Latest News
महिला सखी मण्डलों एक रुपये के शुल्क पर तालाब लीज देंगे-सीएम
1100 करोड़रुपये 70 हजार से अधिक सखी मण्डलों को दिए गए
पूरे राज्य में 2 लाख 50 हजार मधुबॉक्स निःशुल्क वितरित किये जाएंगे
रांची,8मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार राज्य की महिलाओं को मालकिन बनाना चाहती है। झारखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां एक रुपये में महिलाओं के नाम पर सम्पति रजिस्ट्री हो रही है। वर्तमान में 80 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो रही है। जिससे महिलाएं समपत्ति की मालकिन बन रही हैं। किसानों एवं महिला सखी मण्डलों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के भण्डारण के लिए प्रखण्ड स्तर पर गोदाम बनाए जाएंगे। प्रखण्ड स्तर पर सरकार द्वारा कोल्ड रुम स्थापित किये जा रहे हैं। महिला सखी मण्डलों को बैंक से ऋण सरलतापूर्वक मिले इस हेतु बैंको को निर्देश दिए जाएंगे। बैंक को निर्देशित किया जाएगा कि मुद्रा लोन इत्यादि महिला सखी मण्डलों को आसानी से मिले। मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों एवं महिला सखी मण्डलों को निःशुल्क मधुबॉक्स उपलब्ध कराया जाएगा। पूरे राज्य में 2 लाख 50 हजार मधुबॉक्स निःशुल्क वितरित किये जाएंगे। महिला सखी मण्डल बाजार की चिन्ता न करें। राज्य सरकार बाजार उपलब्ध करायेगी। नए-नए अर्बन हॉट क साथ-साथ पर्यटन स्थलों पर भी बाजार बनाया जा रहा है। वैसे महिला सखी मण्डल जो मछली पालन के क्षेत्र में रोजगार करना चाह रहे हैं उन्हें एक रुपये के शुल्क पर सरकार द्वारा तालाब लीज दिये जाएंगे। तालाब चिन्हित कर संबंधित विभाग को अपना प्रस्ताव दें। महिला सखी मण्डलों द्वारा सैनेटरी नैपकिन का उत्पादन कराया जाएगा जिसे स्वास्थ्य विभाग खरीदेगी। प्रति वर्ष राज्य सरकार 21 करोड़ रुपये का सैनेटरी नैपकिन स्कूल की बच्चियों को निःशुल्क उपलब्ध कराती है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज जेएसएलपीएस द्वारा जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम धुर्वा में सखी मंडल से संवरता झारखंड की थीम पर आजीविका महिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम को संबोषित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री नीलकण्ठ सिंह मुण्डा ने कहा कि सखी मंडल राज्य के 24 जिलों के सभी 200 प्रखंड में काम कर रही है। 6000 गांव में सखी मंडल का ग्राम संगठन और क्लस्टर लेवल की 200 शाखाएं बन चुकी है। इससे 15.50 लाख परिवार जुड़ चुका है। 15000 महिलाएं गांव में अपनी सर्विस देकर कमा रही हैं। .षि, पशुपालन के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में सखी मंडल काम कर रही है। सखी मंडल की सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग के साथ ही आर्थिक सहायता भी पहुंचा ग है। झारखण्ड की महिलाएं खेल, शिक्षा और रोजगार सृजन सभी क्षेत्रों में आगे हैं। उन्होंने कहा महिलाओं को और अधिक जागरुक होने की जरुरत है। सशक्त नारी से ही सशक्त राज्य का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। महिलाओं के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंनें महिलाओं से कल्याणकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने की बात कही। स्वच्छ मिशन क्षेत्र में भी राज्य की महिलाओं प्रशंसनीय कार्य किया है। माननीय प्रधानमंत्री ने भी झारखण्ड की महिलाओं की जमकर तारीफ की है। झारखण्ड की बहनें पूरे देश में रोल मॉडल बनकर उभरीं हैं। राज्य के प्रत्येक गांव के विकास में आधी आबादी भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में महिला सखी मण्डलों को ऋण इत्यादि की सुविधाएं मिल रही हैं। पूरे राज्य में 2 लाख महिला सखी मण्डल का गठन करने लक्ष्य सरकार द्वारा रखा गया है। मनरेगा इत्यादि कार्यों में भी लोगों का विश्वास बढ़ा है।
कार्यक्रम के दौरान सखी मण्डल से संवरता झारखण्ड पर आधारित पुस्तक शक्ति पथ का विमोचन किया गया। साथ ही झार स्वाद ( मली प्रडक्ट) लांच किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से हटिया विधायक नवीन जयसवाल, खिजरी विधायक राम कुमार पाहन, रांची मेयर आशा लकड़ा, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, विशेष सचिव पारितोष उपाध्याय सहित पूरे राज्य के 24 जिलों के सुदूर गांव से 25000 से ज्यादा सखी मंडल की महिलाएं शामिल थीं।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
