/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
मोदी की रैली को लेकर पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत
रांची,20दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र कुमार राय विजय संकल्प रैली की तैयारियों को लेकर आज धनबाद मुख्यालय सहित गोविंदपुर एवं टुंडी में तथा गिरिडीह जिला के ताराटांड़, अहिल्यापुर, गांडेय, बेंगाबाद के प्रवास पर रहे। धनबाद परिसदन में उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में नरेन्द्र मोदी को सुनने के लिए लोगों में उत्साह और उत्सुकता है। आगामी 29 दिसम्बर को लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा नरेन्द्र मोदी के समर्थक रांची पहुंचेंगे। पार्टी की ओर से रैली में भाग लेने वालों के लिए यातायात, भोजन, ठहरने आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरे में डॉ. राय के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिरंची नारायण, अशोक उपाध्याय, यदुनंदन पाठक, राज सिन्हा तथा हरिप्रकाश लाटा प्रमुख रुप से
उपस्थित थे।
मुंडा संतालपरगना प्रवास पर
पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा विजय संकल्प रैली को लेकर जनसम्पर्क अभियान सह आमंत्रण यात्रा पर संथालपरगना क्षेत्र के प्रवास पर हैं। इस यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा, सांसद देबीधन बेसरा, सुनील सोरेन, कमलकृष्ण भगत, सोम मरांडी, ताला मरांडी, रेणुका मुर्मू, बबलू भगत, विवेकानंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। श्री मुंडा ने दुमका, बोरियो एवं साहेबगंज में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा रैली के तैयारियों की समीक्षा की। बोरियो में कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा श्री मुंडा का भव्य स्वागत किया गया। अमरापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, बोरियो तथा साहेबगंज में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस कुशासन से मुक्ति चाहती है। जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों को भी सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी आने वाले 15 अगस्त को लाल किले पर झंडा फहरायेंगे। विजय संकल्प रैली में आने के लिए जनता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि रांची की रैली ऐतिहासिक होगी तथा देश और राज्य की राजनीति की दिशा को निर्धारित करेगी।
राजेंद्र सिंह देवघर,गोड्डा में की तैयारियों की समीक्षा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेन्द्र सिंह आज देवघर, गोड्डा एवं दुमका के प्रवास पर रहे। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 29 दिसम्बर को हाने वाली विजय संकल्प. रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
राकेश प्रसाद रामगढ़ में जुटे
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने रामगढ़ जिला के बरकाकाना, सोन्दा, सयाल तथा घुटुआ क्षेत्र में विजय संकल्प रैली को लेकर आमंत्रण सह सम्पर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रातू प्रखंड के मुरचू, हिसरी, केवला मोड़, गुड़ू, बिजुलिया में पदयात्रा कर विजय संकल्प रैली के लिए सम्पर्क अभियान चलाया। आज के सम्पर्क यात्रा में श्री प्रकाश के साथ प्रेम वर्मा, रवि प्रकाश, तीरथ साहू, रवीन्द्र महतो, जलेश्वर महतो शामिल थे।
पलामू में ब्रजमोहन व बीडी राम ने चलाया अभियान
पलामू प्रमंडल के गढ़वा एवं पलामू जिलों में पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, पूर्व डी.जी.पी. सह भाजपा नेता बी.डी. राम, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, रघुराज पांडेय के नेतृत्व में आगामी 29 दिसम्बर को रंची में होनेवाली विजय संकल्प रैली के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा हैं
गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों में संपर्क अभियान चलाकर रांची लौटें प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्दसहाय ने बताया कि गढ़वा जिला में विजय संकल्प रैली को लेकर जनता में काफी उत्साह है। प्रत्येक प्रखंड में रथ निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तथा आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे है।जनसंपर्क अभियान की सफलता पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री श्री सहाय ने कहा कि 10 हजार लोगगढ़वा जिला के विभिन्न गांवों से विजय संकल्प रैली में भाग लेंगे। पार्टी कें द्वारा एक स्पेशल टेªन की व्यवस्था की गई है जो 28 की शाम नगर उंटारी से खुलेगी और रमना, मेराल, गढ़वा, गढ़वा रोड, स्टेशन पर रुकते हुए सीधे खरी29 की सुबह रांची पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त बसों तथा छोटी गाड़ियों से भी लोगरैली में भाग लेने रांची पहुँचेगें।श्री सहाय ने बताया कि गढ़वा में विनय चौबे, रामसरीख चन्द्र, ओमप्रकाश तिवारी मेराल प्रखंड मेंप्रमोद चोबे, रुपू महतो, ओमप्रकाश केसरी, चिनिया प्रखंड में रामप्रीत तूरी, श्रवण सिंह, कोल प्रसाद, विश्वासप्रसाद नगर उटारी में शारदा महतो, शिवधारी राम, कन्हैया चौबे, मुकेश चौबे, भंडरिया में मुकेश रंजनसिन्हा, ठाकुर महतो, मझिआंव में चंचल दूबे, पवन कुमार, नीर दूबे रंका में गुलाब सिंह,स डॉ. अलख निरंजनसिन्हा, कमलेश सिन्हा, प्रेमचन्द प्रसाद द्वारा रथ निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
रैली में आने कार्यकर्त्ताओं को मिलेगा नमो आहार
विजय संकल्प रैली में आये हजारों लोगों को नमो आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नमो आहार में 6 पुड़ियां, आलू-जीरा सब्जि, आचार, हरी मिर्च, गुड़ का ढेला होगा। नमो आहार के संयोजक संजय सेठ ने बताया कि एक लाख से अधिक नमो आहार का पॉकेट आगामी 29 दिसम्बर को रैली में आये लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। पीने का पानी का इंतजाम किया गया है। इस संबंध में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई । प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने आह्वान किया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर नमो आहार को ठोंगा बांट कर उनसे भोजन देने का आग्रह करे। यह कार्य जनसम्पर्क के साथ एक पुण्य का कार्य है। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय, मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल, संजय जायसवाल, सुनील साहू, अरुण पांडेय, मुकेश सिंह, राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, नवीन झा, तुषार विजयवर्गीय, रतन अग्रवाल, अजीत दूबे, अभय झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रैली को लेकर शहर को दुल्हन की तरह से सजाने का निर्णय
पूरे रांची शहर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।पूरा शहर भारतीय जनता पार्टी के पताकों एवं सैकड़ों संख्या में तोरण द्वारा से पट जायेगा। यह जानकारी नगर सज्जा व्यवस्था में लगे सुशील कुमार दूबे ने दी है। उन्होंने बताया रांची नगर में प्रवेश करनेवाले सभी प्रमुख मार्गों से श्री जगनाथ मैदान तक पार्टी के झण्डे लगाये जायेगें। आज नगर सज्जा से सम्बन्धित व्यवस्था हेतु प्रदेश महामंत्र्ाी सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस कार्य में लगे कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक में राजेश महतो, राकेश शर्मा, वरुण तिवारी, रोहित शारडा, सुरज प्रभात, आनन्द रिंकू, रुपेश चौरसिया, फिरंगी साव, अनुराग मालदिप प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
रैली को लेकर पांच प्रमंडलों में कॉल सेंटर
रैली के दृष्टि से पांचों प्रमंडल के लिए कॉल सेंटर के प्रभारियों की घोषणा की गई है। जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर-निताई राजवार, उत्तरी छोटानागपुर-विनय पाठक, कोल्हान-लक्ष्मी कुमारी, संथाल परगना-विश्वनाथ भगत एवं पलामू-पंकज सिन्हा को प्रभार दिया गया है। सभी प्रमंडल प्रभारी अपने-अपने प्रमंडल में आगामी 29 दिसम्बर को आयोजित विजय संपर्क रैली को सफलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं।
महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी होगी
राजधानी रांची में आयोजित 29 दिसंबर को विजय संकल्प रैली में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होगी और पूरे झारखंड से महिलाएं प्रधानमंत्री के दावेदार नरेन्द्र मोदी के भाषण को सुनने के लिये 2 लाख से अधिक महिलाएं आयेंगी। ये दावा बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने की है। ।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)