रांंची,23फरवरी।चाईबासा के फुटबॉल एसोसिएशन मैदान में भारतीय जनता पार्टी का पंचायतस्तरीय प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री ने रघुवर दास ने कहा यह बैठक विशेष रूप से पंचायत के कार्यकर्ता के साथ सीधे बात करने के उद्देश्य से आयोजित है। प्रखंड स्तर के संगठन के ये बैटक है। भारतीय जनता पार्टी का आत्मा कार्यकर्ताओं में बसती है कार्यकर्ता की मेहनत से ही बीजेपी शिखर तक पहुंची है हमारा भाजपा के कार्यकर्ता प्रवास गांव तथा जिले में हो कार्यकर्ता गांव में जाएं जिससे विरोधी पार्टी ग्रामीण को गुमराह न कर सके। कार्यकर्ता को गांव में प्रवास करना चाहिए कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में घूम-घूमकर प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि और विकास योजनाओं के बारे में बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड गांव में बसता है। हमारी पार्टी को जनजातीय क्षेत्र में जन जन तक पहुंचना है। उनकी मदद करना है और उनका विकास करना है। 70 साल से अन्य राजनीतिक दल जेएमएम ,कांग्रेस पार्टी ,लालू जी ने को आदिवासियों को गुमराह किया आदिवासी समाज को पीछे रखा सरल ग्रामीण को धोखा दिया। कार्यकर्ता समस्या के समाधान हेतु उन्होंने कहां हमारे कार्यकर्ता अपने-अपने घर में अपने पार्टी के झंडा BJP के झंडा फहराए तथा नेम प्लेट लगाएं इससे गांव में उसको इज्जत मिलेगी ,जिले के मंच मोर्चा मंत्री से उन्होंने कहा के पदाधिकारी नेम प्लेट अपने घर में लगाएं ,लगाने के बाद मुझे वाट्सएप करें इससे गांव गांव शहर शहर में एक माहौल बनेगा।वर्ष 2019 अक्टूबर-नवंबर को मतदान देश मेंशुरू हो जाएगी एडवांस में हमलोग काम शुरू कर दें जिस प्रकार बजट 2 महीने पहले ही हो चुकी थी और अप्रैल में कार्य शुरू हो जाएगी उसी तरह भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव के लिए मेहनत शुरु कर दें । उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। शक्ति से ही सत्ता है आप मजबूत हो दुनिया आपके कदमों में रहेगी, दुनिया का सबसे बड़ा 11 करोड़ की सदस्य वाली भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है। झारखंड को रोल मॉडल बनाना है। इमानदारी से कार्यकर्ता कार्य करें पूरे भारतवर्ष में झारखंड एक ऐसा राज्य है जो एलपीजी गैस के साथ गरीबी को चूल्हा भी मुफ्त में दिया है यह पहला राज्य है । 2018 तक सभी गरीब लोगों को गैस सिलेंडर मिल जाएगी। सरकारी स्कूल में 50 से 100 बच्चों में एक ही टीचर है क्वालिटी एजुकेशन हर बच्चों को मिले झारखंड सरकार चाहती है पारा टीचर को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा। जहां पर 30 बच्चे से कम है दूसरे जगह में जाकर ज्यादा बच्चे वाले सामने कि स्कूल में बच्चे को एडमिशन कराया जाएगा जिससे 2 से 3 टीचर बच्चों को पढ़ा सके और बढ़िया शिक्षा प्राप्त करें, हमारे झारखंड को बदलना है । जिस प्रकार कांग्रेस, आरजेडी , जेएमएम ने आदिवासियों को लूटा है तथा मधु कोड़ा को जेल पहुंचा दिया अभी भी वह लोग जेल में जाकर सांठगांठ कर रहे हैं। गठबंधन करने के लिए तैयार है सत्ता पा लेने के बाद इनलोगों ने आदिवासी को भगवान के भरोसे छोड़ दिया। आज तक बीजेपी शासन का विचारधारा विशिष्ट पहचान वाले हैं । 2022 मजबूत भारत बनाना है जिसमें हर गरीब के ऊपर छत हो प्रधानमंत्री मोदी शौचालय का निर्माण करवाया 12,000 रुपए में गरीब को शौचालय बना कर दे रहे हैं, सब चोर एक हो रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ने एलपीजी गैस योजना ,बैंक जनधन योजना ,अटल पेंशन योजना कई तरह के योजना चला रहे हैं, 2019 तक हर आदिवासी के घर में पानी उपलब्ध हो जाए जहां-जहां लोग आयरन तथा कोयले के कारण लाल पानी पीने विवश हैं वहां पाइप से पानी की व्यवस्था किया जा रहा है। 2021 व 22 तक चाईवासा में ऐसा घर नहीं रहेगा जहां पानी न हो हर घर पानी मिलेगा ,आजादी के बाद 80% बीमारी पानी से होती है सरकार गरीब को 2018 तक हर गांव में बिजली पहुंचाएगी 24 घंटा बिजली रहेगी, गांव में बिजली पहुंच जाएगी, सरकारी स्कूल में बैंच व डेक्स की व्यवस्था हो रही है दूसरे पार्टी झारखंड को लूट चुके हैं मगर मेरे होते हुए झारखंड को लूटने नहीं दूंगा मुख्यमंत्री कार्यकर्ता को ऊर्जा देने के लिए कई तरह के रास्ते दिए जिससे बीजेपी दल मजबूत हो आने वाले 2019 चुनाव बहुमत हासिल हो इसके लिए उन्होंने कहा कि पंचायत प्रभारी संगठन को मजबूत करने में लग जाए जो भी पदों उन्हें मिला है उसे इमानदारी के साथ करें नहीं तो हटा दी जाएगी
उन्होंने कहा नक्सलियों या तो अपने को समर्पण कर दो या तो मरो ,जहां शांति है वहां विकास है, 2019 ऐतिहासिक जीत के साथ बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत मिलेगी विदेशी राजनीतिक लोग नहीं चाहते फिर से मोदी आए क्योंकि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने एक ग्लोबल लीडर बने हैं देश और राष्ट्र का मान बढ़ाएं हैं और भी आगे बढ़े ,देश राष्ट्र विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगी मानव सेवा देश की सेवा ईश्वर के कार्य समझ कर कार्य करना है तथा विश्व में विश्व गुरु बन कर जाना है मैं चाहता हूं जो गरीब समाज कल्याण हो गरीब बच्चे स्कूल जाए अच्छे कपड़े पहने ।झारखंड में महिलाओं के लिए कई तरह के योजनाऐं चल रही है ।मधुमक्खी पालन, गांव का रोड शहर से मिले जिससे गांव वालों विकसित हो। मगर, जेएमएम नहीं चाहते हैं कोई गांव की उन्नति हो बिजली आए जिससे वह टीवी में देखकर जागरुक हो जाएंगे इसलिए जेएम एम पार्टी नहीं चाहती हैं कि ग्रामीण लोग विकास करें। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा की तरह ईमानदारी के साथ जनहित के कार्य को प्राथमिकता देकर करें।