Latest News
बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए रात्रि से ही श्रद्धालु कतारबद्ध हुए
महाशिवरात्रि पर दोपहर 3 बजे तक 80हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
देवघर,14फरवरी।आज महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा नगरी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा को जलार्पण करने हेतु काफी संख्या में श्रद्धालु रात्रि से हीं कतारबद्ध दिखे। रात्रि में लगभग 1ः30 बजे हीं श्रद्धालुओं की कतार जलसार पार कर गई थी एवं सुबह तक इनकी कतार धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बी0एड0 कॉलेज तक थी। ऐसे में इतनी तादाद में आए लोगों के सुरक्षा हेतु प्रशासन रात्रि से हीं चौकस दिखी। जहाँ एक ओर तड़के सुबह से हीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, संथाल परगना अखिलेश झा को मंदिर परिसर एवं रुटलाईन का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते देखा गया; वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह स्वयं मंदिर प्रांगण में मौजूद दिखें। इसके अलावे सभी दण्डाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों को भी अपने-अपने कर्तव्य स्थलों पर भीड़ व्यवस्थापन करते देखा गया। साथ हीं मेला क्षेत्र में कार्यरत सभी सूचना-सह-सहायता केन्द्रों द्वारा भी श्रद्धालुओं के बीच जलार्पण संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएँ प्रेषित कर बिछुड़े हुए व्यक्तियों को उनके परिजन से मिलाने का कार्य बखूबी किया जा रहा है।
मंदिर का पट खुलने के पश्चात आज सुबह 4ः05 बजे जलार्पण शुरु हुआ; जो कि अभी तक लगातार जारी है। जलार्पण शुरु होते हीं पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयघोष गूंज उठा। जहाँ बहुतायात संख्या में निःशक्त, वृद्ध, बच्चे व महिलाओं को कतारबद्ध हो जलार्पण हेतु प्रतीक्षारत देखा गया; वहीं इनमें शीघ्रातिशीघ्र जलार्पण कर अपने गंतव्य की ओर जाने की व्याकुलता देखी गयी। साथ हीं उनमें जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के प्रति संतोष भी दिखा। इस प्रकार आज अपराह्न 3ः00 बजे तक लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं द्वारा बाबा का जलार्पण किया गया है एवं इस दौरान शीघ्रदर्शनम् कूपन के माध्यम से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4,000 रही। बाबा के जलार्पण के पश्चात लोग मंदिर परिसर में अवस्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना व आरती करते नजर आये। वहीं कुछ लोग शाम में निकाले जाने वाले शिव बारात को लेकर भी काफी उत्साहित दिखें। इनमें शिव बारात की झाँकी को देखने की प्रबल इच्छा देखी गयी।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा रुटलाईन एवं मंदिर परिसर में भीड़ व्यवस्थापन का अवलोकन कर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को निदेश दिया गया कि मंदिर के गर्भ गृह में जलार्पण की गति बढ़ायी जाय; ताकि कतार को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। साथ हीं उनके द्वारा नेहरु पार्क, जलसार चिल्ड्रेन पार्क, तिवारी चौक होते हुए बी0एड0 कॉलेज तक कतार का निरीक्षण किया गया एवं सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को निदेश दिया गया कि श्रद्धालुओं के कतार को एक सिंगल लाईन में आगे बढ़ने देंः जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुगमतापूर्वक जलार्पण कर लें।
शिवरात्रि के अवसर पर किये गये सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि आज रात्रि तक लगभग एक से डेढ़ लाख श्रद्धालुओं द्वारा जलार्पण कर लिया जायेगा।
साथ हीं सभी को महाशिवरात्रि का शुभकामना देते हुए उपायुक्त ने कहा कि यहाँ आए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा महैया कराने हेतु हम सभी प्रयासरत हैं और पीने का पानी हो या सुरक्षा व्यवस्था सभी कुछ श्रद्धालुओं को मुहैया करायी जा रही है; ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो एवं हमारा यह प्रयास है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी कांवरिया सुगम जलार्पण कर लें। इस हेतु प्रत्येक चैक प्वाइंट पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद है एवं उनके द्वारा अपने कार्य को बखूबी निभाया जा रहा है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
