Connect with us

Latest News

बर्डमैन पन्नलाल 42पक्षियों की निकालते हैं आवाज, कई पक्षियों से उनकी ही भाषा में करते हैं बात

Published

on


झारखंड में पाये जाने वाले 198 पक्षियों के बारे में आंखें बंद कर सिर्फ आवाज सुनकर बता सकते हैं उनकी पहचान
रांची। घने जंगल में रहने वाले पक्षियों को किसी भी तरह के खतरे का आभास पूर्व में ही हो जाता है और वे अपनी भाषा और उड़ान के तरीके तथा हाव-भाव से इसका संदेश भी समय पर दे देते है। झारखंड में बर्डमैन पन्नालाल ना सिर्फ इनकी बात को समझ सकते हैं, बल्कि उनकी भाषा में बात करने में भी सक्षम है।
करीब 25वर्षां से पक्षियों के शोध में जुटे बर्डमैन पन्नालाल झारखंड में प्रमुख रूप से पाये जाने वाले 190 से 200 पक्षियों के बारे में न सिर्फ आंख बंद कर उनकी आवाज सुनकर पहचान बता सकते हैं, बल्कि झारखंड के अलावा देश के अन्य हिस्सों और प्रवासी पक्षियों के बारे में भी उन्होंने गहन अध्ययन की है। बर्डमैन 42 पक्षियों की आवाज भी निकाल सकते हैं, इनमें से कुछ पक्षियों से वे उनकी ही भाषा में वार्तालाप भी कर सकते हैं और पक्षी क्या कह रहे है, उनकी बात को समझ कर उनका जवाब भी देते हैं। इसी क्षमता की वजह से एक बार जब वे जंगल में एक वन अधिकारी के साथ घूम रहे थे, तो पक्षियों ने उड़ते हुए उन्हें खतरे का संदेश दिया। पक्षियों की भाषा को सुनकर बर्डमैन ने वन अधिकारी को तुरंत अपने चार पहिया वाहन में बैठ जाने को कहा और खुद भी एक पेड़ की ऊंचाई पर चढ़ गये। कुछ ही क्षण में लकड़बग्घा का झुंड वहां से गुजरता हुआ नजर आया और उनकी जान बच गयी। इसी तरह का एक और उदाहरण देते हुए बर्डमैन पन्नालाल बताते हैं एक बार वे जंगल में शोध को लेकर भ्रमण पर थे, तो एक ग्रेटर कुकू पेड़ की डाल पर अपना आसियाना बनाने में जुटा था, बर्डमैन ने कहा कि वे उन्हें यहां आसियाना नहीं बनाने देंगे, लेकिन ग्रेटर कुकू ने कहा कि वह अपना घोंसला इसी स्थान पर बनाएगा, उनकी आवाज सुनकर एक और ग्रेटर कुकू मौके पर पहुंचा और उसने भी यही बात दोहरायी और कुछ अन्य ग्रेटर कुकू मौके पर पहुंचे और बर्डमैन से स्पष्ट कहा कि उनसभी का घोंसला इसी स्थान पर बनेगा और पक्षियों और बर्डमैन के बीच काफी देर तक बहस होती रही। बर्डमैन को तो उनसे कोई झगड़ा नहीं करना, वे बहस को छोड़ कर आगे बढ़ गये।
बर्डमैन पन्नालाल बताते है कि वे प्रतिदिन करीब दस घंटे तक जंगलों और पक्षियों के बीच अपना समय बिताते है। उन्हें घंटों भूखे रहना पड़ता है, और कभी-कभी तो रात भी जंगल में ही गुजारनी पड़ती है। प्रारंभ में वे सिर्फ पक्षियों के रहन-सहन और उनके व्यवहार को लेकर शोध कर रहे थे। लेकिन वर्ष 2017 से उन्होंने पक्षियों की आवाज निकाल कर उनसे बातचीत करनी भी शुरू कर दी। पक्षी अपने बच्चों से कैसे बात करते हैं, भूख लगने पर कैसी आवाज निकालते है, बच्चों के इधर-उधर हो जाने पर किस तरह की आवाज निकालते है, बच्चे उसका किस तरह से जवाब देते हैं और फिर मां उसे कैसे बुलाती है, इन सारी बातों का बर्डमैन ने गहराई से अध्ययन किया है। मादा और नर पक्षी की आवाज, प्रणय के दौरान निकलने वाली आवाज, भोजन-पानी की तलाश को लेकर होने वाली उनकी बातचीत और खतरों के संदेश को भी बर्डमैन बखूबी समझते है।
बर्डमैन ने सबसे पहले कौआ के आवाज की हुबहू नकल की और अब वे 42 पक्षियों की आवाज निकाल सकते हैं, जिसमें चितरोखा, नीलकंठ, कोयल, श्वेतकंठ कौडिल्ला, वाटर बेस्टेड वाटरहेच, ग्रेटर कुकू, मोर, चकवा और अन्य पक्षी शामिल है। उनका कहना है कि झारखंड में 15 से 20 वर्षां के दौरान कई पक्षियों की संख्या में कमी आ गयी है, वहीं कुछ पक्षी विलुप्त होने के कागार पर है। उनका कहना है कि गिद्ध और गौरया की मौजूदगी पर्यावरण संतुलन बेहतर होने का संदेश देता है, लेकिन आज के दिन में इन दोनों पक्षियों की संख्या काफी कम हो गयी है। जो यह बताता है कि पर्यावरण के समक्ष भी संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है।
रामगढ़ जिले के रहने वाले बर्डमैन पन्नालाल पक्षियों पर अध्ययन के सिलसिले में सिर्फ झारखंड के विभिन्न हिस्से ही नहीं, बल्कि अपने खर्चे पर हिमालय से सटे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा नेपाल की तराई वाले क्षेत्रों के अलावा असम और पूर्वात्तर भारत का भी भ्रमण करते है। पिछले वर्ष इसी सिलसिले में उन्हें दक्षिण अफ्रीका जाना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनका यह दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। जल्द ही बर्डमैन पन्नालाल पक्षियों के बारे में अपने अध्ययन को लेकर पुस्तक भी लिखने वाले हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.