Connect with us

Latest News

मंत्री ने की समीक्षा, लोधाशोली के लाभुकों को चार माह से राशन नहीं

Published

on

डीलर व गोदाम एजीएम होंगे निलंबित
रांची। अपने साप्ताहिक राशन वितरण समीक्षा अभियान के क्रम में खाद्य्न, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री सरयू राय आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली एवं सबर बहुल गांव उदाल पहुंचे। मंत्री के आने की सूचना पाकर भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों राशन लाभुक प्राथमिक विद्य्नालय बड़ाडीहा में उनका इंतजार कर रहे थे। मंत्री के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय विधायक कुणाल षाडंगी और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर दिनेशानन्द गोस्वामी भी थे।
मंत्री को लोगों ने शिकायत की कि स्थानीय डीलर ने पिछले चार माह से उन्हें राशन नहीं दिया है। स्थानीय विधायक ने आरोप लगाया कि डीलर ने अधिकारियों की मिलीभगत से सारा राशन खुले बाजार में बेच दिया है और ग्रामीणों को चुनौती देता फिरता है कि उसका को कुछ नहीं बिगाड़ सकता। विधायक ने डीलर और गोदाम के सहायक महाप्रबंधक पर एफआइआर करने की मांग की। मंत्री ने साथ चल रहे जिला आपूर्ति पदाधिकारी विंदेश्वरी ततमा को दुकानदार रोहित गोप को निलंबित करने और एजीएम के बारे में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद मंत्री कालापाथर पंचायत स्थित उदाल उच्च मध्य विद्य्नालय पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में आदिम जनजाति सबर और अन्य लाभुक उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सबरों को डाकिया योजना के तहत नियमित रुप से राशन मिल रहा है, लेकिन अन्य लाभुकों की राशन वितरण में यहां भी गड़बड़ी पाई गयी। मंत्री ने जिला आपूर्ति पदाधिका वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने और लापरवाह डीलर और अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
दोनों स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वे राशन नहीं मिलने के प्रमाण के रुप में अपने राशन कार्ड की फोटो कॉपी और आवेदन विधायक अथवा स्थानीय सी ओ जो कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में भी है, के यहां जमा करें। वहां से आवेदन जिले के अपर समाहर्ता के पास जाएगा। उसके बाद खाद्य्न आयोग इसकी जांच कराकर लाभुकों को बाजार दर से मुआवजा दिलवाएगा।
मंत्री ने लाभुकों को चेताया कि वे किसी भी हालत में अपना कार्ड डीलर को ना दें। मंत्री ने लोगों से भी अपील की कि कम राशन स्वीकार न करें। उन्होंने कहा कि राशन वितरण को लेकर कोई भी शिकायत हो तो विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 212 55 12 पर इसकी सूचना दें। उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवा होगी।

एजीएम को फटकार
उदाल में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह एसएफसी गोदाम एजीएम यादव मिल गये। चार माह से राशन न बंटने पर नाराज मंत्री ने उनसे जवाब तलब किया तो उनका जवाब था कि डीलर राशन नहीं दे रहा है। इस पर मंत्री ने पूछा कि आपने रिपोर्ट क्यों नहीं दी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, तो एजीएम का कहना था कि डीलर बदमाशी किया है। मंत्री के पूछने पर क्या आपने क्या कार्रवा की, उनका जवाब था एक डीलर निलंबित किया गया है। मंत्री ने उनसे कहा कि आप चौक-चौराहा पर कहते फिरते हैं कि मेरा को कुछ नहीं बिगाड़ सकता, तो जान लीजिए आप नप जाइयेगा।
हर ब्लॉक में बनेगा ग्रेन बैंक
सरकार हर प्रखंड में अनाज (ग्रेन) बैंक बनाएगी ताकि आपातकालीन स्थिति में उसका उपयोग किया जा सके। आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड स्थित उदाल ग्राम में राशन वितरण की समीक्षा के दौरान मंत्री सरयू राय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी आपातकालीन स्थिति में किसी परिवार के सामने भोजन का संकट न खड़ा हो, इसको देखते हुए अनाज बैंक बनाने पर विचार किया जा रहा है। जल्दी ही इस पर कार्यवाही शुरु कर दी जाएगी।
आईडी दिखाएं राशन पायें ।
राशन वितरण समीक्षा के दौरान क लोगों ने शिकायत की कि मशीन में अंगूठा नहीं लेने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर लाभुक के पास को भी पहचान पत्र हो या को भी जनप्रतिनिधि यह सत्यापित कर दे कि अमुक व्यक्ति सही हकदार है तो उसे राशन दिया जाना चाहिए। सिर्फ इस आधार पर कि उसका अंगूठा मैच नहीं करता है, किसी लाभुक को राशन देने से वंचित नहीं किया जा सकता।
मंत्री ने बच्ची का इलाज कराने का दिया निर्देश
मामोनी सबर, उम्र 13 वर्ष, उदाल ग्राम, कालापाथर पंचायत, चाकुलिया प्रखंड निवासी आज मंत्री सरयू राय के दौरे के क्रम में आ । चेहरे पर बड़ा सा फोड़ा है। दर्द से परेशान। मामोनी स्कूल नहीं जाती। पांच साल पहले ही स्कूल जाना छोड़ दिया। क्यों छोड़ा इसका को जवाब नहीं देती। मंत्री ने उसे देखा। हाल-चाल पूछा। साथ चल रहे अधिकारियों को तत्काल उसका इलाज कराने का निर्देश दिया।बच्ची सबर आदिम जनजाति है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.