Connect with us

Latest News

मोदी सरकार विपक्ष को समाप्त करना चाहती हैःताराचन्द भगोरा

Published

on

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का राज्यभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन
रांची,19दिसंबर। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं केंद्र सरकार की कथित दमनात्मक और4 अलोकतांत्र्ािक नीति के विरुद्ध राजधानी रांची समेत राज्य भर के जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना दिया। राजधानी रांची में आयुक्त कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी ताराचन्द भगोरा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखदेव भगत, सांसद डॉ प्रदीप बलमूचू, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शामिल हुए।
धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी ताराचन्द भगोरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार विपक्ष को समाप्त करना चाहती है यह निरंकुश हो गई है। हम इसका हर स्तर पर मुंहतोड जबाब देंगे। उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्र टाचार समाप्त करने की बात कहने वाली मोदी सरकार के कई मंत्री एवं भाजपानीत राज्य सरकार के ई मुख्यमंत्री पर भ्र टाचार के गंभीर आरोप है, बावजूद इसके प्रधानमंत्री इसको संरक्षण दे रहे हैं, कांग्रेस पार्टी सडक पर उतरकर इसका जोरदार विरोध करेगी।
धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। सभी तरह के सरकारी मशीनरी का खुलेआम दुरुपयोग कर विपक्ष को प्रताडित करने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी पूंजीपतियों के हाथ के खिलौने बने मोदी सरकार के कार्यों का पर्दाफाश कर उन्हें बेनकाब करने के लिए लंबी लडाई लडेगी।उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर मोदी सरकार के एजेंडा द्वारा देश की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। हम इसका समुचित जबाब देंगे।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री आलमगीर आलम ने कहा कि मोदी सरकार अपने सारे वायदे को भुलाकर देश को कट्टरपंथी एवं हिटरलरशाी की ओर ले जा रही है। कांग्रेस पार्टी द्वारा सामाजिक समरस्ता की बात कहने पर बौखला कर विपक्ष को समाप्त करने की सपना देख रहे है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इनके गलत मंसुबों को कभी सफल नहीं होने देगी। हम सडक से सदन तक इस जन विरोधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश के वसुंधरा राजे सिंघिया, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, एवं सुषमा स्वराज पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप होने पर कार्यवाही नहीं करने के तथा सांसद वीरेन्द्र सिंह द्वारा अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस पार्टी की सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को बेवजह झूठे मुकदमें एवं अपमान करने का कार्य अविलंब बंद नहीं किया गया तो महानगर कांग्रेस कमिटी ईट का जवाब पत्थर से देगी। धरना में महानगर कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रुप प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अनादि ब्रह्म, राजेन्द्र प्रताप देव, आलोक दूबे, शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता, लाल किशोर नाथ शाहदेव, उदय शंकर ओझा, राजीव रंजन प्रसाद, प्रो विनोद सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, सुनिल सिंह, रमा खलखो, मुंजी सिंह, ज्योति सिंह मथारु, संजय पांडेय, महानगर कांग्रेस कमिटी के सर्वश्री टिंकू वर्मा, बिजेन्द्र कुमार, आशुतो ा नाथ पाठक, रामाकांत आनंद, नागो चौधरी, दिनेशलाल सिन्हा, राजू राम, योगेन्द्र सिंह बेनी, आनंद जलान, हाजी अख्तर अंसारी शामिल थे।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मो.शकील अख्तर अंसारी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन राम, विचार विभाग के सुधीर चौधरी, कांग्रेस युवा के प्रभारी हरीश पवार, मेहुल प्रसाद, तनवीर आलम, उज्ज्वल तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेेस कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना के उपरांत महानगर कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन माननीय उपायुक्त महोदय रांची को सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने की तथा संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव जगदीश साहु तथ। धरना कार्यक्रम को धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष नाथ पाठक ने किया। धरना में महानगर कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारीगण, प्रखंड अध्यक्षगण, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.