/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
भाजपा ने विजन फॉर इंडिया बजट बताया,विपक्षी दलों ने निराशा जतायी
रांची,10जुलाई। संसद में पेश आज आम बजट को भाजपा ने विजन फॉर इंडिया बजट बताया है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे निराशाजनक बताया है और झारखंड की उपेक्षा करने वाला बजट करार दिया है।
गरीबों को और गरीब, अमीरों को और अमीर बनाने की योजनाःहेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्रीय बजट गरीबों को और गरीब एवं अमीरों को और अमीर बनाने की योजना मात्र है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से कहीं भी गरीबों की भलाई नहीं परिलक्षित होती हैं। उन्होंने पिछले बजट से इस बजट में 11 से 12 प्रतिशत् की मामूली से बढ़ोतरी हुई है। इससे देश का विकास संभव नहीे है। बजट से कोई व्यापक सुधार की झलक नही दिखाई देती। उन्होने कहा कि चुनावी सभा के दौरान मोदी सरकार ने जो वादे, जो सपने गरीबों तथा पूरे देशवासियों को दिखाया था वह टूटता नजर आ रहा है। एक बार फिर आलू, प्याज को महंगा और हीरे और रत्न को सस्ता कर सरकार गरीबों का मजाक बना रही है। उन्होने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि मोदी सरकार में नए विचारों की कमी है। पुरानी योजनाओं को नया नाम देकर मात्र काम चलाना चाहते है।

आजादी के बाद पहली बार कृषि व सिंचाई को प्रमुखता दी गयीःरवींद्र राय
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. रवीन्द्र कुमार राय ने वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा लोकसभा में पेश बजट की सराहना करते हुए कहा है कि आजादी के बाद पहली बार किसी भी सरकार के बजट में कृषि एवं सिंचाई योजना को प्रमुखता दी गई है। कृषकों द्वारा उत्पादित खाद्य्न सामग्रियों के भंडारण की उचित व्यवस्था की जा रही है।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी सरकार के गांव एवं किसानों के विकास की सोच की प्राथमिकता परिलक्षित हुई है। डॉ. राय ने कहा कि पहली बार नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश की आर्थिक आत्मा को पहचानने का काम किया है। यह केन्द्रीय बजट देश के सभी वर्गों के आर्थिक उत्थान एवं देश के विकास में सहायक होगा। केन्द्रीय बजट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से देश के किसानों का सर्वाधिक लाभ होगा। क्योंकि देश आधा से अधिक भूमि सिंचाई व्यवस्था के अभाव में बंचित रह जाता है।

आम बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतराःसुखदेव भगत
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने आज संसद में पेश किये गये आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम बजट जनता के अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है। महंगाई कम करने का कोई ठोस विजन इस बजट में नहीं दिखाई दिया। बेरोजगारी कैसे दूर होगी बजट में इसके कोई कारगर उपाय नहीं किये गये हैं।
सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा एफडीआई का लगतार विरोध करती रही है, लेकिन सरकार में आते ही एफडीआई को बढ़ावा दे रही है। झारखंड की अपेक्षाओं में बजट खरा नहीं उतरा, भाजपा के लोगों ने झारखंड के लिए विशेष पैकेज की मांग करते रहे हैं, लेकिन यह बजट में राज्य के लिए भी कोई प्रस्ताव नहीं है।
आम बजट ’विजन फॉर इंडियाःअर्जुन मुंडा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संसद में पेश आम बजट को ’विजन फॉर इंडिया’ बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में ढांचागत विकास, सस्टेनेबुल ग्रोथ व युवाशक्ति को गुणात्मक बनाने का संकल्प लिया है और बजट में इसका स्वरुप स्पष्ट रुप से दिखता है।
झारखंड विरोध बजटःशैलेश सिन्हा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. शैलेश सिन्हा ने संसद में आज पेश आम बजट को निराशाजनक और झारखंड विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वायदा किया था, लेकिन बजट में विशेष पैकेज की बात को दूर राज्यवासियों को इस बजट में कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिससे लोग अच्छे दिन आने की उम्मीद कर सकें।
डॉ. सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश के भाजपा नेता झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे और चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने इस संबंध में औपचारिक रुप से आश्वासन भी दिया था, इसी तरह आयकर में छूट को लेकर भी भाजपा ने देश की जनता को सुनहरे सपने दिखाये थे, लेकिन कितनी छूट मिली, यह सबके सामने है।
सपना दिखाकर,बुरे दिन की ओर धकेलने का प्रयासःगिरिनाथ सिंह
महंगाई बढ़ाने वाले बजट के खिलाफ 15 को राजद मनाएगा धिक्कार दिवस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेल बजट और आज संसद में पेश आम बजट को महंगाई बढ़ाने वाला बजट करार देते हुए 15 जुलाई को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धिक्कार दिवस मनाने का निर्णय लिया है।राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखकर,बुरे दिन की ओर धकेलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि रेल बजट पेश करने के पूर्व ही यात्री किराया व माल भाड़े में बढ़ोत्तरी कर दी गयी और रेल बजट के दिन लोगों को यह उम्मीद थी कि सरकार अपनी गलती को सुधारेगी और किराये में की गयी मूल्यवृद्धि को वापस ले लेगी, लेकिन मूल्य वृद्धि वापस लेने के बजाए रेल बजट के माध्यम से लोगों को यह धमकी दी गयी कि तेल की कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद रेल किराये की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि रेल में एफडीआई(प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) को मंजूरी देकर निजीकरण का रास्ता खोल दिया गया है, निजीकरण के बाद भारतीय रेल अंबानी और आडणी रेल में तब्दील हो जाएगी।
बजट दिशाहीन व भ्रामकःझामुमो
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज पेश आम बजट को पूरी तरह से दिशाहीन और भ्रामक करार दिया है।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने बजट में किसी भी प्रकार का समन्वय की कोई पहल न कर,इसे एक मग पानी को लेकर एक कट्ठा जमीन सिंचने की तरह बात कही है,यानी अनुभवहीनता एवं अर्थशास्र की अज्ञानता के कारण केवल जमीन पर अपने शब्दों को छींटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है, पर इस बजट में कृषि या कृषकों की आधारभूत जरुरतों के लिए किसी भी प्रकार की कोई कार्य योजना परिलक्षित नहीं होता दिखता है। विकास को देश-दुनिया में चंद मुट्ठी भर औद्य्नोगिक घरानों के हाथों में गिरवी रखने के लिए विस्तृत कार्य योजना तय की गयी है और अपना सरकारी पूंजी (पांच हजार करोड़ से लेकर 18हजार करोड़ रुपये) उन लोगों के मदद के लिए निर्धारित कर पीपीपी एवं एफडीआई को आधार बनाकर पथ प्रशस्त किया गया है।उन्होंने कहा कि ’एक वाक्य में इस बजट को कह सकते हैं कि बहुत चालाकी से जनता को धोखा दिया गया है और जनता लूट गये आसान किस्तों में।’
झूठे चुनावी वायदों का पोल खोलने वाला बजटःसुबोधकांत सहाय
रांची,10जुलाई। संसद मंे पेश आम बजट को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने मोदी के विकास के झूठे चुनावी वयादों का पोल खोलने वाला बजट बताया। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह बजट चुनाव के समय विकास के बड़े बड़े वायदें करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों की पोल खोलती है, बजट में एक अच्छी बात रही कि मोदी सरकार ने भी देश के विकास में यूपीए सरकार की योजनाओं के महत्व को समझा और उसे ही आगे बढ़ाने का काम किया है।
झारखंड के लिए कोई विशेष योजना नहीं निराशाजनकःआजसू
आजसू पार्टी के कंेद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आम बजट-2014 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आयकर टैक्स स्लैब में छूट की सीमा को दो लाख से बढाकर ढाई लाख करने से आम जनों को लाभ तो होगा पर इस बार यह सीमा पांच लाख रुपये किए जाने अपेक्षा मोदी सरकार से की जा रही थी।सभी राज्यों में एम्स और आई.आई.टी. की स्थापना का लक्ष्य युवाओं के लिए गुड न्यूज है। झारखण्ड के लिए विशेष रुप से कोई नई योजना नहीं दिया जाना निराशाजनक है। इस बजट में झारखण्ड के जनादेश का सम्मान नहीं किया गया। बजट से निम्न और मध्यम वर्ग को काई वि ोश लाभ होता प्रतीत नहीं हो रहा। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए 500 करोड रुपये का फंड दे देने से क्या महंगाई पर नियंत्रण हो सकेगा?
बजट पूरी तरह दिशाहीन व निराश करने वालाःझाविमो
झारखंड विकास मोर्चा ने आज संसद में पेश किये गये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झाविमो के केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन और आम आदमी को निराश करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में आम आदमी की भागीदारी या विकास कहीं भी दिखायी नहीं देती, अलबत्ता कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाला एवं बीमा एवं रक्षा क्षेत्र्ा में एफडीआई को 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किये जाने का निर्णय इनकी नीतियों पर प्रश्नवाचक चिह्न के रुप में दिखायी देता है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)