Latest News
मॉब लिंचिंग के खिलाफ तिरंगा लेकर हजारो लोग जन आक्रोश सम्मेलन में हुए शामिल
7 सूत्री प्रस्ताव इस सम्मेलन में पारित किया गया
रांची,5जुलाई। राज्य में बढ़ते मॉब लींचिग की घटनाओं पर रोक एवं तबरेज अंसारी के परिवार को न्यान दिलाने को लेकर आज मुत्ताहिदा मुस्लिम महाज (संयुक्त मुस्लिम संगठ़न) द्वारा डोरंडा उर्स मैदान में जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को सम्बोधित करते हुए महाज के संयोजक मौलाना ओबेदुल्लाह कासमी ने कहा कि जन आक्रोश सभा का ये आंदोलन किसी जाति धर्म के विरूद्ध नही बल्कि उनकी लड़ाई सम्प्रदायिक तत्वों और शाक्तियों के खिलाफ है । उन्होंने मॉब लींचिंग की घटना और नफरत फैलाने की साजिश के बावजूद हिन्दू- मुस्लिम एकता व गंगा जमना तहजीब की जड़े मजबूत है जिसे कोई हिला नही सकता। उन्होने कहा कि शादी से वापस आ रहे तबरेज अंसारी को पकड़ कर 18 घंटे बांध के मारा गया, दोषी भीड़ बचने के लिए चोरी के आरोप लगाकर उसे जेल भेजवा दिया जहा पुलिस के लापरवाही से उसकी मौत हो गई।
इस मौके पर झारखंड तंजीम के अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि एक साजिश के तहत राज्य में इस तरह के घटना को अंजाम देकर असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है लोग आज खुद को असुरक्षित महसुस कर रहे है श्री आलम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य में मॉब लींचिंग कि घटनाएं रोकी नही गई तो आने वाले दिनो में झारखंड की पहचान मॉब लींचिंग राज्य के रूप में होगा ।वक्ताओं ने कहा कि पूरे राज्य में लगातार हुए घटना में सरकार कभी गंभीर दिखाई नही दी जिसका नतीजा है कि वैसे लोग जो मॉब लींचिंग में शामिल है उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है, हमारा उद्देशय देश में सम्प्रादाय सदभाव कायम करना है और हम उस दिशा में लगातार प्रयास करते रहेगे।
आमया संगठन के अध्यक्ष एस.अली ने कहा कि मॉब लींचिंग की घटनाओं ने झारखंडी एकता को कमजोर किया है युवा शिक्षा रोजगार और विकास के अभियान छोड़ धार्मिक उन्माद की ओर बढ़ रहे है जो चिंता का विषय है। राज्य में 17 से ज्याद मॉब लींचिंग की घटनाएं हुई जिसमे केवल बोकारो रामगढ़ और तबरेज अंसारी के मामले पर ही फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठ़न हुआ बाकि पीड़ित परिवार आज भी न्याय और मुआव़जा के लिए भटक रहे है।
मुफ़्ती अनवर कासमी ने कहा कि मॉब लिंचिंग की घटना जब हद से बढ़ गया तब हम घर से निकले जो मुल्क से मोहब्बत करता है वह मैदान में आएगा जुल्मों सितम के खिलाफ हम इकट्ठा हुए हैं आज इस मंच से इस तरह की घटना दोबारा ना हो हम हुकूमत से यह मांग करते हैं।
कारी जान मोहम्मद रिज़वी ने कहा कि हिंदुस्तान में कानून बना है अगर कोई गलती करता है सजा कानून देगी मॉब लिंचिंग के नाम पर परेशान करना बंद करें। हिंदुस्तान में रोड पर फैसला नही होता है अगर होगा तो तो फिर सभी कोर्ट बन्द कर दिया जाय। पार्लियामेंट में पास किया जाय कि जो क़ातिल है उसे फांसी दिया जाय। और मरने वालों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाय।
सभा के द्वारा 07सूत्री प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग किया गया गया, तबरेज अंसारी मॉब लींचिंग कांड की सीबीआई से जांच कराने, सर्वोच न्यालय द्वारा मॉब लींचिंग पर रोक के लिए दिये आदेशों का अक्षरशः पालन कराने और मॉब लींचिंग के सभी पीड़ित परिवार का पुर्नवास सुनिशचित करने की मांग शामिल है।
कार्यक्रम में एजाज गद्दी, सरवर खान, इमरान रजा अंसारी, मोहम्मद जाहिद, मुजीब कुरैशी, गुलाम जावेद, तनवीर अहमद, परवेज उमर, साजिद उमर, सोहेल अख्तर, मुमताज अहमद, सरफराज सड्डू, नदीम खान, डॉ तारिक़ हुसैन, सज्जाद इदरीसी, नदीम इक़बाल, मौलाना उमर फारूक, हाजी जसीम, नुरुल्लाह नदवी, लतीफ , जहीर मंसूरी, पार्षद मुन्ना,आज़म अहमद, समेत हजारो लोग थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
