/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
मतदाता पुनरीक्षण का काम प्रारंभ
रांची,19जनवरी।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का काम आज से शुरु हो गया। पुनरीक्षण का काम उन्नीस फरवरी तक चलेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने रांची में बताया कि पच्चीस जनवरी, एक फरवरी और आठ फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं से आवेदन और आपत्ति पत्र प्राप्त किये जाएंगे। श्री जाजोरिया ने बताया कि उन्नतीस जनवरी और पांच फरवरी को सभी ग्राम पंचायतों, नगर निकाय वार्ड कार्यालय और आरडब्ल्यूए कार्यालयों में मतदाता सूची को सावर्जनिक रुप से पढ़कर सुनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में सभी युवा जिन्होंने 01 जनवरी 2015 को 18 वर्ष पूरा कर लिया है और मतदाता बनने की अर्हता रखते हों वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। युवा मतदाता अपना फोटो, आयु व निवास प्रमाण पत्र के साथ प्रपत्र- 6 में आवेदन कर सकते हैं। वैसे लोग भी अपना नाम सूची में शामिल करा सकेंगे जिनका नाम इसमें नहीं है। मतदाता त्रुटियों में सुधार भी करा सकेंगे। इसके लिए अलग-अलग प्रपत्र भरना होगा। ये सभी प्रपत्र क्षेत्र के संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने पत्रकारों को बताया कि 09 मार्च तक सारे दावों का निष्पादन कर दिया जायेगा। पुनरीक्षित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 19 मार्च 2015 को होगा। राज्य में अभी 2.08 करोड़ मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट और त्रुटि वाले मतदाताओं की सूची जिलों में भिजवा दी गयी है ताकि उसे सही किया जा सके। 10.46 लाख मतदाताओं में कुछ त्र्ाुटियां हैं जबकि 7.50 लाख मतदाता डुप्लीकेट हैं। कुछ बड़े अधिकारी यहां के मतदाता नहीं रह गये हैं। इसलिए उनका नाम भी सूची से हटाया जायेगा।
घर पर भेजी जा रही है वोटर स्लीप
पीके जाजोरिया ने बताया कि सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से वोटर स्लीप भेजी जा रही है। मतदाता अपने विवरणों की जांच कर लें। यदि कोई त्र्ाुटि मिले तो अपने बीएलओ को सूचित कर उसे ठीक करा लें। जिन के पास आधार कार्ड है,वे अपने आधार कार्ड की संख्या और उसकी एक फोटो कॉपी भी बीएलओ को दें। बीएलओ को एक स्टीकर भी दिया जा रहा है। यदि मतदाता घर पर नहीं मिलेंगे या घर बंद रहेगा तो वहां पर उस स्टीकर को चिपकायेंगे। इसमें बीएलओ का फोन नंबर होगा ताकि मतदाता उनसे संपर्क कर सकें।
निःशुल्क उपलब्ध है फॉर्म
सभी आवेदनों के फॉर्म मतदाता के निकटतम मतदान केंद्र पर निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसे बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर सही तरीके से भरकर उन्हें सौंपा जा सकता है। श्री जाजोरिया ने बताया कि आवेदन पत्र्ा जमा करने की रसीद अवश्य प्राप्त कर लें। सभी आवेदन पत्र्ा अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालयों में भी जमा किया जा सकता है। फार्म आयोग के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इसीआई डॉट एनआईसी डॉट इन से या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन /सीईओ से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
किस कार्य के लिए कौन फॉर्म
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म- 6. सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म – 7. गलतियों में सुधार व फोटो जोड़ने के लिए फॉर्म – 8. एक मतदान केंद्र से दूसरे केंद्र में नाम स्थानांतरण के लिए फॉर्म – 8क. प्रवासी भारतीय भी मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म- 6क में आवेदन दे सकते हैं।
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि मोरहाबादी स्थित रेडक्रॉस भवन में दिन के 11.30 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें राज्यपाल डॉ सैयद अहमद, राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त शिव बसंत तथा रांची विवि के कुलपति डॉ एलएन भगत भी शामिल होंगे। इस बार का थीम सही संशोधन-सही पंजीकरण है। गणतंत्र्ा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भी मतदाता जाग६कता की झांकी प्रदर्शित की जायेगी।
तबादलों पर दो महीने तक रोक
आयोग ने तबादलों पर दो महीने तक के लिए रोक लगा दी है। श्री जाजोरिया ने बताया कि 19 फरवरी तक वैसे अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादला नहीं किया जा सकेगा जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीसी, बीडीओ, सीओ व एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों का तबादला नहीं होगा। यदि विशेष परिस्थिति में किसी का तबादला करना होगा तो इसके लिए आयोग से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
