/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
राजनीतिक व्यवस्था कमजोर होने पर अव्यवस्था पैदा होगीःसीएम
संसदीय राजनीतिक कोश का लोकार्पण
रांची, 6 अक्टूबर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राजनीतिक व्यवस्था के कमजोर होने पर अव्यवस्था उत्पन्न होने की आशंका उत्पन्न हो जाती है।
मुख्यमंत्री आज राजधानी रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन सभागार(एटीआई) में संसदीय राजनीतिक कोश,झारखंड भाग-2 के लोकर्पण समारोह और ’लोकतंत्र का बदलता चेहरा’ विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी उन्हें यह लगा कि राजनीति में आकर कहीं भूल तो नहीं हुई, लेकिन समारोह में उपस्थित अंतिम वक्ता न्यूज-24 की एडिटर इन चीफ के वक्तव्यों से यह अहसास हुआ कि राजनीति में आकर कोई भूल नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि आज ईमानदार होना सबसे बड़ा गुनाह है। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई और बैठेगा, प्रतिस्पर्द्धा होन चाहिए, लेकिन निहायत व्यक्तिगत और अव्यवहारिक बातों को लेकर हमला गलत है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में इन लोकतांत्रिक व्यवस्था के चारों स्तंभो में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है, यह प्रतिस्पर्धा नीतियों और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। व्यक्तिगत और अव्यवहारिक बातों को लेकर हमला गलत है, राजनीतिज्ञ आज सोफ्ट टारगेट बन गये है, जो उचित नहीं है। आलोचना करने वालों को सामने आकर कमान संभालनी चाहिए, तभी बात बनेगी।
इस मौके पर न्यूज-24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्र्ािक व्यवस्था में मीडिया को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनेताओं पर भी कटाक्ष करने से नहीं होगा, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी अपनी भूमिका सही तरीके से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि राजनेताओं पर कटाक्ष करने से लोकतंत्र को मजबूती नहीं मिलेगी, बल्कि इस व्यवस्था को दुरुस्त करने में मीडिया को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। अनुराधा प्रसाद ने कहा कि चेहरे बदलेंगे तभी नये विचार आयेंगे। देश में स्वच्छ व्यवस्था के लिए कुलबूलाहट है। उन्होंने कहा कि संसद में 60 प्रतिशत ऐसे जनप्रतिनिधि आज भी है जो बसों पर संसद आते है, लेकिन मीडिया कभी उनकी सादगी पर ध्यान नहीं देती है, बल्कि उस ओर ज्यादा दिया जाता है, जो चमचमाती कार व तामझाम से संसद भवन पहुंचते है, इस पर मीडिया को भी सोचने की जरुरत है।
झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में जाति, रंग, धर्म और विविधाओं के मद्देनजर संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली अनुकूल नहीं थी, लेकिन फिर भी अब जब इसे अपना लिया गया है, तो इसकी खामियों को दूर कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र्ा में में अपने हिसाब से चलाने पर सबकुछ गड़बड़ हो जाएगा, बल्कि व्यवस्था के हिसाब से ही चलने से लोकतांत्रिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चेहरा बदलना स्वभाविक है। भारत में संसदीय प्रणाली में जड़ता आ गयी है, इसमें यदि परिर्वतन नहीं हुआ तो सड़ांध पैदा होगी। प्रणाली में आयी खामियों को दूर करने के लिए किसी ना किसी को हिम्मत जुटानी होगी। लोकतंत्र में जब नेता तंत्र को अपने हिसाब से चलाने का प्रयास करते है, तभी गड़बड़ी पैदा होती है। नियम बनाने वाले ही जब नियम तोड़गें तो पालन कौन करेगा। उन्होंने कहा कि हमें सोचने की जरुरत है कि हम व्यवस्था को क्या दे पा रहे है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र् का भविष्य उज्जवल है। सोये हुए भले लोगों को जगाने की जरुरत है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि लोकतंत्र्ा का चेहरा भले ही बदल गया है, लेकिन लोकतंत्र्ा का शास्वत मूल भावना अब भी नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र्ा का कोई विकल्प नहीं है,जो खामियां आ गयी है, उसमें सुधार लाने की जरुरत है। सुखदेव भगत ने कहा किपरिर्वतन प्रकृति का नियम है, हमें सिर्फ उसकी धारा पर नजर रखनी है कि वह सकारात्मक दिशा की ओर जायंे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को पारदर्शी होना चाहिए, हमारा लोकतंत्र आज भी खूबसूरत है। उसकी ख्ूाबसूरती का बचायें रखने का प्रयास होना चाहिए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र राय ने कहा कि लोकतंत्र का श्रृगांर लोक-लाज है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यदि लाज समाप्त हो गया,तो इस तंत्र का चेहरा ही चेहरा घृणित हो जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे विश्व ने माना है कि लोकतंत्र का कोई विकल्प नहीं। चेहरे भले बदले हो लेकिन लोकतंत्र का मूल शाश्वत है। चेहरों के अमूल्यन से लोगों को विश्वास टूटने लगा है। राजनीतिक मूल स्थापित करने की जरुरत है। दूर बैठकर समीक्षा करने वालों को आगे आना होगा, तभी परिर्वतन होगा। उन्होंने अध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज से भय समाप्त हो गया है। आदमी अपनी अंतरआत्मा की बात सुन अपने में बदलाव लाने का प्रयास करंे।
इस मौके पर विकास भारती विशुनपुर के सचिव अशोक भगत ने कहा कि देश की जनता में कुलबुलहाट है, लोक विकल्प चाह रहे है, ऐसे समय में अच्छे लोगों को आगे आने की जरुरत है। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मूल भावना को और अधिक सु॰ढ़ करने की जरुरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक संघ के अध्यक्ष और पूर्व विधायक हेमंत प्रताप देहाती ने भी विचार व्यक्त किये। स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते हुए संसदीय राजनीतिक कोश के संपादक चन्द्रेश्वर ने सरकार और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उच्चपदस्थ पदाधिकारियों से राजीनतिक हस्तियों की जीवनी को पाठ्यकमों में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में शोध करने वाले छात्रों और राजनीति से जुड़े लोगों को इस पुस्तक से काफी लाभ होगा। इस मौके पर धन्यवाद ज्ञापन शिवशंकर चौधरी ने दिया, जबकि मंच संचालन रविशंकर पांडेय ने किया।
शब्दार्थ ट्रस्ट के वेबसाइट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शब्दार्थ ट्रस्ट के वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।वेबसाइट में अब तक के राजनीतिज्ञों के बारे में लिखित जीवनी को देखा जा सकता है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अनुराधा प्रसाद, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह उपस्थित थे।इस अवसर पर अतिथि के रुप में भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश, सूर्यमणि सिंह, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी डॉ.शैलेश सिन्हा, रांची विश्वविद्य्नालय के कुलपति डॉ. एल.एन.भगत, दुमका नगर-पालिका की अध्यक्ष अमिता रक्षित, विकास भारती विशुनपुर के सचिव अशोक भगत समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
