Latest News
अभी नहीं मिलेगी राहत, छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, डैम के फाटक खोले गये
रांची,28सितंबर। झारखंड के दस जिलों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने के बाद राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न हिस्सों में पिछले चार दिनों से रूक-रूक कर हो रही लगातार बारिश से कई नदियां उफान पर है और विभिन्न डैमों के फाटक को खोल दिया गया। बारिश के कारण सड़क परिचालन के साथ ही रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है, वहीं नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, नगर निकाय और प्रशासन की तैयारियां खुलकर सामने आ गयी है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश कोडरमा में हुई, यहां 198 मिमी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गये है। वहीं मौसम पूर्वानुमान में 29 सितंबर को राज्य के छह जिलों जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में 65 से लेकर 115मिमी बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में लगभग स्थानों पर 24 घंटों के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मध्य, उत्तरी तथा दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश 198 मिमी कोडरमा में हुई।, जबकि सतगांवा में 150मिमी, धनबाद में 140मिमी, तोपचांची, गोविंदपुर, चतरा में 110-110मिमी, मरकच्चो, तिलैया में 90मिमी, पत्थरगामा, सिमडेगा, मैराथन,हंटनगंज में 70मिमी,रांची समेत कई शहरों में पिछले 24 घंटों के दौरान 30मिमी से अधिक बारिश हुई है। मौसम पूर्वानुमान में 29 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तरी पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है, वहीं कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। बताया गया है कि अगले दो अक्टूबर तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राज्य में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से सुखाड़ की स्थिति में भी सुधार हुआ है। हालांकि अब भी राज्य में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई। रांची में भी 1जून से लेकर 28सितंबर तक 33फीसदी कम बारिश हुई। सबसे खराब स्थिति गोड्डा और गढ़वा जिले की है, जहां 54 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
राज्य में लगातार हो रही बारिश से गिरीडीह स्थित राजधनवार में पहाड़पुर पुल नीचे धंस गयाइसकी वजह से पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इस पुल के धंसने से करीब 10 गांव को लोग प्रभावित हुए हैं । वहीं, गोमो के नाथगंज और दिलवा के बीच रेलवे ट्रैक पर चट्टान गिरने से रेल सेवा बाधित हो गई।
धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल के नीचले तले के वार्ड में पानी घुस गया। इससे मरीज और अस्पताल कर्मचारी काफी परेशान हो गए। बारिश के चलते धनबाद रेल मंडल के दिलवा-नाथगंज रेलरूट पर चट्टान आ गिरा। चट्टान के गिरने के चलते अप और डाउन लाइन दोनों प्रभावित रहा। अप लाइन पर देर रात 2ः45 से 4ः30 बजे तक एवं डाउन लाइन शनिवार सुबह 06ः30 बजे तक प्रभावित रहा। इस दौरान इस रूट पर कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। फिलहाल, रेल ट्रैक से चट्टान को हटा दिया गया है, ट्रेनों का आवागमन सामान्य है।
उधर, जमशेदपुर स्थित चांडिल डैम का जल स्तर 181.10 मीटर पहुंचने के बाद शुक्रवार को डैम के दो फाटक हाफ मीटर तक खोल दिया गए। वहीं बोकारो स्थित तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण शुक्रवार को दिन के लगभग 1 बजे डैम के 5 फाटक खोले गए। फाटक खोलने से पूरी दामोदर नदी उफान मारने लगी है।
अल्पवृष्टि के कारण सबसे खराब स्थिति गढ़वा जिले की थी, लेकिन 27 सितंबर को इस साल मॉनसून के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई,जिससे कई नदियां उफान पर है। प्रखंड के हुलहुला खुर्द पंचायत के नरखोरिया खुर्द गांव के कई घरों में बारिश का पानी घुस आया है। इस दौरान केतार पंडा नदी में अचानक बाढ़ आने की वजह से अजनिया गांव निवासी कमलेश सिंह गाय चराने के क्रम में बाढ़ में बह गया और वह अब तक लापता है। ग्रामीण उसकी खोजबीन में जुटे है,प्रशासन की मदद भी ली जा रही है। वहीं कांडी प्रखंड के पहाड़ी पंडी नदी में आयी बाढ़ से सतबहिनी झरना स्थित मां भगवती मंदिर में 8 फुट तक पानी भर गया है। मंदिर आने जाने के लिए बनाया गया पुल भी डूब गया है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
