Latest News
माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य सुधाकरण दस्ते के साथ घिरा
बूढ़ा पहाड़ पर पत्नी नर्मदा व जया के साथ घिरा, आत्मसमर्पण या मौत ही विकल्प, सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटा
रांची,21अप्रैल। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के शीर्ष नेता और पोलित ब्यूरो सदस्य सुधाकरण उर्फ ओगू सम्वागी उर्फ किरण को सीआरपीएफ जवानों की मदद से झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस ने बूढ़ा पहाड़ी पर घेर लिया है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार माओवादी संगठन के विस्तार और मजबूत बनाने की जिम्मेवारी जब से सुधाकरण को मिली है, उसने गढ़वा जिले में झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे करीब 52किलोमीटर फैले बूढ़ा पहाड़ को ही अपना कैंप बना रखा है और वहीं संगठन के कमांडरों को दिशा-निर्देश जारी करता है।
माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य सुधाकरण ने अपने कमांडरों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायत दी है और वह अपने कमांडरों को दिशा-निर्देश भी दूत के माध्यम से जारी करता है। बूढ़ा पहाड़ी के शीर्ष पर महीनों से शिविर बनाकर रहे रहे सुधाकरण के दस्ते में उसकी पत्नी नर्मदा और जया के अलावा करीब 150 से 200 नक्सलियों के मौजूद रहने की पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली है। नर्मदा को भी माओवादी संगठन में शीर्ष कमांडर का दर्जा प्राप्त है, वहीं जया लैंड माइंस विस्फोट में विशेषज्ञ मानी जाती है। उसी के देखरेख में पूरे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के कच्चे रास्ते में एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों लैंड माइंस, केन बम और आईईडी बम बिछा कर रखे गये हैं। पग-पग पर बिछे बारुदी सुरंग विस्फोट में पिछले वर्ष सीआरपीएफ के श्वान दस्ते के एक सदस्य की मौत हो गयी थी, वहीं अन्य जवान भी जख्मी हुए थे। बताया जाता है कि सुधाकरण के दस्ते ने जिस ऊंचाई पर अपना शिविर बनाया गया है, वह उसके लिए काफी सुरक्षित है,क्योंकि जैसे ही नीचे से सुरक्षा बल की ओर से किसी अभियान की शुरुआत की जाती है, ऊपर बैठे नक्सलियों को इसकी भनक लग जाती है और विस्फोट की घटनाओं को नक्सली अंजाम देने लगते है,जिसके कारण सुरक्षा बलों को पीछे हटना पड़ता है। यही कारण है कि पुलिस के जवान भी इलाके में ऑपरेशन को अंजाम देने से कतराते है, लेकिन इस बार सीआरपीएफ के प्रशिक्षित जवानों के सहयोग से झारखंड के गढ़वा, लातेहार और पलामू जिले के अलावा छत्तीसगढ़ की ओर से भी पूरे बूढ़ा पहाड़ को घेर लिया गया है।
जानकारों के मुताबिक सीआरपीएफ के जवानों ने तराई वाले क्षेत्र को अपने कब्जे में लेने के साथ ही धीरे-धीरे ऊपर पहाड़ी पर भी चढ़ना शुरु कर दिया है। हालांकि माओवादियों ने पूरे इलाके में जिस तरह से लैंड माइंस बिछा कर रखे है, उसे देखते हुए पग-पग आगे बढ़ने के साथ ही मेटल डिटेक्टर व अन्य अत्याधुनिक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है।वहीं सुरक्षा बलों को भीषण गर्मी से भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इस मौसम में बूढ़ा पहाड़ के तराई में बसे गांवों के लोग महुआ चुनने के लिए जंगलों में आग भी लगा देते है, जिसके कारण सुरक्षा बलों की मुश्किलें और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा ऊपर स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की कमी के कारण भी ऑपरेशन 360डिग्री में लगे जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ऑपरेशन 360 डिग्री के तहत पिछले 15-20 दिनों से ऑपरेशन चला रहा रहे जवान माओवादी पोलित ब्यूरो के शिविर के ठीक नीचे आने वाले पहाड़ तक पहुंच गये है और माओवादियों तक पहुंचने वाले रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया है,ताकि राशन-पानी नक्सलियों तक नहीं पहुंच सके। बताया गया है कि इस पहाड़ी इलाके में आदिम जनजाति के करीब 70-75 परिवार बसे है और उन्हें इस ऑपरेशन से कोई परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों का मानना है कि इस बार सुधाकरण का बच निकलना मुश्किल है, उसके लिए आत्मसमर्पण या मौत ही विकल्प है। हालांकि सुधाकरण का दस्ता ग्रामीणों के वेशभूषा में किसी तरह से सुरक्षित बच कर निकलने के प्रयास में जुटा है, यही कारण है कि सुरक्षाकर्मी आने-जाने वाले हर ग्रामीण पर विशेष नजर रख रहे हैं। यदि नक्सलियों का दस्ता बच कर निकलने में कामयाब भी हो जाता है, तब भी बूढ़ा पहाड़ का यह इलाका पूरी तरह से नक्सलियों से मुक्त हो जाएगा। पुलिस-प्रशासन के लिए यह भी बड़ी उपलब्धि होगी और बाद में इस पहाड़ पर सीआरपीएफ जवानों के लिए स्थायी कैंप स्थापित करने की भी योजना है। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी माओवादी कमांडर सुधाकरण पर झारखंड सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये इनाम की घोषणा की गयी है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
