Latest News
भारत क्यूआर कोड डिजिटल पेमेंट का सबसे बेहतर माध्यम
रांची,1फरवरी। केंद्र सरकार डिजिटल पेमेंट को ज्यादा ज्यादा बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इस कोशिश को धरातल पर उतारने के लिए झारखंड में भी कैशलेस व्यवस्था पर तेजी से काम जारी है। जिसका बड़ा ही सकारात्मक परिणाम सामने आया है। अभियान को और अधिक व्यापक बनाने के लिए 01 फरवरी से तीन दिवसीय जागरुकता अभियान झारखंड सरकार ए ब्ैब्ैच्ट एवं ैठप् के संयुक्त तत्वाधान में शुरु किया गया है। सूचना प्रौद्य्नोगिकी व ई गवर्नेंस विभाग की तरफ से शुरु किए गए इस अभियान को भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग मिल रहा है। उपमहाप्रबंधक एसबीआई श्री देवेश कुमार एवं निदेशक आईटी श्री उमेश प्रसाद सह ने संयुक्त रुप बुधवार को दो डिजिटल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । इसमें कर्मचारियों को लेकर दस टीम बनाया गया है। डिजिटल वाहन राजधानी रांची के हर मुहल्ले में जाकर भारत क्यूआर कोड के बारे में जानकारी देगा। कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने के बाद सरकार कार्डलेस पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है। क्यूआर यानी क्विक रेस्पॉन्स कोड की मदद से कार्ड स्वाइपिंग मशीन के बिना भी सिर्फ स्मार्टफोन के जरिए रिटेल पेमेंट किया जा सकता है। भारत क्यूआर कोड का इस्तेमाल वैसे सभी लोग कर सकते हैं। जिनके पास बैंक खाता और डेबिट कार्ड है। यह सभी मोबाइल वॉलेट पर काम करता है। इसे भुगतान का सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है। इसमें पिन या कोई दूसरी व्यक्तिगत जानकारी बताने की जरुरत नहीं होती है। इस्तेमाल करना भी बड़ा आसान है। इसके लिए आपको अपने फोन में पहले से इंस्टॉल किया हुआ भीम ऐप या फिर अपना बैंकिंग ऐप खोलना होता है। उसके जरिए मर्चेन्ट के क्यू आर कोड को स्कैन करना होगा। जितने पैसों का भुगतान करना है। वह लिखकर 4 अंकों का कोड डालकर ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट करना होता है। इसके बाद पैसे सीधे ग्राहक के खाते से मर्चेंट के बैंक खाते में पहुंचता । मर्चेन्ट और ग्राहक दोनों को ही भुगतान का नोटिफिकेशन तुरंत ही मिलता है।
जागरुकता वैन को रवाना करते हुए उमहाप्रबंधक एसबीआई ने कहा कि भारत क्यूआर कोड कैशलेस लेनदेन का सबसे सुरक्षित उपाय है। इसके प्रयोग से आसानी से भुगतान किया जा सकता है। इस बात की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने की जरुरत है। डिजिटल वाहन संदेश को पहुंचाने में मददगार साबित होगा। सरकार की कोशिश है कि इस बात की जानकारी जनजन तक पहुंचे। इसलिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। सूचना प्रौद्य्नोगिकी व ई गवर्नेंस विभाग के निदेशक उमेश प्रसाद साह ने कहा की कि क्यूआर कोड के इस्तेमाल से लोगों की जिंदगी आसान होगी। इस माध्यम से करीब 15 बैंकों से लेनदेन किया जा सकता है। ग्राहक और विक्रेता दोनों के लिए इससे बेहतर माध्यम नहीं हो सकता है। ग्राहक को कार्ड और पैसा लेकर चलने की जरुरत नहीं होती। वहीं दुकानदार को मशीन रखने के झंझट से मुक्ति मिलती है। इस बात की जानकारी डिजिटल वाहन के माध्यम से देने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने क्यूआर कोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
