Connect with us

Latest News

मतगणना कार्य समाप्त होने में चार से पांच घंटा विलंब की संभावना

Published

on


रांची,22मई। झारखंड में में भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये है। इस बार के मतगणना में वीवीपैट से प्राप्त पर्ची की गिनती एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए प्रोटोकॉल के पालन के कारण मतगणना कार्य समाप्त होने में पूर्व चुनावों की अपेक्षा चार से पांच घंटे अधिक समय लगने की संभावना है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि झारखंड की चौदह लोकसभा सीटों के लिए मतगणना के दिन सभी संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों और एजेंटों और भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम को खोला जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। साथ ही ईवीएम के मतों की गिनती प्रक्रिया शुरु होने के पूर्व उसके एड्रेस टैग, सील और सीरियल नंबर का भी मिलान होगा, ताकि ईवीएम को लेकर प्रत्याशियों व उनके मतगणना एजेंटों को किसी तरह का कोई संशय नहीं हो।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल, मतगणना हॉल औऱ प्रत्येक मतगणना कक्ष के ले-आउट प्लान को भारत निर्वाचन आयोग का अनुमोदन मिल चुका है. मतगणना के लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पृथक मतगणना हॉल बनाए गए हैं. मतदान केंद्रों को ध्यान में रखकर प्रत्येक मतगणना हॉल में मतगणना के लिए टेबुलों की संख्या औऱ चक (राउंड) का निर्धारण किया गया है. मतगणना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अनुदेशों का पालन करने का निर्देश सभी निर्वाची पदाधिकारियों को दिया गया है. सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. स्ट्रांग रुम की सुरक्षा लगातार सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज द्वारा की जा रही है.
खियांग्ते ने बताया कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों की मतगणना को लेकर 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं,राजमहल (एसटी) लोकसभा सीट के लिए साहेबगंज जिले के गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, लोहांडा, दुमका (एसटी) सीट के लिए दुमका जिले के गवनर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, गोड्डा सीट के लिए गोड्डा जिले के गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, सिलकटिया, चतरा सीट के लिए चतरा जिले के चतरा कॉलेज, कोडरमा सीट के लिए गिरिडीह जिले के एग्रीकल्चर प्रोडक्शन मार्केटिंग यार्ड, पचंबा, गिरिडीह सीट के लिए बोकारो जिले के वेयरहाउस, बाजार समिति,चास, धनबाद सीट के लिए धनबाद जिले के ए.पी.एम.सी, रांची सीट के लिए रांची जिले के .षि बाजार समिति, पंडरा, जमशेदपुर सीट के लिए जमशेदपुर जिले के को- ऑपरेटिव कॉलेज, सिंहभूम (एसटी) सीट के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के महिला कॉलेज, चाईबासा,खूंटी (एसटी) सीट के लिए खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज, लोहरदगा (एसटी) सीट के लिए गुमला जिले के गुमला पॉलीटेक्निक, चंदाली, पलामू (एससी) सीट के लिए मेदिनीनगर जिले के एग्रीकल्चरल मार्केटिंग यार्ड, बैरिलिया और -हजारीबाग सीट के लिए हजारीबाग जिले के एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमिटि में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.
प्रत्येक मतगणना हॉल के लिए एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
खियांग्ते ने बताया कि मतगणना कार्य चरणबद्ध तरीके से होगी. एक चरण की समाप्ति के बाद ही अगले चरण के मतों की गिनती की जाएगी. इसके लिए प्रत्येक मतगणना हॉल में हर टेबुल पर काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर और एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे. प्रत्येक मतगणना हॉल के लिए एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.
सबसे पहले होगी पोस्टल बैलेट की गिनती
खियांग्ते ने बताया कि 23 मई को सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरूआत होगी. इसमें सेवा मतदाताओं के ई.टी.पी.बी.एस. और पोस्टल बैलेट शामिल है. पोस्टल बैलेट की गिनती निर्वाची पदाधिकारी के टेबुल पर की जाएगी. ई.टी.पी.बी.एस से प्राप्त मतों की सर्वप्रथम प्री-काउंटिंग (स्कैनिंग) की जाएगी. इसके पश्चात प्राप्त पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. साथ ही अलग-अलग मतगणना कक्ष में ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी. ईवीएम के मतों की गिनती पूरी होने के बाद सभी संसदीय क्षेत्रों के हर विधानसभा क्षेत्र से रैंडमली चुने गए 5 मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर इसका मिलान ईवीएम से प्राप्त मतों से किया जाएगा.
14 सीटों के लिए 1442 टेबुल पर होगी मतों की गिनती
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए 1442 टेबुलो पर मतों की गिनती की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी लोकसभा सीटों के लिए विधानसभा क्षेत्र के आधार पर टेबुलों का निर्धारण किया गया है. राजमहल सीट के लिए 96, दुमका सीट के लिए 102, गोड्डा सीट के लिए 98, चतरा सीट के लिए 85, कोडरमा सीट के लिए 96, गिरिडीह सीट के लिए 120, धनबाद सीट के लिए 127, रांची सीट के लिए 134, जमशेदपुर सीट के लिए 96, सिंहभूम सीट के लिए 88, खूंटी सीट के लिए 120, लोहरदगा सीट के लिए 72, पलामू सीट के लिए 103 औऱ हजारीबाग सीट के लिए 105 टेबुलों पर मतों की गिनती की जाएगी. खियांग्ते ने बताया कि झारखंड के 14 लोकसभा सीटों की मतगणना विधानसभा क्षेत्र के आधार पर होगी. इस बाबत 81 विधानसभा क्षेत्र के लिए 81 हॉल में मतगणना होगी.
मतों की गिनती के बाद ईवीएम-वीवीपैट को सील कर स्ट्रांग रुम में रखा जाएगा
मतगणना की प्रक्रिया के बाद सभी ईवीएम- वीवीपैट को सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रुम में लाया जाएगा. इसे सील करने के बाद यहां डबल लॉक में रखा जाएगा. खियांग्ते ने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट को सील कर लॉक करने की प्रक्रिया प्रत्याशी अथवा उसके निर्वाचक एजेंट और ऑब्जर्वर की मौजूदगी में पूरी की जाएगी. इसके साथ ईवीएम-वीवीपैट को सील व स्टोरेज करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.
मतों की गिनती को लेकर टेबुलों की संख्या और चक्र (राउंड) से संबंधित विवरण
प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले विधानसभा मतगणना हॉल के लिए चक्रों की संख्या अलग-अलग होगी. उदाहरणस्वरुप राजमहल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले छह विधानसभा मतगणना हॉल के लिए चक्रों की संख्या अलग-अलग है, जिसमें अधिकतम चक्रों की संख्या साहबेगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 है औऱ इस अधिकतम 23 चक्रों के मतों की गिनती के समापन के बाद ही परिणाम की घोषणा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. संसदीय क्षेत्र के लिए अधिकतम चक्रों की संख्या का विवरण इस प्रकार है-
लोकसभा क्षेत्र का नाम जिला, जहां मतों की होगी गिनती मतगणना हेतु टेबुलों की कुल संख्या मतों की गिनती को लेकर अधिकतम चक्र
1- राजमहल (एसटी) साहेबगंज 96 23
2- दुमका (एसटी) दुमका 102 20
3- गोड्डा गोड्डा 98 26
4-चतरा चतरा 85 28
5-कोडरमा गिरिडीह 96 30
6-गिरिडीह बोकारो 120 19
7-धनबाद धनबाद 127 28
8-रांची रांची 134 21
9-जमशेदपुर ईस्ट सिंहभूम 96 21
10-सिंहभूम (एसटी) वेस्ट सिंहभूम 88 24
11-खूंटी (एसटी) खूंटी 120 16
12-लोहरदगा (एसटी) गुमला 72 27
13-पलामू (एससी) पलामू 103 27
14-हजारीबाग हजारीबाग 105 25

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.