Connect with us

Latest News

‘‘मैं वापस आऊँगा’’ का वायदा के साथ कोने कोने से वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर

Published

on


चार स्पेशल ट्रेन प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची वापस
रांची। झारखंड में पिछले हफ्ते से प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। वृहस्पतिवार को भी राज्य के विभिन्न स्टेशनों पर चार विशष रेलगाड़ियां प्रवासी श्रमिकों को लेकर पहुंची, जिसमें करीब चार हजार प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी हुई है।
सरकार की मदद से झारखंड के प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य में लगातार हंसी खुशी पहुँच रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जमशेदपुर और धनबाद समेत राज्य के अधिकाँश हिस्सों में मजदूरों की वापसी हुई जिसमें भारतीय रेल का सबसे बड़ा योगदान रहा।
मैं वापस आऊँगा का वायदा किये प्रवासी मजदूर झारखंड के कोने कोने में रोज पहुँच रहे हैं। उनकी घर वापसी में रेलवे सबसे बड़ा सहारा है। जमशेदपुर और धनबाद में भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बड़ी संख्या में मजदूर पहुंचे। तेलंगाना के घटकेसर से चली ट्रेन गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची जिससे तकरीबन 900 मजदूर अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचे। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्लेटफॉर्म पर एक बोगी आगे, एक बोगी पीछे से श्रमिकों को उतारा गया। इतना ही नहीं स्टेशन पर निकास के लिए दो द्वार बनाए गए थे ।
गृह राज्य वापस आने वाले सभी मजदूरों ने सरकार और रेलवे के उत्तम प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए एक स्वर में घर वापसी का रास्ता सुगम बनाने के वास्ते सरकार को धन्यवाद दिया।
तेलंगाना से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची इस ट्रेन में अधिकतर पलामू गढ़वा लातेहार और चतरा के प्रवासी मजदूर थे। श्रमिकों के आगमन को लेकर टाटानगर स्टेशन में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी दिखी।
इधर सूरत से दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी धनबाद पहुँची। इस ट्रेन पर 1198 प्रवासी मजदूर सवार थे जो गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग, जामताड़ा, सिमडेगा, सरायकेला, पलामू, लातेहार, गढ़वा और चतरा जिलों के थे। धनबाद स्टेशन पर ज्यादातर मजदूर अपने बीवी-बच्चों के साथ ट्रेन से उतरे। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से धनबाद पहुंचकर इन मजदूरों ने राहत की सांस ली और घर पहुंचाने के इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने रेलवे और सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया .
सूरत से आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों की ट्रेन से निकासी करने के बाद स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद भोजन का पैकेट और पानी की बोतल देकर उन्हें अपने सम्बंधित जिलों के लिए बसों से विदा किया गया।
सूरत और अन्य जगहों से लम्बा सफर तय कर अपने गृह राज्य झारखंड लौटने वाले ये प्रवासी मजदूर कोरोना संकट काल को शायद कभी न भूलें। ये वो संकट काल है जिस दौरान कोई भी अपनों से अलग नहीं रहना चाहता चाहे उसकी कोई कीमत चुकानी हो , भारतीय रेल ने इस मुश्किल वक्त में वैसा बेशकीमत काम किया है जो झारखंड के ये श्रमिक हमेशा याद रखेंगे।
लुधियाना से 1161 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज डाल्टनगंज पहुंची। साथ ही साथ बेंगलुरु से करीब बारह सौ प्रवासी मजदूर बरकाकाना जंक्शन पहुंचे। सोशल डिस्टेंशिग और मेडिकल जांच के बाद इन सबों को होम कोरोनटाईन में भेज दिया गया।
केंद्र सरकार की पहल के बाद झारखंड के प्रवासी मजदूर , श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से सकुशल वापस अपने घरों को लौट रहे हैं। लुधियाना से 1161 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को डाल्टनगंज स्टेशन पहुंचे। इस दौरान गृह राज्य पहुँचने पर सभी मजदूरों के चेहरों पर असीम सकून नजर आया और उन्होंने घर वापसी में मदद करने के लिए सरकार का आभार जताया।
सभी मजदूर रेलवे के सरल और सहज प्रबंध से भी बेहद खुश और संतुष्ट नजर आये। मजदूरों के लिए इससे भी सुखद बात यह रही की उन्हें किराया भी नहीं देना पड़ा।
श्रमिक एक्सप्रेस से डालटनगंज लौटने वालों की हेल्थ स्क्रीनिंग हुई और उन्हें सम्बंधित जिलों के वास्ते रवाना कर दिया गया।
ऐसी ही तस्वीरें बरकाकाना जंक्शन पर भी दिखी, जहां बेंगलुरु से विशेष श्रमिक ट्रेन 1200 कामगारों को लेकर पहुंची। स्वास्थ्य जांच के बाद मास्क और सेनीटाइजर देकर बरकाकाना से इन सभी को राज्य के 22 जिलों में 40 से भी अधिक बसों के माध्यम से भेजा गया।
झारखंड में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले प्रवासी मजदूरों की किस प्रकार खातिरदारी हो रही है उसका आज एक और अच्छा उदाहरण डालटनगंज में दिखा जहां पर मजदूर भाइयों के लिए पलामू जिला आपदा मित्र कोषांग द्वारा लिट्टी तैयार की जा रही थी। यहाँ पर कल मजदूरों को बिरयानी भी परोसी गयी थी। बहरहाल मजदूरों की खातिरदारी तो अपनी जगह है लेकिन उनके लिए इतना ही काफी है की वे केंद्र सरकार के सकारत्मक सहयोग से आज अपने घर में हैं और अपनों के बीच हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.