Connect with us

Latest News

मसानजोर डैम से संबंधित एकरारनामे को सार्वजनिक करें प0बंगाल सरकार- लुईस  

Published

on

रांची। झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित मसानजोर डैम के इलाके में प. बंगाल सरकार का प्रतीक चिन्ह लगाने और तृणमूल कांग्रेस के सफेद व नीला रंग से डैम की रंगाई किये जाने को लेकर दो राज्यों के बीच उत्पन्न विवाद का गरमाता जा रहा है। भाजपा ने इस क्षेत्र में प.बंगाल प्रशासन की गतिविधि बढ़ने पर गहरा विरोध जताते हुए 1950 में बिहार और प. बंगाल सरकार के बीच डैम से संबंधित हुए एकरारनामे को सार्वजनिक करने की मांग की है।
झारखंड की समाज कल्याण और महिला,बाल विकास विभाग की मंत्री सह दुमका की विधायक डाक्टर लुईस मरांडी ने आज मसानजोर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की भूमि पर अवस्थित मसानजोर डैम में प. बंगाल सरकार द्वारा निर्धारित रंग से रंगाई पोताई करने और पं. बंगाल की सीमा को जोड़नेवाली दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर मसानजोर डैम के पास जबरन गेट बनाकर उसमें पं. बंगाल सरकार का प्रतीक चिन्ह लगाये जाने पर विरोध जताते हुए प. बंगाल सरकार से मसानजोर डैम को लेकर पूर्व में हुए एकरारनामे को सार्वजनिक करने की मांग की। सइस मौके पर भाजपा की दुमका जिला इकाई के अध्यक्ष निवास मंडल,जिला बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष दिनेश दत्ता सहित पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 1955 में झारखंड के दुमका जिले में मसानजोर डैम का निर्माण किया गया। इस दौरान इस क्षेत्र के 144 मौजा के लोग विस्थापित हुए जिन्हें उचित मुआवजा तक नहीं मिल पाया। विस्थापित लोग कहां है। उनकी सुधि आज तक नहीं ली गयी। कांग्रेस सरकार ने एक साजिश के तहत मसानजोर डैम को निर्माण कर इस इलाके के जल,जंगल और जमीन को लूटकर यहां के लोगों को विस्थिपत करने का प्रयास किया जिसका खामियाजा यहां के लोग आज भी भुगत रहे है। उन्होंने दावा किया कि मसानजोर डैम को लेकर पूर्व में किये गये एकरारनामे की अवधि समाप्त हो गयी है। इसलिए पं. बंगाल सरकार उस एकरारनामे को सार्वजनिक करने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पं. बंगाल सरकार ने सिंचाई विभाग ने तृणमूल कांग्रेस के दबाब में झारखंड के दुमका जिले में अवस्थित मसानजोर डैम की रंगाई सफेद व नीला रंग से करने का कार्य शुरु कर इस क्षेत्र के लोगों की भावना से खिलबाड़ करने का प्रयास किया है। जबकि प. बंगाल के प्रशासन के लोगों ने कल दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर जबरन गेट बनाने के साथ प. बंगाल सरकार का प्रतीक चिन्ह लोगों लगा दिया है जिससे इस इलाके के लोग आहत हैं। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुनः गेट पर झारखंड का प्रतीक चिनह लॉगों लगा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता इस क्षेत्र के लोगों की भावना के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगें। इसलिए कार्यकर्ताओं ने डैम में पहले की तरह सफेद और लाल रंग से रंगाई करने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डैम में पं. बंगाल के सिंचाई विभाग द्वारा सफेद व नीले रंग से डैम की रंगाई के कार्य को बंद करा दिया है। डाक्टर मरांडी ने कहा कि इस क्षेत्र के आम लोगों की भावना के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किये जाने का उनकी पार्टी और वे यहां का जनप्रतिनिधि होने के नाते कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता और 144 मौजा के विस्थापित लोग अपना हक और अधिकार पाने के लिए संघठर्श तेज करेंगे।
डाक्टर मरांडी ने बताया कि वे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को मसानजोर डैम के आसपास के इलाके में प. बंगाल प्र ासन द्वारा अनावश्यक रुप से झारखंड सरकार से बिना को अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए पथ निर्माण विभाग के पथ पर गेट का निर्माण कर पश्चिम बंगाल सरकार का लोगों लगाये जाने से इस क्षेत्र के लोगों की भावना को लग रही ठेस से अवगत करा दिया है और झारखंड इलाके में पश्चिम बंगाल प्रशासन की गतिविधियों पर अविलम्ब अंकुश लगाये जाने का भी आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी मसानजोर डैम के निर्माण के दौरान 144 मौजा क विस्थापित लोगों की समस्याओं का शीघ्र निदान करने को लेकर पत्र भेजा और यहां के लोगों की समस्याओं से रुबरु कराते हुए यहां के विस्थपितों और आमलोगों का उनका हक और अधिकार दिलाने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेकर राज्य सरकार को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया हैं। डा.मरांडी ने कहा कि मसानजोर डैम से विस्थपित लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता इसको लेकर चरण वद्ध आंदोलन शुरु करने की भी रणनीति बना रहे हैं।
इसी क्रम में डा.मरांडी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा डैम निर्माण के समय से ही इस क्षेत्र को और यहां के लोगों को पिछड़ा बनाये रखने की साजिश की गयी। केन्द्र और राज्य की भाजपा नीत सरकार कांग्रेस की साजिश को पर्दाफास करेंगी। इधर पं. बंगाल सरकार के सिंचाई विभाग के मसानजोर डैम के सहायक अभियंता द्वारा मसानजोर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है जिसमें सिंचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे डैम के रंगाई पोताई कार्य को बंद कराने का आरोप लगाया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.