/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
यूपीए नेता गठबंधन पर मंथन में जुटे, सीटों के बंटवारे पर जिच
कांग्रेस-झामुमो 36-36 व राजद को 9 सीट, जदयू के लिए झामुमो छोड़ेगा 2-3सीट
गठबंधन के स्वरुप व सीटों के बंटवारे पर आज निर्णय संभव
रांची,28अक्टूबर। विधानसभा चुनाव में गठबंधन के स्वरुप और सीटों के बंटवारे के मसले पर अंतिम फैसला लेने के प्रयास में जुटे है और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बुधवार को यह फैसला हो जाएगा कि कांग्रेस,झामुमो, राजद व जदयू के बीच गठबंधन होगा या नहीं। हालांकि अभी सीटों के बंटवारे को लेकर यूपीए में शामिल घटक दलों के बीच जिच उत्पन्न होने की बात कही जा रही है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज नई दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद,सह प्रभारी ताराचंद भगोरा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत, राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत प्रारंभ हुई। कांग्रेस की ओर से 36 सीटों पर खुद लड़ने, 36 सीट झामुमो व 9 सीटें झामुमो को देने का फार्मूला दिया गया, जबकि जदयू के लिए 2-3 सीट झामुमो छोड़ेगा। बताया गया है कि इस फार्मूले को राजद को मानने को तैयार हो गया है, लेकिन झामुमो इसके लिए तैयार नहीं है।ऐसी बात भी सामने आ रही है कि जदयू के लिए 2-3 सीट कांग्रेस द्वारा छोड़े जाने पर झामुमो गठबंधन पर तैयार हो सकता है।
इससे पहले गठबंधन की चर्चाओं के बीच ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह अचानक सेवा विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गये। दिल्ली में हेमंत सोरेन कांग्रेस, राजद और जदयू के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली रवाना होने के पहले आज बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधानसभा चुनाव में गठबंधन के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि कहा कि नई दिल्ली में से सहयेागी गठबंधन दल के आला नेताओं से बात करेंगे। कांग्रेस प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद द्वारा झामुमो के नेतृत्व में चुनाव लड़ने संबंधी दिये गये बयान का प्रदेश कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध किये जाने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि इस पर वे कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगे, उचित फोरम में बात करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्र्ाी आज इंडिगो एयरलाइंस से नई दिल्ली गये गये है। हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली पहुंचने पर सबसे पहले कांग्रेस प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद तथा प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत समेत पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की।
इधर, कांग्रेस व झामुमो के नेताओं ने राजद के वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क साधा है। बताया गया है कि प्रदेश राजद के भी कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच गये है। वहीं जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर आज धनबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के बुलावे पर वे दिल्ली गये है। जलेश्वर महतो ने शरद यादव और पार्टी प्रभारी श्रवण कुमार से मुलाकात कर अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया।
उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर उरांव और राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गठबंधन का मुखर विरोध करने वाले दोनों नेताओं का स्वर थोड़ा बदला नजर आया। पार्टी नेताओं का कहा है कि यदि झामुमो के साथ गठबंधन होता भी है, तो बराबरी का गठबंधन हो और नेतृत्व पर फैसला चुनाव के बाद हो।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)