Latest News
राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की कोशिशःलालू प्रसाद
सीबीआई छापेमारी पर बोले राजद प्रमुख-भाजपा व आरएसएस के इशारे पर बेइज्जत करने के लिए की गयी छापेमारी
रांची,7जुलाई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने सीबीआई द्वारा आज उनके कई ठिकानों पर की गयी छापेमारी को राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने की कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और आरएसएस के इशारे पर उन्हें बेइज्जत करने की साजिश है और उनके बच्चों को भी परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद आज चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होने के बाद स्टेट गेस्ट हाउस में आयेजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
कुछ गलत नहीं किया
राजद प्रमुख ने कहा कि जिस मामले में सीबीआई छापेमारी की बात सामने आयी है, उसमें उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी का गठन 1999 में एनडीए शासन में हुआ और हावड़ा, रांची व पुरी के यात्री निवास को रेलवे ने आईआरसीटीसी को हैंडओवर किया। उन्होंने बताया कि मई 2004 में उनके रेलमंत्री बनने के पहले यह हैंडओवर हो चुका था। लालू प्रसाद ने बताया कि 2006 में खराब हालत में रहे रेलवे के होटलों की स्थिति में सुधार को लेकर आईआरसीटीसी ने निविदा निकाला और 15 साल के लीज पर दिया गया। यह कुछ नियमों के तहत हुआ, खुली निविदा के माध्यम से होटलों की स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाये गये। उन्होंने बताया कि इन होटलों को बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने 15 साल के लीज पर दिया है और इन होटलों की जो आमदनी होगी,उसमें लाईसेंस फीस देनी होगी। होटल नहीं चला पाने पर आईआरसीटीसी इसे वापस ले लेगा। टाटा ने भी ओपन टेंडर के आधार पर दिल्ली में आईआरसीटीसी से चलाने के लिए होटल लिया है। आईआरसीटीसी को लाईसेंस शुल्क के रुप में एक करोड़ रुपये मिल रहे हैं। शेष बातें एग्रीमेंट में है, वह अलग है। पूर्व रेलमंत्री ने कहा कि अभी रेलवे में जितना केटरिंग हो रहा है, वह प्राइवेट लोगों को दे दिया गया है। ये लोग रेलवे का निजीकरण करने जा रहे है, रेलवे की स्थिति आज दिन ब दिन खराब होती जा रही है। राजद प्रमुख ने कहा कि रेलमंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे को घाटे से बाहर निकाला था।
छापामारी में कौन सा दुर्लभ कागज मिला,खुलासा हो
लालू प्रसाद ने सीबीआई को बताने के लिए कहा है कि इस छापामारी के बाद उनके यहां से कौन सा ऐसा दुर्लभ कागज मिला, यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में सीबीआई का जाना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि सीबीआई छापेमारी पर पत्नी और बेटे को फोन पर कहा कि सीबीआई अधिकारी आये हैं, उनका आदर करो और किस केस में आये है, उनकी जानकारी ले लो और संपत्ति से जुड़े कागजात को दिखा दो।
विरोधी दल के नेताओं को किया जा रहा है टारगेट
उन्होंने कहा कि सीबीआई छापेमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इशारे पर हुई है, लेकिन वे भाजपा की गीदड़-भभकी से टूटने वाले नहीं है, भाजपा को तोड़कर रख देंगे। लालू प्रसाद ने कहा कि देशभर में विरोधी दल के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है, कभी सीबीआई भेज दिया जाता है, तो कभी आयकर अधिकारियों, तो कभी ईडी (प्रवर्त्तन निदेशालय) के अधिकारियों को बिना कोई मामला के छापेमारी के लिए विरोधी दल के नेताओं के घर भेज दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद से हटा कर ही दम लेंगे। राजद प्रमुख ने कहा कि बिना किसी मामले में सीबीआई ने उनके अलग-अलग घरों में छापेमारी की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसमें सीबीआई अधिकारियों का कोई दोष नहीं है, वे सरकारी अधिकारी है और सिर्फ निर्देशों का पालन कर रहे है। उन्होंने कहा कि सीबीआई छापेमारी से उन्हें कोई डर नहीं है, जांच के सिलसिले में सीबीआई जांच बुलाएगी, वे जाने को तैयार है। लालू प्रसाद ने कहा कि आज देश संकट और तानाशाही की ओर जा रहा है, किसान एवं बेरोजगार परेशान है। पूरे देश की जनता त्रस्त है,इसलिए 27 को पटना में रैली बुलायी गयी है, लेकिन इस रैली को मोदी सरकार फ्लॉप करना चाहती है,इसलिए सीबीआई के माध्यम से लगातार हमले हो रहे है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
