Connect with us

Latest News

मुट्ठीभर लोग राष्ट्रवाद व मूल भावना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

Published

on

रांची,30सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि देश का अतीत अत्यंत गौरवशाली है। ज्ञान साहित्य-संस्कृति आदि क्षेत्रों में भारत का योगदान विश्व के इतिहास में बेजोड़ है। आज देश में मुट्ठीभर लोग राष्ट्रवाद और भारत की मूल भावना को जीवित रखने के बजाय इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे है। मुख्यमंत्री रविवार को रांची में लोकमंथन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने वामपंथी इतिहासकारों देश की गलत छवि पेश की,ऐसे में लोकमंथन से निकले अमृत देश को नई दिशा देने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि देश में कई धर्म, कई संस्कृतियां के लोग रहते हैं, इसलिए हम सर्वधर्म को मानते है। सरकार के लिए सभी धर्म एक जैसे हैं,सभी धर्मां पर विश्वास है, हिन्दू धर्म सभी धर्मां की इज्जत करता है, लेकिन मुस्लिम और ईसाई धर्म खुद को सबसे अच्छा बताता है। लेकिन हिन्दू धर्म में ऐसा नहीं है। हमारी संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति है, हम धरती को मां कहते है। धरती के साथ मां और बेटे का संबंध सिर्फ भारत में ही है, इसलिए लोकमंथन को पूरे विश्व में भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम को विस्तार देने की जरूरत है। उन्होंने झारखंड में संदर्भ में बताया गया कि यहां का लोकजीवन नृत्य, गीत, संगीत से परिपूर्ण है। नृत्य, गीत, संगीत जनजाति समाज का जीवन मंत्र है। सदियों से हमारी संस्कृति को संभालकर राष्ट्र की मूल भावना को समृद्ध करने में जनजाति समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समाज को तोड़ने वाली शक्तियां पूर्व काल से ज्यादा सक्रिय है। उन्हें परास्त कर हमें समाज को परम वैभव तक ले जाना है। हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को बहला-फुसलाकर यहां बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हुआ है,लेकिन राज्य सरकार ने कानून बना दिया है, अब किसी ने जबरन या लालच देकर धर्मांतरण कराया, तो वह कानूनन जुर्म होगा। झारखंड में अब जबरन धर्मांतरण पर एक लाख रुपये का जुर्माना और चार साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासियों की धार्मिक स्वतंत्राता की रक्षा के लिए सरना-मसना स्थलों की घेराबंदी करवायी है। साथ ही प्रत्येक झारखंडवासी के लिए शिक्षा और रोजगार समेत सभी सुविधाओं के लिए योजनाएं बनायी और उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में सरकार ने 32 लाख से ज्यादा झारखंडवासियों को रेजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये हैं। विलुप्त होती आदिम जनजाति पहाड़िया और बिरहोर समाज की ओर सरकार ने खास ध्यान दिया, उन्हें 2 फीसदी आरक्षण दिया,ताकि इस समाज के नौजवानों को रोजगार मिल सके। साथ ही सरकार, डाकिया योजना के तहत घर-घर तक इन परिवारों को राशन भेजने की व्यवस्था कर रही है। अब आदिम जनजाति के लोगों को राशन दुकानों पर नहीं जाना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमंथन कार्यक्रम में सबसे ज्यादा युवा शक्ति शामिल हुई है, आज का युवा नये भारत का गौरव है। उन्होंने नई पीढ़ी से अपील की कि वे भारत के निर्माण में आगे आये, कुछ लोग कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बच्चों को गुमराह करने का काम कर रहे है,ऐसे समय में सभी को एकजुट होकर ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। मां भारती के प्रति अपना कर्त्तवय निभाएं। अपनी संस्कृति और संस्कारों को सहेजे।
कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव, कला संस्.ति मंत्री अमर कुमार बाउरी, कला संस्.ति विभाग के सचिव मनीष रंजन, प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंद कुमार, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नंद कुमार इंदू, वेद विशेषज्ञ डॉ देवी सहाय पांडेय, रांची की मेयर आशा लकड़ा समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.