Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

भाजपा व अन्य दलों ने बेपटरी किया, अब विकास को सही दिशा देंगे-बी.के.हरिप्रसाद

Published

on

आगामी चुनाव में कांग्रेस अपने बलबूते सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी-सुखदेव भगत
b.k.

हजारीबाग में प्रमंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्त्ताओं की उमड़ी भीड़, कार्यकर्त्ताओं में दिखा नया जोश

रांची,12सितंबर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और झारखंड के प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद ने कहा है कि भाजपा और अन्य दलों की पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य को विकास के पटरी से उतार दिया, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी ने गुड गवर्नेंस के लिए सरकार बनायी हे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षाें तक सत्ता मे ंरही है, पार्टी ने राज्य में सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए सरकार नहीं बनायी, बल्कि आम जनों की हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार का गठन किया गया है, अब विकास को सही दिशा देने की कोशिश की जा रही है।पार्टी प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता फिरकापरस्ती ताकतों से लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हो जाए। वे आज हजारीबाग में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कमेटी द्वारा आज हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
राज्यसभा सांसद व पार्टी प्रभारी बी.के.हरिप्रसाद ने कहा कि वे सोनिया-राहुल का कोइ्र संदेश लेकर नहीं आए है, बल्कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से उसे पूरा करने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि वर्षाें से सूबे में पार्टी की सरकार नहीं रही, पिछले दिनों एक प्रयोग के तहत निर्दलीय को आगे कर सरकार बनायी गयी थी,उसने पूरे देश में एक रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड पूरे देश में एक अमीर राज्य हे, लेकिन यहां रहने वाले लोग गरीब है, यह विडम्बना क्यों है, यह उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात मॉडल की बात कर रही है, लेकिन सच्चाई क्या है, उसे आम जन समझती है, जिस आस्ट्रेलिया की कंपनी को उनके राज्य के लोगों ने जमीन देने से इंकार करते हुए भगा दिया, वहीं कंपनी पैसे के बल गुजरात में स्थापित हो गयी। टाटा कंपनी े भी वहां 2500 करोड़ रूपये का पूंजी निवेश किया है। बी.के.हरिप्रसाद ने कहा कि गुजरात का शिक्षा में 11 स्थान है, स्वास्थ्य के मामले में 14वां स्थान है, जबकि कांग्रेस शासित उनके राज्य में हर जिले में मेडिकल कॉलेज है,पांच-पांच इंजीनियरिंग कॉलेज है, महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा का समुचित प्रबंध है, जबकि मोदी का विकास का मॉडल सिर्फ दिखावा है, वह एक ऐसे मॉडल में खड़ा है, जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्गाें का बुरा हाल है, मोदी का मॉडल 3000 लोगों के कत्ल का मॉडल है और विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है, लड़ाई सिर्फ प्रधानमंत्री की कुसी्र के लिए है। उन्होंने कहा कि जनसंघ का इतिहास जन्मकाल से ही फिरकापरस्ती को बढ़ावा देने का रहा है और अब तो सीधे-सीधे उनके समर्थन में संघ भी उतर चुका हे।
प्रमंडलीय सम्मेलन को पार्टी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुट नहीं है, सिर्फ एक ही गुट है वह है सोनिया गांधी। उन्होंने कहा कि गणेश परिक्रमा करने वालों को कमेटी में जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि किसी विधायक को बोर्ड-निगम में स्थान नहीं मिलेगा, बल्कि कार्यकर्त्ताओं को ही स्थान मिलेगा। उन्होंने बताया कि कल रांची में प्रखंड व जिलाध्यक्षो ंकी बैठक बुलायी गयी हे,जिसमें भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी और उन्हें टास्क सौंपा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमंडलीय सम्मेलन के बाद रांची में एक बड़ी रैली भी करने की घोषणा की। सुखदेव भगत ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्त्ताओं में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है, उससे यह कहा जा सकता है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस राज्य में अकेले सबसे बड़ी पाटी्र के रूप में उभरेगी।उन्होंने बताया कि कांग्रेस कोटे से बनी मानव संसाधन विकास मंत्री ने जहां 4000 उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति में आ रही बाधा को दूर करने का प्रयास किया है, वहीं उर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने गांव-गांव में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए 9000 ट्रांसफर मंगाया हे। अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्गाे के विकास के लिए भी कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार ने खाद्य सुरक्षा बिल व भूमि अधिग्रहण कानून ला कर लोगों की आकांक्षा को पूरा किया है, वहीं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ,डीबीटी को लागू कर बिचौलियों की भूमिका को खत्म किया है।
इस सम्मेलन को पार्टी विधायक दल के नेता और वित्तमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री गीताश्री उरांव,मंत्री योगेंद्र साव व मन्नान मल्लिक,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद सुबोधकांत सहाय,सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, धीरज साहू, विधायक सरफराज अहमद, बन्ना गुप्ता, राजेश रंजन, पूर्व मंत्री मनोज यादव, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष आभा सिन्हा, एनएसयूआई अध्यक्षा शहनवाज , युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनूप सिंह समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेश सिन्हा ने दिया।सम्मेलन मे ंउत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सात जिले, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह,हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। हजारीबाग के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रमंडलीय सम्मेलन में महिलाओं और युवाओं की अच्छी भागीदारी देखी गयी।

सम्मेलन की सफलता पर आभार व्यक्त किया

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने हजारीबाग में आज संपन्न उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह का उत्साह सम्मेलन में देखा गया, वह आने वाले समय में पार्टी के लिए एक सुखद संदेश है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से सभी तरह के आपसी मतभेद को भुलकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस 126वर्ष पुरानी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एलआईसी के उस स्लोगन की तरह है, जिसमें कहा जाता है- जीवन के पहले और जीवन के बाद भी। कांग्रेस पार्टी का इतिहास स्वर्णिम रहा है और इस विरासत को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.