Latest News
बूथ एप्प से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की हो सकेगी आसानी से पहचान
बूथ एप्प से रियल टाइम में मतदान प्रतिशत की मिलेगी पूरी जानकारी
रांची। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नौ जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को बूथ एप्प के उपयोग से संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई. आयोग द्वारा बताया गया कि मतदान कर्मियों को इस एप्प से काम करने में काफी सहूलियत हो जाएगी. मतदाता अपने टोकन नंबर के हिसाब से अपना क्रम आने पर सुविधापूर्ण तरीके से मतदान कर सकेंगे. ज्ञात हो कि इन नौ जिलौं के दस विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः जमशेदपुर -पश्चिमी, जमशेदपुर- पूर्वी, चाईबासा (एसटी), रामगढ़, हजारीबाग, रांची, देवघर (एससी), गांडेय, बोकारो औऱ झरिया में बूथ एप्प का उपयोग किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे तथा अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे.
मतदाताओं को मतदान केंद्र में मिलेगा क्यू टोकन
बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) के द्वारा मतदाताओं को क्यू आर कोड युक्त फोटो वोटर्स स्लिप वितरित किए जाएंगे. मतदाता जब इस वोटर्स स्लिप के साथ मतदान केंद्र पर मताधिकार के इस्तेमाल के लिए आएंगे, तब वहां पर बीएलओ के द्वारा फोटो वोटर्स स्लिप के क्यू आर कोड का स्कैन किया जाएगा. इससे मतदाता से संबंधित जानकारियां प्राप्त हो जाएगी एवं उन्हें एक क्यू टोकन नंबर (क्यू. टी.एन.) उपलब्ध करा दिया जाएगा. मतदाता इसी क्यू. टी.एन. के अनुसार अपनी बारी आने पर सुगमतापूर्वक मतदान कर सकेंगे. ज्ञात हो कि कोई भी मतदाता वोटर्स हेल्पलाइन एप्प से भी फोटो वोटर्स स्लिप डाउनलोड कर सकता है. मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बैठने हेतु भी समुचित व्यवस्था की जा रही है.
स्वीप कार्यक्रमों में बूथ एप्प के बारे दें जानकारी
विधानसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए स्वीप एक्टिविटीज चलाई जा रही है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान निर्देश दिया गया कि बूथ एप्प के उपयोग को लेकर स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत मतदाताओं को जागरुक किया जाए.
मतदान से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी
निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया कि मतदान के दिन मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत की जानकारी इस एप्प के जरिए रियल टाइम में मिल जाएगी. इससे यह भी आसानी से पता चल जाएगा कि कितने पुरुष औऱ कितनी महिला मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. इस एप्प की यह भी खासियत है कि इसके माध्यम से मतदान के दिन रियल टाइम में मतदान से संबंधित अद्यतन जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ( आरओ), जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) औऱ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के डैश बोर्ड पर उपलब्ध रहेगा.
मतदाताओं की आसानी से हो सकेगी पहचान
बूथ एप्प से मतदान केंद्रों में मतदाताओं की पहचान आसानी से की जा सकेगी. निष्पक्ष औऱ पारदर्शी चुनाव कराने में यह एप्प बेहद कारगर साबित होगा. इसका इस्तेमाल भी काफी सरल और सुविधाजनक है. ऐसे में इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरुक करें.
मतदानकर्मियों के लिए काफी सुविधाजनक है बूथ एप्प
यह मोबाइल एप्प मतदानकर्मियों के लिए भी काफी सुविधाजनक है. इससे उन्हें मतदान से जुड़े कार्यों को संपादित करने में काफी सहूलियत होगी. इसके जरिए प्रतिवेदन को रियल टाइम में भेजा जा सकता है, वहीं पीठासीन पदाधिकारी द्वारा भी डायरी ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है. इसके साथ वोटर्स टर्नआउट से जुड़े डेटा भी रियल टाइम में उपलब्ध होंगे.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ईस्ट सिंहभूम, वेस्ट सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर औऱ गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे.
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
