Latest News
रघुवर सरकार ने मुलाजिमों को मालिक बना दिया : सुदेश
राजधानी से राज्य नहीं चलाया जा सकता
रांची,9अक्टूबर।। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि ब्लॉक से सचिवालय तक के मुलाजिमों को सरकार ने जनता का मालिक बना दिया है। ये मुलाजिम गांवों में आम लोगों के पास जाते नहीं और जब आम आदमी या जरूरतमंद मीलों चलकर दफ्तर पहुंचता है, तो उनकी फरियाद सुनी नहीं जाती। गांवों में जाने से पता चलता है कि पंच और पंचायत पर सिस्टम हावी है। गावों की बड़ी आबादी को इस सिस्टम ने उलझा कर रख दिया है। सरकारी तंत्र को समझना होगा कि राजधानी से राज्य नहीं चलाया जा सकता।
श्री महतो स्वराज स्वाभिमान यात्रा के आठवें दिन पूरे तेवर के साथ सिंदरी पहुंचे। सिंदरी के भेलाटांड़, मोहबानी, काशीटांड़ कुरची भितिया, गोविंदपुर, बरवाअड्डा आदि इलाके में उन्होंने पदयात्रा की। साथ ही चौपाल में संवाद साझा किया। जगह-जगह पदयात्रा में युवाओं-महिलाओं की भीड़ उमड़ी। इससे पहले देर रात गोविंदपुर में उन्होंने लालू सोरेन के घर पर भोजन किया ।
उन्होंने कहा कि शासन का इकबाल तभी दिखता है, जब सिस्टम खरा उतरता है। गांवों के दौरे और चौपाल में लोगों की बातें सुनने के बाद वे यकीन के साथ कह सकते हैं कि सिस्टम इसी तरह चलता रहा, तो मुश्किलें और बढ़ेगी। लिहाजा इस हालात को बदलने के लिए लड़ाई खुद लड़नी होगी। आम जनता ही परिवर्तन का वाहक बने। जनता को जगाने के लिए ही इस यात्रा की उन्होंने शुरुआत की है। जैसे-जैसे यात्रा के दिन आगे बढ़ रहे हैं उनका विश्वास मजबूत हो रहा है। क्योंकि आवाज हर तरफ है। ये आवाज जोरदार ढंग से उठती रहे।
उन्होंने चौपाल में लोगों से पूछा कि आखिर बीडीओ-सीओ गांव क्यों नहीं जाते। डीडीसी-डीसी जिले के मालिक क्यों बने बैठे हैं। बिना पैरवी काम क्यों नहीं होता। और बीच का आदमी अफसरों से ज्यादा नजदीक क्यों है। इन सवालों का करारा जवाब आम आदमी को ही देना होगा। क्योंकि गांव-पंचायत में जनता की ताकत को सरकारी तंत्र कमजोर बनाकर छोड़ रहा है। सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय किए बिना एक सशक्त झारखंड की परिकल्पना साकार नही हो सकती।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद मजबूत रखने के लिए एक-एक वोट बहुमूल्य होता है। लोग वोट दें इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार कराए जाते हैं। सियासत के लिए भी वोट और वोट बैंक ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। तब ये खुलकर कहना होगा कि अगर हमारा वोट जरूरी है, तो आपका काम करना भी ज्यादा जरूरी है।
श्री महतो ने एक बार फिर डोभा योजना के परिणाम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में भी आम आदमी की भागीदारी खत्म कर दी गई है। चूल्हें बांटे जा रहे हैं, लेकिन गैस खरीदने के लिए पैसे चाहिए। और पैसे के लिए हर हाथ को काम चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो काम हुए हैं या हो रहे हैं उसका कोई रोड मैप नहीं दिखता। मानदेय और कांट्रेक्ट पर हजारों युवाओं से सरकारी काम लिए जा रहे हैं, लेकिन राज्य चलाने वालों को समझना होगा कि इस व्यवस्था से मानव संसाधन का ह््रास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी गांव को हाई स्कूल चाहिए, किसी इलाके में प्रखंड का सृजन जरूरी है, कहीं स्वास्थ्य केंद्र चाहिए, लेकिन अफसर गांवों की इन जायज जरूरत और मांग से वाकिफ नहीं हैं और वाकिफ हैं भी तो उनकी प्राथमिकताएं कुछ और हैं। सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याण के कार्यक्रमों में पारदर्शिता नहीं है। श्री महतो ने पंचायत प्रतिनिधियों, गांव-जमीन से जुड़े समाज के बुद्धिजीवियों और महिला समूहों से आह्वान किया कि झारखंड को जगाने-बचाने के लिए वे जनमत तैयार करने में अपनी भागीदारी निभायें क्योंकि आलोचना भर करने या चुप्पी साध लेने से परिस्थितियां नहीं बदल सकती। पदयात्रा कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ लम्बोदर महतो, मंटू महतो, हिरालाल महतो आदि शामिल थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
