Connect with us

Latest News

झारखंड में बनेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीम – मुख्यमंत्री 

Published

on

रांची,5अक्टूबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड को देश का सिरमौर प्रदेश बनाना है।  प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ झारखंड से ही किया है। इससे राज्य की 85प्रतिशत आबादी को हेल्थ कवर मिलेगा। अब कोई भी गरीब बिना इलाज के नहीं रहेगा। 2022 तक नया भारत नया झारखंड का निर्माण होगा। झारखंड का कोई भी नागरिक अभाव की जिंदगी नहीं जिएगा। इसके लिए झारखंड के हर व्यक्ति को झारखंड के प्रति दर्द होना चाहिए। उसे स्वास्थ्य, शिक्षा, घर सहित अन्य बुनियादी सुविधा भी दी जाएगी। वे आज बाघमारा के चिटाही में आयोजित पूना महतो मेमोरियल आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
 ’फुटबॉल बहुत ही रोमांचक खेल’
मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबॉल बहुत ही रोमांचक खेल है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेल पर पूरी नजर रखे हुए हैं। ’शीघ्र देश में खेलो इंडिया आरंभ किया जाएगा।’ इसके माध्यम से छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का काम माननीय प्रधानमंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ’खेलो इंडिया की शुरुआत झारखंड की पावन धरती से होगी।’ खेल के क्षेत्र में झारखंड अन्य राज्यों से आगे निकलेगा।
 ’13 एवं 14 नवंबर को स्टेट लेवल प्रतियोगिता’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष ’15 नवंबर को कमल क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इससे पूर्व 13 एवं 14 नवंबर को स्टेट लेवल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या विश्व रिकॉर्ड को तोड़ देगी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही, झारखंड देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टीम देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि खेल के हर सेक्टर का मेडल भारत में आए।
 ’असफलता जीत की पहली सीढ़ी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि असफलता में सफलता है। असफलता जीत की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा की असफल खिलाड़ियों को मेहनत करनी है और मेहनत करने वाले की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि ’खेल जोड़ने का माध्यम है और खेल खेलने से अनुशासन की भावना आती है।’ झारखंड खेल में अन्य राज्यों से आगे निकल सकता है। यहां के बच्चों में बहुत हुनर है। उन्हें प्रशिक्षण देकर आगे निकालाना है। इसके लिए पोषण में सुधार किया जाएगा ताकि झारखंड के बच्चे हुष्ट पुष्ट बने तथा भारत सहित दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करें।
 ’विस्थापितों की कोऑपरेटिव’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ’विस्थापितों के लिए कोऑपरेटिव बनाएंगे।’ सरकार कैंप लगाकर विस्थापितों को पट्टा देगी। जिससे उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन गरीबों ने झारखंड के विकास के लिए अपनी जमीन दी है, उन विस्थापित परिवारों को जीवन जीने का पूरा अधिकार है।
 ’झारखंड आय का बड़ा स्रोत’
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आय का बहुत बड़ा स्रोत है। यहां कोयला सहित अन्य खनिज संपदा का विशाल भंडार है। झारखंड के कोयला से देश को उजाला मिलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड को सौर ऊर्जा से भी रोशन किया जाएगा।
 ’कानून को हाथ में न लें’
झारखंड की विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में ना लें। उन्होंने कहा कि सरकार कानून के साथ लेकर चलने वाली सरकार है। कोई कितना भी बड़ा क्यों ना हो, अगर वह गैरकानूनी काम करेगा तो उस पर निश्चित कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर झारखंड की कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे।
 ’चिटाही में बनेगा स्टेडियम’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघमारा के चिटाही में पूना महतो मैदान में राज्य सरकार द्वारा स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। स्टेडियम में कंपाउंड वॉल नहीं होंगी तथा यह हरा भरा रहेगा और इसे तार की जाली से सुरक्षित रखा जाएगा।
समारोह में उपस्थित खेल मंत्री  अमर कुमार बाउरी ने कहा की फुटबॉल का खेल शहर के साथ गांव में भी बहुत लोकप्रिय है। उन्होंने बताया कि ’पिछले वर्ष पूरे झारखंड में 4402 पंचायत’ में ’मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच’ का आयोजन किया गया था। ’इसमें 1 लाख 88 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया’ था। उन्होंने बताया कि यह ’विश्व रिकॉर्ड से 14000 कम था।’ विश्व रिकॉर्ड 2,13,000 खिलाड़ियों का रहा है। ’खेल मंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व रिकॉर्ड को तोड़ना है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार खेल को आगे लाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए ’झारखंड स्पोर्ट एकेडमी का गठन किया गया है। जहां 400 से अधिक बच्चों को रांची के खेल गांव में निशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन इत्यादि दिया जाता है।’ उन्होंने कहा कि झारखंड की टीम बनाकर और कई सारे टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष ’15 नवंबर 2018 को जनता को खेल पॉलिसी’ की सौगात दी जाएगी।
कार्यक्रम को ’बाघमारा के विधायक   ढुल्लू महतो’ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति राज्य सरकार गंभीर है और हर गांव में खेल के लिए विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर पंचायत में कमल क्लब का गठन किया गया है। जिसमें प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। माननीय प्रधानमंत्री ने खेल के प्रति गंभीरता दिखाई है। आने वाले समय में भारत खेल में अपना परचम लहराएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच के समापन पर ’उन्होंने विजेता टीम धनबाद फुटबॉल अकैडमी को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।’ साथ ही ’उपविजेता टीम पूना महतो क्लब को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।’
समारोह में सांसद धनबाद पी एन सिंह, बाघमारा विधायक  ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक  राज सिन्हा, सिंदरी विधायक  फूलचंद मंडल और बोकारो के विधायक  विरंची नारायण, धनबाद के मेयर  चंद्रशेखर अग्रवाल ,  बोकारो की जिला परिषद अध्यक्ष  शालिनी गुप्ता, पूर्व मंत्री समरेश सिंह, बीसीसीएल के सीएमडी अजय कुमार, उपायुक्त श्री ए दोड्डे, वरीय पुलिस अधीक्षक  मनोज रत्न चौथे, ग्रामीण एसपी  आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त, कर्नल विजय सिंह, झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.