/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
मानूसन सत्र आज से,पक्ष-विपक्ष ने की तैयारियां पूरी
सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना
रांची,31जुलाई।झारखंड विधानसभा का मानूसन सत्र 1 अगस्त से शुरु हो रहा है।6 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने जहां तैयारियां पूरी कर ली है, वहीं सदन में विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए भी सत्तापक्ष पूरी तरह से तैयार है।
विपक्षी दलों ने सरकार को सुखाड़, स्थानीय नीति, चान्हो में घटित हिंसक घटना, बालू घाटों की नीलामी, शिक्षकों की बहाली, विधि व्यवस्था , प्रभारी मुख्य सचिव, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनायी है। सत्र के पहले दिन चालू वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा, वहीं 2 अगस्त को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद व मतदान होगा, 3 अगस्त रविवार के कारण बैठक नहीं होगी, चार अगस्त को मुख्यमंत्री प्रश्नकाल व राजकीय विधेयक पेश होंगे। इस बार आठ विधेयक को पेश किये जाने की संभावना है।
सत्र में सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों की ओर से जहां अपनी रणनीति को अंतिम रुप दे दिया गया है, वहीं मौजूदा सत्र इस सरकार के लिए अंतिम सत्र होगा और हाल के दिनों में विभिन्न दलों के विधायकों के दल-बदल से भी सदन का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने चालू विधानसभा के अंतिम सत्र को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलायी,जिसमें पक्ष-विपक्ष की ओर से सदन को सुचारु रुप से चलाने में सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
मॉनसून सत्र को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षाा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेटिंग कर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। बिना इजाजत विधानसभा में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
सदन को सुचारु रुप से चलाने में सहयोग का भरोसा
सर्वदलीय बैठक में विभिन्न पार्टियों के विधायक दल के नेता ने दिलाया भरोसा
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने 1 अगस्त से शुरु हो रहे मॉनसून सत्र को सुचारु रुप से चलाने में पक्ष-विपक्ष से सहयोग की अपील की है।
विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आज अध्यक्षीय कार्यालय में बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में विभिन्न पार्टियों के विधायक दल के नेताओं ने हिस्सा लिया। बाद में पत्र्ाकारों से बातचीत में स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने बताया कि चालू विधानसभा का यह आखरी सत्र होगा। उन्होंने बताया कि सत्र को सुचारु रुप से चलाने में पक्ष-विपक्ष की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र के माध्यम से जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी क्षेत्र की समस्याओं को उठा पाएंगे और सरकार उनके समाधान के लिए समुचित कदम से उठाने के संबंध में सदन को अवगत कराएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि सरकार मॉनसून सत्र को लेकर पूरी तरह से तैयार है और सदन में जो भी मुद्दे उठेंगे, सरकार उस पर समुचित जवाब देगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्पीकर के माध्यम से सरकार को पार्टी विधायकों की राय से अवगत करा दिया गया है। झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी उम्मीद जतायी कि सदन सुचारु रुप से चलेगा और पार्टी की ओर से इसमें स्पीकर को हरसंभव सहयोग किया जाएगा, हालांकि उन्होंने सत्र में सिर्फ 4 दिन ही पूर्ण रुप से कामकाज होने और अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के लिए सिर्फ एक दिन होने पर नाराजगी भी जाहिर की। इस बैठक में संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह समेत विभिन्न दलों के विधायक दल के नेता मौजूद थे।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)