Latest News
महागठबंधन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की
दोनों ने बातचीत को सकारात्मक बताया, जल्द गतिरोध दूर होने का दिलाया भरोसा
रांची,13फरवरी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तेजी से बनते-बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गिरिडीह में झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान महागठबंधन के स्वरूप को लेकर चर्चा हुई, वहीं गोड्डा संसदीय को लेकर कांग्रेस और झाविमो के बीच उत्पन्न गतिरोध को भी दूर करने पर भी चर्चा हुई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवघर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने लिए रांची से रवाना होने पर रास्ते में गिरिडीह में रूक कर झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक हुई बातचीत के बारे में दोनों ही नेताओं की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी, लेकिन दोनों ही नेताओं ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया और जल्द गतिरोध दूर होने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी परिपक्व और राज्य के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने कहा कि जब दो दलों के नेताओं की मुलाकात होती है, तो उन्हें मनाने की कोई बात नहीं होती है, बल्कि इस दौरान राजनीति की बात होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी कि जल्द ही जिच खत्म हो जाएगा और समाधान निकल जाएगा।
इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने भी बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि चुनाव में कार्यकर्त्ताओं के चुनाव लड़ने की मांग स्वभाविक है, अभी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है, सबकुछ तय हो जाएगा, तो औपचारिक घोषणा हो जाएगी। इस मुलाकात के दौरान यह साफ नहीं हो पाया है कि झाविमो की मांग के अनुरूप गोड्डा संसदीय सीट कांग्रेस छोड़ देगी या नहीं। बताया गया है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह भी अभी तीन दिनों तक झारखंड में ही रहेंगे और आरपीएन सिंह भी बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर सकते है।
गौरतलब है कि नई दिल्ली में पिछले दिनों कांग्रेस, झामुमो और झाविमो नेताओं की हुई एक बैठक के बाद झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए महागठबंधन के फॉर्मूले का स्वरूप सामने आया है, जिसके तहत कांग्रेस सात, झामुमो चार और झाविमो दो तथा राजद एक सीट पर चुनाव लड़ेगा। वहीं झाविमो की ओर से गोड्डा संसदीय सीट पर भी दावा किया गया है, जबकि बंटवारे में यह सीट कांग्रेस के खाते में गया है। इसी सीट को लेकर झाविमो की ओर से महागठबंधन से अलग होने तक की चेतावनी दी गयी है।
मंडल डैम के 780 विस्थापित परिवारों को मिलेंगे एकमुश्त 15-15लाख रुपये
रांची,13फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी महीने में उत्तर कोयल परियोजना के मंडल डैम परियोजना की आधारशिला रखी, इस परियोजना को लेकर तेजी से प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्त्तमान में मंडल डैम का एफ.आर.एल. 341 मीटर निर्धारित किये जाने के कारण डूब क्षेत्र में निवास कर रहे 780 विस्थापित परिवारों को एकमुश्त 15-15लाख रुपये की राशि देने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। विभाग की ओर से यह भी साफ किया गया है कि इस परियोजना के स्वीकृत आई.आर. के अनुसार वर्त्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार से ज्रूदा झारखंड क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इस परियोजना के अंतर्गत मंडल डैम के एफआरएल 367.28मीटर पर होने वाले 634 विस्थापितों परिवारों को वर्ष 1985-87 में पुनर्वास नीति 9181 के तहत सभी सुविधाओं का भुगतान कर दिया गया था।
उत्तर कोयल परियोजना के पूरा होने के बाद एक लाख 11 हजार 521 हेक्टयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिसमें झारखंड के 19604 हेक्टयर (करीब 17.57प्रतिशत क्षेत्र) और बिहार के 91917 हेक्टयर (82.43प्रतिशत क्षेत्र) पड़ता है। इस परियोजना के अंतर्गत मंडल डैम के एफआरएल 367.28मीटर पर 15 गांवों के 634 परिवारों को विस्थापित किया गया था। वर्त्तमान में मंडल डैम का एफआरएल 341मीटर निर्धारित किये जाने के कारण सिर्फ आठ गांवों के 780 विस्थापित परिवार डूब क्षेत्र में ही निवास कर रहे है, जिन्हें डूब क्षेत्र से हटाया जाएगा।
कृषि ऋण माफ करने की उठ रही है मांग, 13723 करोड़ का बकाया
रांची,13फरवरी। झारखंड में कांग्रेस समेत अन्य दलों की ओर से देश के अन्य हिस्सों की तरह कृषि ऋण माफ करने की मांग उठ रही है, लेकिन राज्य में करीब 18लाख किसानों का 13723.45करोड़ ऋण बकाया है और इतनी बड़ी राशि की माफी से राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ जाएगा, इस कारण मौजूदा रघुवर दास ने कृषि ऋण माफी के किसी भी प्रस्ताव से इंकार किया है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाएं शुरू की गयी है, वहीं सुखाड़ की स्थिति से राहत देने के लिए भी कई कदम उठाये गये है।
राज्य सरकार की ओर से नवंबर महीने में ही राज्य के 18 जिलों के 129 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोष्ज्ञित किया गया है। जिसके बाद सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की राशि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा बीज विनियम एवं वितरण कार्यक्रम तथा बीजोत्पादन योजना के अंतर्गत रबी 2018-19 के लिए किसानों को बीजों पर दिये जाने वाले अनुदान की राशि को 50प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा इंटरेस्ट सबभेंशन योजना,जो वित्तीय वर्ष 2017-18 से राज्य में चलायी जा रही है। इसके अंतर्गत लघु और सीमांत कृषकों द्वारा लिये गये ऋण की ससमय वापसी पर केंद्र सरकार द्वारा दिये गये तीन प्रतिशत सूद माफी के अलावा राज्य सरकार द्वारा तीन प्रतिशत का अतिरिक्त सूद काफ किया जाता है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2018 में किसानों द्वारा देय 2 प्रतिशत प्रीमियम का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
3.61लाख राशन कार्ड जांच के बाद निरस्त
रांची,13फरवरी। झारखंड में राशन कार्डधारकों की कुल संख्या 57.01लाख है, लेकिन जांच में बड़ी संख्या में राशन कार्ड के फर्जी होने की शिकायत सामने आयी है।
खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद बने सभी नये राशन कार्डां का पुनः समय-समय पर जांच करवाया जा रहा है, इस क्रम में पूरे राज्य में अब तक 3लाख 61 हजार 073 राशन कार्ड ड्यूपलिकेट पाये गये हैं, जिसे निरस्त किया जा चुका है। वहीं केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभुकों को आच्छादित करने की अधिकतम सीमा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 86.48प्रतिशत आबादी और शहरी क्षेत्र के लिए 60.20 प्रतिशत आबादी निर्धारित की गयी है। इसके आलोक में अधिनियम के अंतर्गत आच्छादित होने वाले अधिकतम लाभुकों की संख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 2.64करोड़ है। वर्त्तमान में अधिनियम के तहत राज्य के 2.62करोड़ लोग आच्छादित है। इसके अलावा सभी जिलों में अधिकतम स्वीकृत सदस्यों की संख्या निश्चित है।
खाद्य आपूर्ति विभाग के निर्देश पर अयोग्य राशन कार्डधारियों का नाम हटाने के लिए भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वहीं गलत तरीके से राशन कार्ड बनाने वाले सैकड़ों लोगों से जुर्माना भी वसूलने की कार्रवाई शुरू की गयी है। विभाग की ओर से शुरू किये गये इस जांच अभियान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने खुद ही अपना राशन कार्ड हटवाने का काम किया है।
असंगठित क्षेत्र के 12.84लाख मजदूर पंजीकृत
सभी को नहीं मिल पा रहा कल्याणकारी योजनाओं लाभ
रांची,13फरवरी। झारखंड में असंगठित क्षेत्र के 12.84लाख मजदूरों को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने पंजीकृत किया है, लेकिन इन सभी निबंधित मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
श्रम नियोजन विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्य रूप से पांच योजनाएं चलायी जा रही है, जिसमें असंगठित कर्मकार बीमा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, असंगठित कर्मकारों के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना, कौशल उन्नयन योजना और चिकित्सा सहायता योजना संचालित है। लेकिन विभाग की ओर से राज्य में निबंधित सिर्फ 2.21लाख असंगठित श्रमियों को ही उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिया जा सका है। हालांकि विभाग की ओर से राज्य में असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के अंतर्गत सभी अर्हतापूर्ण निबंधित श्रमिकों को लाभ प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया गया है।
निबंधित श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत बीमा की सुविधा के अलावा कौशल उन्नयन योजना के तहत औजार और अन्य सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। राज्य सरकार की ओर से उठाये गये प्रयास से हाल के वर्षाे में सूबे से पलायन करने वाले मजदूरों की संख्याओं में कमी आयी है।
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
रांची,13फरवरी। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के डंगराटोली में रहने वाली एक कामकाजी महिला ने अपने मकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक कठिनाईयों से जूझ रही महिला ने अपनी चुनरी को सीलिंग से लटका आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
11 अपराधी गिरफ्तार,
रांची,13फरवरी। बोकारो पुलिस ने मंगलवार देर शाम 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक पी0 मुरूगन ने बताया कि अपराधियों का सरगना रतीराम मांझी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पच्चीस किलो तांबा, तीन बाईक, दस मोबाइल और एक सुतली बम बरामद किये गये हैं।हालांकि पुलिस से घिर जाने की भनक मिलने पर गिरोह का सरगना फरार रतिराम मांझी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। इस गिरोह द्वारा सीसीएल जांगडीह,,बेरमो ओर चन्द्रपुरा क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है।इनके पास से ,25 किलो ताँबा,तीन बाइक,10 मोबाइल ओर एक सुतली बम बरामद किया गया है, वहीं गिरफ्तार एक नक्स्ली आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त रहा है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
