Latest News
मंत्री सीपी सिंह ने टोल फ्री नम्बर पर फोन नहीं उठाने पर जतायी नाराजगी
रांची,10सितंबर। राज्यसभा सांसद रामटहल चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में दिशा की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। उपायुक्त राँची ने उपस्थित नगर विकास मंत्री सी.पी.सिंह, सांसद विधायक एवं सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बिन्दुवार अनुपालन प्रतिवेदन के साथ बैठक की शुरूआत की।
सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि दिशा की बैठक में आम लोगों से जुड़ी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा एवं आवश्यक प्रस्ताव होते है। अतः सभी पदाधिकारियों को बैठक में गंभीरता से संपूर्ण जानकारी के साथ भाग लेने की आवश्यकता है ताकि कोई निर्णय निकल सके।
राजधानी,राँची में विधि-व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा करते हुए सी.पी.सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश दिया। आपराधिक घटनाओं, चोरी, हत्या के बढ़ते ग्राफ पर चिन्ता जताते हुए मा. मंत्री ने किसी घटना के बाद सिर्फ कुछ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर देना ही काफी नहीं है। चौक-चौराहों पर पुलिस की जॉच सिर्फ हेलमेट या कागजों की जॉच तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि संदिग्ध लोगों को पूरी जानकारी पुलिस के पास होनी चाहिए। उन्होने सिर्फ मुख्य सड़कों पर ही नहीं बल्कि उन रास्तो पर सघन चेकिंग का निर्देश दिया जहॉ से अपराधी घटना को अंजाम देकर भागने में सफल हो जाते हैं और पुलिस मुख्य सड़कों पर ड्यूटी कर रही होती है।
मंत्री ने पुलिस सहायता केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने, हर आम और खास को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश भी बैठक में उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची को दिया। पुलिस के प्रति आम लोगों में विश्वास बढ़े इसके लिए एक सेवक के रूप में पुलिस को प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता बतायी।
बैठक में उपस्थित पेयजल एवं स्वच्छता, पूर्वी तथा पश्चिमी प्रमण्डल के पदाधिकारियों ने विभाग द्वज्ञरा कराये जा रहे कार्यो की जानकारी सदस्यों को दी। माण्डर विधायक गंगोत्री कुजूर ने पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया कि ईटकी प्रखण्ड ओडीएफ हो चुका है लेकिन वहां अब तक पाईपलाईन से पेयजल आपूर्ति का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। सिल्ली विधायिका सीमा देवी ने सिल्ली में जलमीनार निर्माण का कार्य लम्बित रहने की बात कही। साथ ही, चापाकलों की मरम्मती का मुद्दा भी मा. अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया। इन मुद्दो के अनुपालन के संबंध में कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल पूर्वी द्वारा जानकारी दी गई कि सिल्ली में जलमीनार के कार्य को भारत सरकार की ‘स्वजल योजना‘ के तहत शामिल कर लिया गया है। सांसद आदर्श ग्राम हहाप में जलापूर्ति योजना के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है एवं बढ़ाम, टाटीसिल्वे एवं चुट्टू में योजनाएॅ स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। खराब चापाकलों की मरम्मति के संबंध में अध्यक्ष रामटहल चौधरी ने बताया कि यह कार्य मुखिया द्वारा संभव नहीं है इसलिए इसे विभाग द्वारा ही करवाने का प्रस्ताव समिति द्वारा सरकार को दिया जाएगा। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, पश्चिमी प्रक्षेत्र द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत 300 गांवो का डीपीआर तैयार है जिनपर प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर लिया जाएगा। उपायुक्त,रांची श्री राय महिमापत रे ने कार्यपालक अभियंता को 2 दिनों के अन्दर जलापूर्ति योजनाओं के आंकड़े जिला को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर निगम के कार्यो की समीक्षा के क्रम में मंत्री सीपी सिंह ने शहर में चारों ओर व्याप्त गंदगी, राजभवन के आसपास अवैधानिक बस एवं ऑटो पड़ाव, घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। साथ ही मंत्री ने नगर निगम के टोल फ्री नम्बर पर फोन नहीं उठाने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नगर निगम को व्यवस्था को सुचारू करने की आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सफाई एवं कचरा उठाने के लिए रूट चार्ट बना लिया गया है। दिन भर में दो बार कूड़ा उठाने एवं इन्फोर्समेंट टीम को इनकी निगरानी का आदेश दिया जा चुका है। सार्वजनिक शौचालय भी बनाए गए है।
राँची मेयर आशा लकड़ा द्वारा बताया गया कि सभी वार्डो में कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर एवं सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम पर चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि नगर निगम द्वारा जगह-जगह पर पाईप बिछाने के क्रम में सड़को को खोदकर छोड़ देना दुर्घटना का कारण बन सकता है। एक वार्ड का काम पूरा होने के बाद सड़कों को बनाने के बाद दूसरे वार्ड में काम शुरू करना चाहिए। रेलवे की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में विधायिका सिल्ली द्वारा सिल्ली में रेलवे पुल की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिए किया। सांसद श्री रामटहल चौधरी ने बताया कि नगड़ी में भी पुल निर्माण के लिए सिर्फ पीलर बनाकर छोड़ दिया गया है। कई जगह रेलवे फाटक बन्द करने का कार्य हो रहा है। उन्होने रेलवे के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विकल्प ढूॅढ़ने के बाद ही रेलवे फाटक बन्द करें अन्यथा लोगों को काफी परेशानी होगी।
मात्र विधायक, हटिया नवीन जयसवाल ने डिबडीह रेलवे लाईन के बगल से गुजरने वाली सड़क की समस्या की ओर भी रेलवे के पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करवाया। रेलवे के पदाधिकारी द्वारा हटिया एवं रांची रेलवे स्टेशनों पर भी अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करवाया। समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा बड़े पैमाने पर शिक्षकों के स्थानान्तरण पर नाराजगी जाहिर करते हुए उपायुक्त से पुनः समीक्षा करने को कहा। सम्मानित सदस्यों को बताया गया कि कम्प्यूटर के माध्यम से स्थानान्तरण का कार्य किया गया है। फिर भी अगर किसी शिक्षक-शिक्षिकाओं की वास्तविक समस्याओं के निराकरण के लिए 13 सितम्बर तक उनसे आपति मांगी गई है और जिला प्रशासन 20 सितम्बर तक उनके निराकरण का प्रयास करेगा। उपायुक्त ने बताया कि विद्यालयों के विलय के कारण 1600 शिक्षक-शिक्षिकाओं का स्थानान्तरण अनिवार्य था एवं सभी नियमों को ध्यान में रखकर यह कार्य किया गया है।
सिल्ली विधायक सीमा महतो ने सोनाहातु मध्य विद्यालय में सिर्फ बीस बेंच डेस्क होने एवं जमीन पर बैठाकर बच्चों को पढ़ाये जाने का मामला उठाया। इसपर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालयों को मिलने वाले ग्रान्ट की राशि से बेंच-डेस्क का क्रय किया जा सकता है।
सांसद आदर्श ग्रामों की विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु अलग से बैठक करने का निर्णय लिया गया। मा. सांसद(राज्य सभा) श्री महेश पोद्दार ने कहा कि सांसदों या विधायकों द्वज्ञरा योजनाओं के प्रस्तावों पर संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए ताकि उन्हें मिलने वाली विकास मद की राशि को जनपयोग में ज्यादा से ज्यादा खर्च कर सकें। बैठक के दौरान विद्यालयों में तड़ित चालक, बाउण्ड्री निर्माण, छूटे गए लोगों का राशन कार्ड, उज्जवला के तहत गैस सिलिंडर एवं चूल्हा का वितरण राँची स्मार्ट सिटी, समाज कल्याण एवं कल्याण विभाग सहित कई योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आज की बैठक में सांसदों-विधायकों के अतिरिक्त, मेयर रांची, रेलवे, स्मार्ट सिटी, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त एवं सभी योजनाओं से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
