Latest News
मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में और तेजी लाने की जरूरत-मनीष रंजन
रेलवे, बैंक, सीआईएसफ, डाक विभाग, आयकर विभाग, एनसीबी आदि के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक
रांची,25अप्रैल। राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ मनीष रंजन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चल रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों में और गति लाया जाए. आज 25 अप्रैल को रेलवे, बैंक, सीआईएसएफ, डाक विभाग, एनसीबी औऱ आयकर विभाग आदि के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता, सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप्प, स्वीप के तहत चल रहे कार्यक्रमों, वोटर अवेयरनस फोरम का गठन और दिव्यांग मतदाताओ को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ उनसे इस दिशा में आवश्यक पहल करने को कहा. डॉ रंजन ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों को अनुपालन किया जाना है. संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चल रहे कार्यक्रमों व अभियानों में वे अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं.
डॉ रंजन ने विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारियों को कहा कि वे स्वीप के तहत मतदाताओं को शिक्षित करने के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित करें, उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि वे मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित प्रचार सामग्री को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इन प्रचार सामग्रियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें. उन्होंने नोडल पदाधिकारियों को कहा कि वे मास्टर ट्रेनर के तौर पर अपने कार्यालयों व संस्थानों में अन्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित करें.
डॉ रंजन ने नोडल अफसरों को कहा कि वे अपने यहां वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करें. इसके अंतर्गत वे अपने संस्थान में जितने भी मतदाता हैं, उनकी मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरुक करें. उन्हें यह भी कहा गया कि वे मतदाताओं को जागरुक करने के लिए रन फॉर वोट, रैली, हस्ताक्षर अभियान और बैनर-पोस्टर-पंपलेट्स का इस्तेमाल करें, ताकि उनकी चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित हो सके.
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप लांच किया गया है. आयोग की वेबसाइट में वोटर सर्च का विकल्प उपलब्ध है उन्होंने बताया कि एंड्रायड फोन पर प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड किया जा सकता है. इस एप के माध्यम से मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, स्वीप, एनवीएसपी, मतदाता सर्च और शिकायत पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं.
डॉ रंजन ने नोडर अफसरों को कहा कि कोई भी व्यक्ति सी-विजिल एप्प पर किसी प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के विरुद्ध आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करा सकता है. इस एप्प पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित एक फोटो अथवा अधिकतम दो मिनट का वीडियो अपलोड किया जा सकता है, जिसका सौ मिनट के अंदर संज्ञान लेते निष्पादन किया जाता है. एसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सी-विजिल एप्प के इस्तेमाल के बारे में बताएं, ताकि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके.
डॉ रंजन ने बताया कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हील चेयर, पृथक कतार समेत उचित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय औऱ शेड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके साथ उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने व पहुंचाने के लिए निःशुल्क परिवहन उपलब्ध कराई जाएगी. दिव्यांगजनों को घर- घर तक वोटर पर्ची का वितरण और मतदान के पूर्व उनके मतदान केंद्र का लोकेशन बताया जाएगा. इसके अलावा .ष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ईवीएम में ब्रेल लिपि में सुविधा प्रदान की जाएगी. सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं को सहयोग करने के लिए वोलेंटियर्स मौजूद रहेंगे है. उन्होंने नोडल अफसरों को कहा कि वे दिव्यांग मतदाताओं की चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करें.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
