Connect with us

Latest News

भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन 2000 कार्यकर्त्ता लेंगे हिस्सा

Published

on

अधिवेशन 5-6 मार्च को मथुरा में, तैयारी को लेकर बैठक
1रांची,5फरवरी।भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की एक दिवसीय बैठक विधानसभा सभागार,रांची में मोर्चा के प्रदश अध्यक्ष रमाकांत महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में युवा मोर्चा द्वारा प्रस्तावित आगामी 5 एवं 6 मार्च को उत्तर प्रदेश के मथुरा में होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर रणनीति बनायीं गयी ।
बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी स्वदेश सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन देश में युवाओं के नीतियों को लेकर मील का पत्थर साबित होगा । इस अधिवेशन में युवा मोर्चा के द्वारा युवा नीति मसौदा पेश किया जायगा। जिसमे युवा भारत की परिकल्पना को साकार करने पर बल दिया जायगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर विकास के नया कीर्तिमान स्थापित हो रहे है । वहीँ झारखण्ड में रघुबर सरकार के द्वारा कौशल विकास,बेरोजगारों को रोजगार देने जैसे कई मुददा विकासोन्मुखी योजनायें धरातल पर चल रही है ।अधिवेशन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा प्रदेश भाजपा के महामंत्री बालमुकुन्द सहाय ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की एक मजबूत कड़ी है।युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता केंद्र एवं राज्य सरकार के उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने में सेतु का काम करे ताकि विपक्षी दलों के द्वारा जनता को बरगलाने का मौका न मिले।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो ने कहा कि मथुरा में होने वालें राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखण्ड प्रदेश से 2000 कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश की कार्यसमिति के सदस्य,जिला कार्यसमिति,एवं मंडल के पदाधिकारी भाग लेंगे । उसके लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है। झारखण्ड प्रदेश अधिवेशन प्रभारी तुषार विजयवर्गीय बनाये गए है।
वहीं प्रमंडल वार प्रभारी भी नियुक्त किये गए है , जिसमे संथाल परगना के लिए विष्णुकांत झा एवं साहेब हांसदा,उत्तरी छोटानागपुर से पवन सिंह,सुबोध राय,दक्षिणी छोटानागपुर से रवि प्रकाश टुन्ना,कुंदन सिंह,पवन साहू,कोल्हान से कुलवंत सिंह बंटी,विकास सिंह,पलामू से अमित तिवारी,सुशील दुबे,मंगल सिंह बनाये गए है।जबकि अधिवेशन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रभारियों की घोषणा की गयी जिसमे भोजन व्यवस्था राजीव नाथ शाहदेव,अजय मुंडा,यातायात अरविंदर सिंह खुराना,प्रदर्शनी बिजेंद्र शर्मा,नियंत्र्ाण सह कला-संस्कृति उदय प्रताप सिंहदेव,मीडिया प्रभारी निशिकांत चौहान एवं पंजीकरण हेतु धनन्तर पाण्डेय को दायित्व सौपा गया है।
बैठक में मुख्य रुप से युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी कामरान बहादुर,राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा पाण्डेय ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण रांची महानगर के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया,बैठक का संचालन युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उदय सिंह देव एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पवन साहु ने किया।बैठक में 26 जिलों के जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तुन्ना,सुशील दुब,पवन सिंह,अरविंदर सिंह खुराना,साहेब हांसदा,सुबोध राय,कुलवंत सिंह बंटी,उमेश याव,कुंदन सिंह,बिजेंद्र शर्मा,राजीव नाथ शाहदेव,अजय मुंडा,राकेश शर्मा,विमला साहु,मधु गुप्ता,देवराज सिंह,विवेश जालान,चन्द्रसेखर खवाघ्े,गौरव कान्त,रतन महतो,बिंदा सिंह,श्याम बाबु,संतोष पासवान,आशीष सोनी,राजीव सिंह,शशिभूषण प्रसाद,अनिल उरांव,प्रीतम साहु,संजीव बाबला,रणजीत तिवारी,नरेन् साहा, आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.