Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

बारिश ने धोया मैच,प्रशंसक निराश

Published

on

21

रांची,23अक्टूबर। जेएससीए स्टेडियम में आज आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया चौथ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो गया। खराब मौसम की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी करने के दौरान भी मैच करीब आधे घंटे तक बाधित रहा था, लेकिन बाद में मौसम साफ हो जाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 295 रन बना लिये, लेकिन जब भारत की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, तो महज 4.1 ओवर के दौरान ही मैच को रोक देना पड़ा और फिर बारिश रुक जाने के बाद मैदान से ग्राउंड कर्मियों ने पानी को हटाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था और अंपायर ने मैच को रद्द कर देने का निर्णय लिया।
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मोहाली टेस्ट के विलेन बने ईशांत शर्मा को चौथे वन डे में टीम में स्थान नहीं दिया गया, जबकि तेज गंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी इस मैच में स्थान नहीं मिला। इन दोनों के खिलाड़ियों की जगह जयदेव उनादकट और मो. शामी को शामिल किया। आज भारतीय टीम में आर.जी.शर्मा, एस. धवन,एस0के0 रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, एम0 एस0 धौनी, आर0 ए0 जडेजा, आर0 आश्विन, आर0 विनय कुमार, मो0 शामी, जे0 डी0 उनादकट को स्थान दिया गया, वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम में एजे फिंच, पीजे हग्स, एस0आर0 वाटसन, जी0जे बेली, एसी वोग्स, जीजे मैक्सवेल, बीजे हद्दीन, जेपी फोकनर, एमजे जॉनशन, सीजे मैके, एक्स जे डोहरती को शामि किया गया था।
भारतीय गेंदबाज जयदेव उनादकट ने पहले ओवर में अच्छी गंदबाजी की और पहले ओवर में सिर्फ एक ही रन दिया। वहीं दूसरे ओवर में मो. शामी ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए एजेे फिंच को क्लिन वोल्ड कर वापस पैवेलियन भेज दिया। दूसरे ही ओवर में विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलियाई टीम थोड़ी दबाव में आ गयी। जिसके कारण प्रारंभ के पांच ओवर में मात्र्ा 18 रन ही बन पाये। दबाव में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को छठे ओवर में झटका लगा। 5.3ओवर में मो. शामी की गेंद पर फिलिप हग्स ने अपना कैच धौनी को थमा बैठे। उनके स्थान पर खेलने आये जार्ज वैली का अगली ही गेंद पर सुरेश रैना ने स्लीप पर कैच छोड़ दिया। आठवें ओवर में बारिश शुरु हो जाने के कारण मैच में खलल पड़ी और खिलाड़ी वापस पैवेलियन में लौट गये, जबकि आनन-फानन में पिच को बारिश से बचाने के लिए ग्राउंड कर्मियों ने कवर दिया। करीब 30 मिनट मैच बाधित रहने के बाद पुनः मैच प्रारंभ हो गया। मैच शुरु होने के बाद आठवें ही ओवर में मो. शामी ने टीम को तीसरी सफलता दिलायी और एसआर वाटसन को बोल्ड कर दिया। आठ ओवर में तीन विकेट गिर जाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में आ गयी, लेकिन 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से जार्ज बेली ने नार्थ पैवेलियन की ओर से वॉलिंग करने आये विनय कुमार के ओवर में दो चौके और एक छक्का मार कर दबाव को कम करने की कोशिश की। 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आर.अश्विन की गेंद पर एसी बोग्स एलबीडब्ल्यू आउट हुए। भारतीय टीम को चौथी सफलता मिलने पर जहां गेंदबाज और अधिक उत्साहित होकर विकेट निकालने की कोशिश में जुट गये, वहीं सिर्फ 15 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के चार पिकेट गिर जाने से पूरी टीम दबाव में आ गयी। 21वें ओवर में टीम ने 100 का स्कोर पूरा किया। मैक्सवेल और बैली ने पांचवे विकेट की साझेदारी में टीम के लिए 153 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाज ने कई छक्के और चौके लगाये। 38वें ओवर में विनय कुमार की पहली गेंद पर बैली 98 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये। वे शतक बनाने से चूके गये। उन्होंने अपने 98 रन के निजी स्कोर में तीन छक्का और सात चौका लगाया। पांचवें विकेट के रुप में 153 रनों की पारी से ऑस्ट्रेलियाई पारी संभल गयी। लेकिन अगले ही ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर ब्रेड हेडन बोल्ड हो गये।40वें ओवर में विनय कुमार की गेंद पर मैक्सवेल 92 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गये। हालांकि वे अंपायर के इस फैसले से नाखुश नजर आये और कुछ देर के लिए मैदान में ही खड़े रहे। मैक्सवेल ने अपने 92 रन के निजी स्कोर में पांच छक्का और छह चौके लगाये।49वें ओवर में आर.अश्विन की गेंद पर एमजी जॉनसन को विकेटकीपर धौनी ने स्ंटप आउट कर दिया।मैक्सवेल और बैली के आउट होने के बाद हालांकि रनगति थोड़ी धीमी हुई, लेकिन फिर भी अंतिम क्रम के बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण पूरी टीम 50 ओवर में 295 रन बनाकर भारतीय बल्लेबाजों के समक्ष 296 रन बनाने का लक्ष्य दिया।ा। सी.मैके 7 और फॉकलर 23 रन बनाकर नाबाद रहे।भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मो. शामी ने आठ ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिये, जबकि विनय कुमार और आर अश्विन ने दो-दो विकेट लिये। वहीं रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिये।
296 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर सेरोहित शर्मा और शिखर धवन ने आक्रमक शुरुआत की, लेकिन पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर बूंदाबांदी शुरु होने के कारण मैच को रोक देना पड़ा। करीब साढ़े सात बजे बारिश थम जाने के बाद मैदान से पानी हटाने का सिलसिला शुरु हो गया। ग्राउंड कर्मी कई तरह की अत्याधुनिक मशीनों और परंपरागत तरीके से पानी को हटाने में जुट गये।करीब साढ़े आठ बजे मैदान से पानी हटाने का काम खत्म हो गया, लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुका था और मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम 4.1ओवर में बिना कोई विकेट खोये 27 रन ही बना सकी। शिखर धवन 14 रन बनाकर और रोहित शर्मा9 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन पुनःमैच प्रारंभ नहीं हो पाया और इस तरह आज भारतीय टीम का श्रृंखला में बराबरी करने का मंसूबा सफल नहीं हो सका। सात मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-1 से पिछड़ गयी और आज मैच रद्द होने के कारण भारतीय टीम कोसीरीज जीतने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे। बारिश हो जाने के कारण क्रिकेट प्रेमी आज खासे मायूस नजर आये। मैच रद्द कर दिये जाने की घोषणा कर दिये जाने के बाद भी काफी देर तक दर्शक स्टेडियम में ही आस लगाये बैठे रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.