Latest News
महागठबंधन ढकोसला-छलावा है-गिलुवा
कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता-कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल
रांची,8फरवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि विपक्षी दलों का महागठबंधन मात्र ढकोसला है, छलावा है, जिसका न नेता है, न नीति है, न नीयत है। वे शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन चलाना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में नहीं है। कांग्रेस का इतिहास छोटे दलों को बर्बाद करने का है।
गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस झामुमो, राजद, जैसी पारिवारिक पार्टियों को न देश की चिंता है न राज्य की चिंता है। उन्हें अगर चिंता है तो सिर्फ परिवार की। इन पार्टियों की पूरी कसरत परिवार की राजनीति को डूबने से बचाने की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की गरिमा के साथ मर्यादाओं का पालन करती है। इस पार्टी में एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। एक मजदूर मुख्यमंत्री बन सकता है। पार्टी का एक साधरण कार्यकर्ता भी बड़ा पद पा सकता है। भाजपा की केन्द्र और राज्य की सरकारों ने अंत्योदय को लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सार्थक पहल और प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। गांव, गरीब, किसान, दलित, शोषित, वंचित विकास की मुख्यधारा से जुड़े है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास की गति को और तेज किया है।उन्होंने कहा कि मिशन 2019 के लिए हम सब को मिलकर आमजन के बीच जाने की आवश्यकता है। जनता फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी को दिल्ली की कुर्सी पर बैठाना चाहती है। हमें झारखंड की 14 लोकसभा सीट जीतकर उस लक्ष्य को पूरा कराने में सहभागी बनना है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ही विचार की पार्टी है बाकि परिवार की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से लोकतंत्र को मजबूत करते है जबकि दुसरे दल के कार्यकर्ताओं का परिश्रम पसीना परिवार को मजबूत करता है। भारतीय जनता पार्टी अपने नीतियों कार्यक्रमों के आधार पर मां भारती को विश्वगुरू बनाना चाहती है। उन्हांने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश की संस्कृति, सभ्यता, पहचान को कमजोर किया है। श्री प्रकाश ने कहा कि भारत को विश्वपटल पर पुनः महिमा मंडित करने का कार्य नरेन्द्र मोदी जी ने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में किया है।
डुमरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोष प्रजापति ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि भाजपा ही देश के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा करते हुए विकास के मार्ग को प्रशस्त करती है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियाँ केवल तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। सबका साथ सबका विकास यह नरेंद्र मोदी का नारा नहीं बल्कि संकल्प है जिसे अक्षरशः धरातल पर उतारा जा रहा है। मैं पार्टी के सच्चे सिपाही के रुप में कार्य करुंगा। संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डु ने किया। आज के कार्यक्रमों में बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो, 20 सुत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, वरिष्ठ नेता देवनारायण प्रजापति भी उपस्थित थे।
विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष प्रजापति, थियसेस महतो, मयुसुद्दीन अंसारी, विजय कुमार रवि, अशोक महतो, ललन कुमार मुण्डा, विश्वनाथ पंडित, फुलचंद किस्कु, मयुद्दीन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, युनूस अंसारी, नेहरूक अंसारी, रामजी नायक, शिवशंकर मांझी, महेन्द्र रविदास, महेन्द्र साव आदि शामिल थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
