Latest News
भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को स्पीकर ने किया निलंबित
पहली बार सत्तापक्ष के विधायक के खिलाफ स्पीकर ने उठाया कठोर कदम
रांची,22जनवरी। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक ढुल्लू महतो को एक दिन के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया। झारखंड विधानसभा के संसदीय घटनाक्रम में यह पहला मौका है, जब किसी विधानसभा अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ दल के सदस्य के व्यवहार से नाराज होकर उसे सदन से निलंबित किया है।
सत्तारूढ़ भाजपा विधायक ढुल्लू महतो प्रश्नोत्तरकाल में धनबाद जिले में कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई बीसीसीएल द्वारा जमीन अधिग्रहण करने के एवज में विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी नहीं देने के मुद्दे पर सरकार के आश्वासन के बावजूद बार-बार अपनी सीट से खड़े होकर बोलना शुरू कर दे रहे थे। इससे नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन ढुल्लू महतो के बार-बार के रवैये से परेशान विधानसभा अध्यक्ष नाराज हो गये और स्पीकर अपनी सीट से खड़े हो गये। विधानसभा अध्यक्ष ने सख्त लहजे में पहले ढुल्लू महतो को बैठने का निर्देश दिया, इसके बावजूद ढुल्लू महतो खड़े होकर अपनी बातों को रखते रहे, जिसके बाद विधानसभा ने मार्शलों को आदेश दिया कि वे ढुल्लू महतो को सदन से बाहर निकाल दें। उन्होंने सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर को भी निर्देश दिया, कि वे ढुल्लू महतो को सदन से बाहर करें। स्पीकर के आदेश पर परिसर में मौजूद चार-पांच मार्शल तत्काल ढुल्लू महतो के निकट पहुंच गये और उन्हें सैल्यूट मार कर सदर से बाहर निकलने की अपील की।इस बीच राधाकृष्ण किशोर ने भी हस्तक्षेप किया और ढुल्लू महतो खुद ही खड़े हो गये और बाहर निकलने के लिए तैयार हो गये। सदन से बाहर निकलते समय ढुल्लू महतो ने स्पीकर से पूछा कि उन्हें पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निकाला जा रहा है, तो विधानसभा अध्यक्ष ने जवाब दिया कि हां आज पूरे दिन के लिए उन्हें सदन से निलंबित किया जा रहा है।
इससे पहले ढुल्लू महतो ने सवाल उठाते हुए कहा कि धनबाद-बोकारो के सैकड़ों ऐसे लोग हैं जिनकी जमीन बीसीसीएल और सीसीएल ने ले ली है और अभी तक उन्हें ना तो मुआवजा मिला और ना नौकरी।इस पर प्रभारी मंत्री अमर बावरी ने सदन में कहा कि यह मामला पिछले दिन ही सदन में आया था। इसके मद्देनजर उन्होंने बीसीसीएल और सीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर उन्हें स्पष्ट बता दिया गया है कि बिना मुआवजा भुगतान किये किसी की जमीन अधिग्रहण नहीं होने दी जाएगी। इस बैठक में बीसीसीएल और सीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि सभी जमीन अधिग्रहण नियमों का पालन कर किया गया है और वर्ष 2015 के बाद जो जमीन अधिग्रहण की गयी है,उसके एवज में जमीन की कीमत का चार गुणा मुआवजा और प्रत्येक परिवार को नौकरी भी दी गयी है। दूसरी तरफ ढुल्लू महतो ने कहा कि अब भी सैकड़ों मामले ऐसे है,जिसमें पीड़ित परिवार को न तो मुआवजा मिला है और न ही नौकरी मिली है। विधानसभा अध्यक्ष ने जब सरकार का जवाब हो चुका है, तो इस तरह से चिल्लाते रहने से कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद स्पीकर ने सख्त कदम उठाते हुए ढुल्लू महतो को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया ।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
