर्शी अकई मिंज, अजय कुमार शर्मा, रणजीत के वर्मा, एकजुट के राजकुमार, विकास सभी जिलों के सिविल सर्जन और और अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
